✕

होम / बिजनेस / सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन ये शेयर दे सकते हैं कमाई का मौका

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन ये शेयर दे सकते हैं कमाई का मौका

शेयर बाजार के लिए फ्राइडे कैसा रहता है, ये कुछ समय बाद स्पष्ट हो जाएगा, लेकिन कुछ शेयरों में आज तेजी के संकेत मिल रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर बाजार (Share Market) ने गुरुवार को उम्मीद के विपरीत प्रदर्शन किया. बुधवार की तेजी के बाद माना जा रहा था कि बाजार की तेजी बरकरार रह सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. BSE सेंसेक्स जहां 541 अंक गिरकर 59,806 पर बंद हुआ. वहीं, NSE निफ्टी भी 164 अंक लुढ़ककर 17,589 के लेवल पर गया. आज भी बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

MACD के संकेत
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने शुक्रवार यानी आज जिन शेयरों में तेजी के संकेत दिए हैं, उनमें PNB Housing, Blue Star, Sterling Wilson Solar और HPCL शामिल हैं. जबकि L&T Tech, Vaibhav Global और Mahindra CIE शेयर में MACD ने आज मंदी के संकेत दिए हैं. मतलब इन शेयरों में गिरावट आ सकती है.

ग्रीन लाइन पर बंद
PNB हाउसिंग कल गिरावट वाले बाजार में भी बढ़त के साथ 630.40 रुपए पर बंद हुआ था. पिछले 5 दिनों में ये शेयर 6.24% चढ़ा है. इसका बीते एक महीने का रिकॉर्ड भी बेहतर है. इस दौरान इसमें 11.05% की तेजी आई है. होम एप्लायंस कंपनी ब्लू स्टार का शेयर भी कल ग्रीन लाइन पर बंद हुआ था. 1,514.50 रुपए के भाव पर मिल रहे इस शेयर का पिछले 5 दिनों से लेकर एक महीने तक का रिकॉर्ड अच्छा रहा है.

पिछला रिकॉर्ड पॉजिटिव
Sterling and Wilson Renewable Energy Ltd के शेयरों में कल 3.82% की तेजी रिकॉर्ड की गई. फिलहाल ये 326 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. पिछले 5 दिनों में इसने अपने निवेशकों को 1.36% का रिटर्न दिया है. इसका बीते छह महीने तक का रिकॉर्ड पॉजिटिव है. HPCL यानी Hindustan Petroleum Corporation Limited के शेयर भी बुधवार के गिरावट वाले बाजार में हरी लाइन को पकड़े रहे. ये शेयर करीब 2% की तेजी के साथ 227 रुपए पर बंद हुए.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

तमिलनाडु में 5 लाख से अधिक ग्रामीण घरों को मिलेगा ब्रॉडबैंड कनेक्शन, केंद्र ने दी सब्सिडी को मंजूरी

संशोधित भारतनेट कार्यक्रम के तहत तमिलनाडु के 4,767 गांवों तक मांग के आधार पर ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी पहुंचाई जाएगी. केंद्र की वित्तीय सहायता से ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट नेटवर्क का विस्तार और डिजिटल सेवाओं तक पहुंच आसान होगी.

11 hours ago

पीयूष गोयल की FMCG कंपनियों से अपील, ONDC के जरिए 1.4 करोड़ किराना दुकानों को डिजिटल बनाने में करें सहयोग

सरकार का लक्ष्य डिजिटल खरीदारी को बढ़ावा देने, सप्लाई चेन मजबूत करने और छोटे खुदरा कारोबारियों को कर्ज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उद्योग जगत के साथ मिलकर काम करना है.

11 hours ago

IDBI बेच रही थी LIC, उसी दौरान Fairfax की कंपनी के बोर्ड में भी रहे LIC के निदेशक

पूर्व नीति आयोग प्रमुख, RBI के डिप्टी गवर्नर, SEBI बोर्ड के सदस्य, रक्षा सचिव और LIC के चेयरमैन जैसे सार्वजनिक पदों पर रह चुके लोगों को Fairfax की भारतीय कंपनियों ने अपने साथ जोड़ा.

14 hours ago

विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार दूसरे सप्ताह गिरावट, 1.2 अरब डॉलर घटे; सोने के भंडार में भी बड़ी कमी

गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 2.6 अरब डॉलर की कमी, विदेशी मुद्रा संपत्ति और SDR में दर्ज हुई बढ़ोतरी; सितंबर में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद से Forex Reserve में जारी है गिरावट

15 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज का मुनाफा 40.6% बढ़कर ₹25,548 करोड़ पहुंचा, रेवेन्यू में 28.6% का उछाल

ऑयल-टू-केमिकल्स और डिजिटल कारोबार के दम पर कंपनी ने दर्ज की मजबूत ग्रोथ, रिटेल कारोबार के एबिटा में आई गिरावट; ₹15,000 करोड़ जुटाने के लिए एनसीडी जारी करने को बोर्ड की मंजूरी

15 hours ago

बड़ी खबरें

दिल्ली में 1 नवंबर से BS-6 से पुराने वाहनों की नो एंट्री, जानें किन गाड़ियों को मिलेगी छूट

इस फैसले का असर दिल्ली से सटे हरियाणा के शहरों से आने वाले वाहनों पर भी पड़ेगा. खासतौर पर गुरुग्राम और फरीदाबाद से दिल्ली आने वाले वाहन चालकों को इस नियम का ध्यान रखना होगा.

10 hours ago

तमिलनाडु में 5 लाख से अधिक ग्रामीण घरों को मिलेगा ब्रॉडबैंड कनेक्शन, केंद्र ने दी सब्सिडी को मंजूरी

संशोधित भारतनेट कार्यक्रम के तहत तमिलनाडु के 4,767 गांवों तक मांग के आधार पर ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी पहुंचाई जाएगी. केंद्र की वित्तीय सहायता से ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट नेटवर्क का विस्तार और डिजिटल सेवाओं तक पहुंच आसान होगी.

11 hours ago

सोना 4,200 रुपये और चांदी 10 हजार रुपये टूटी, एक साल के निचले स्तर पर पहुंचे भाव; जानें गिरावट की वजह

MCX पर चांदी करीब 5 फीसदी और सोना 3 फीसदी तक टूट गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई.