होम / बिजनेस / साल के आखिरी कारोबारी दिन में किन शेयरों पर लगाएं दांव, जानें यहां 

साल के आखिरी कारोबारी दिन में किन शेयरों पर लगाएं दांव, जानें यहां 

शेयर बाजार गुरुवार को अंतिम कुछ घंटों में बढ़त बनाने में कामयाब रहा. आज बाजार के लिए साल का आखिरी कारोबारी दिन है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर बाजार के लिए इस साल का आज (शुक्रवार) आखिरी कारोबारी दिन है. इसके बाद जब बाजार खुलेगा तो साल बदल चुका होगा. गुरुवार को बाजार ने अंतिम कुछ घंटों में तेजी दिखाई और हरे निशान पर बंद हुआ. आज भी बाजार से ऐसी ही उम्मीद की जा रही है. बीते कारोबारी दिन यानी गुरुवार को सेंसेक्स 223.60 की बढ़त के साथ 61,133.88 और निफ्टी 68.50 अंक उछाल के साथ 18,191 अंकों पर बंद हुआ था.

इनमें मजबूती के संकेत
आज यानी इस साल के आखिरी कारोबारी दिन में कुछ शेयरों में मजबूती के संकेत मिल रहे हैं. इसमें सबसे पहला नाम Reliance Industries का है. इसके साथ ही HG Infra Engineering, Poonawalla Fincorp, Welspun India और Eicher Motors में भी आज तेजी दिख सकती है. रिलायंस का शेयर फिलहाल 2,544.95 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. पिछले एक साल में इसने 7.88% का रिटर्न दिया है. दरअसल, रिलायंस लोटस चॉकलेट में 51 फीसदी हिस्सेदारी खरीद रही है, इसका असर कंपनी के शेयरों पर भी पड़ सकता है. 

इन शेयरों पर भी रखें नजर
आयशर मोटर्स भी गुरुवार को बढ़त के साथ 3,288 रुपए पर बंद हुआ था. यह अपने 52 वीक के हाई 3,889.65 रुपए से पीछे चल रहा है. हालांकि, पिछले पांच दिनों में इसने 4.48% की छलांग लगाई है. पूनावाला फिनकॉर्प इस समय बढ़त के साथ 306 रुपए पर चल रहा है. कंपनी ने बीते 5 दिनों में शानदार 18.19% का रिटर्न दिया है. इसी तरह, एचजी इन्फ्रा इंजीनियरिंग और वेलस्पन इंडिया भी मजबूती के साथ गुरुवार को बंद हुए थे और इनमें आज भी तेजी की उम्मीद है. बता दें कि वेलस्पन इंडिया ने Clean Max Thanos में 26% हिस्सेदारी खरीदी है.

ये भी लगा सकते हैं छलांग
इसी तरह, मूमेंटम इंडिकेटर MACD के मुताबिक, बैंकिंग के कुछ शेयरों, जैसे कि Federal Bank और RBL Bank सहित Indiabulls Housing, National Fertilizers में आज तेजी का रुख देखने को मिल सकता है. फेडरल बैंक इस समय 138.05 रुपए के भाव पर मिल रहा है, जबकि RBL बैंक 176.70 रुपए पर. फेडरल बैंक ने अपने निवेशकों को पिछले 5 दिनों में 9.96% और एक साल में 67.94% का शानदार रिटर्न दिया है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

56 minutes ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 hour ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 hour ago

जेफ बेजोस फिर लौटे ऑपरेशनल भूमिका में, बोले- AI ने बदल दी मेरी रिटायरमेंट की योजना

Amazon CEO पद छोड़ने के बाद दोबारा ऑपरेशनल रोल में लौटे बेजोस, इंडस्ट्रियल AI स्टार्टअप बना मुख्य फोकस

1 hour ago

ई-कॉमर्स कंपनियों को बड़ी राहत, निर्यात के लिए इन्वेंटरी मॉडल में FDI को सरकार की मंजूरी

इस फैसले से Amazon और Flipkart जैसी कंपनियों को बड़ा फायदा मिलेगा. हालांकि, घरेलू बाजार में इन्वेंटरी आधारित ई-कॉमर्स मॉडल पर विदेशी निवेश की पाबंदी पहले की तरह जारी रहेगी.

4 hours ago

बड़ी खबरें

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 hour ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

21 minutes ago