होम / बिजनेस / सावन के मौसम में मुनाफे की बारिश की है चाह? ये शेयर पूरी कर सकते हैं मुराद 

सावन के मौसम में मुनाफे की बारिश की है चाह? ये शेयर पूरी कर सकते हैं मुराद 

शेयर बाजार से आज मिलीजुली प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है. साथ ही कुछ शेयरों में तेजी के भी संकेत मिले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) में मंगलवार को भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिली. कारोबार के अंत में BSE सेंसेक्स 29.07 अंक गिरकर 66355.71 और NSE निफ्टी 8.30 अंक बढ़त के साथ 19680.60 पर बंद हुआ. इस दौरान कई हैवीवेट शेयरों में मंदी रिकॉर्ड हुई. जबकि टाटा स्टील, NTPC, अल्ट्राटेक और JSW स्टील के शेयरों में तेजी नजर आई. आज भी बाजार से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है. अब चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.

तेजी और मंदी वाले शेयर 
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) की मानें, तो आज Sobha Realty, JK Cement, Godfrey Phillips, Maharashtra Seamless, United Brewerie Future, Tata Steel और TVS Motors में तेजी देखने को मिल सकती है. टाटा स्टील कल गिरावट वाले बाजार में भी 3.12% की बढ़त के साथ 119.10 रुपए पर बंद हुआ था. इसका 52 वीक का हाई लेवल 124.30 रुपए है. TVS मोटर्स के लिए भी मंगलवार शुभ रहा. इस दौरान, कंपनी का शेयर 5.86% उछाल के साथ 1,383.70 रुपए पर बंद हुआ. वहीं, MACD ने कुछ शेयरों में गिरावट के भी संकेत दिए हैं. इसमें Suzlon Energy, ITC, YES Bank, PNB और Dish TV India शामिल हैं.

इनमें है मजबूत खरीदारी
अब यह भी जान लेते हैं कि किन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. TVS Motors के साथ-साथ Thermax, Jyothy Labs, Titagarh Wagons, और Ajanta Pharma में निवेशकों की दिलचस्पी बनी हुई है. इन शेयरों को खरीदने की होड़ मची है, जिस वजह से ये डिमांड में बने हुए हैं. इनमें से कुछ अपना 52 वीक का हाई रिकॉर्ड तोड़ने के भी करीब पहुंच गए हैं. इसी तरह, कुछ शेयरों में बिकवाली का दबाव भी है. इस लिस्ट में SRF, Campus Activewear और UPL का नाम शामिल हैं. इसका मतलब है कि आज इन शेयरों में गिरावट देखने को मिल सकती है. लिहाजा, समझदारी के साथ ही कोई निर्णय लें.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर ही निवेश करें).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

10 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

12 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

14 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

15 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

17 hours ago

बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

12 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

7 hours ago

राज नायक बने YAAP Digital के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर

राज नायक पिछले दो वर्षों से YAAP के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं और इस दौरान कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कंपनी का मानना है कि वह YAAP के विजन और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं.