होम / बिजनेस / आज किन शेयरों में बन रहा है कमाई का मौका, फटाफट यहां करें चेक 

आज किन शेयरों में बन रहा है कमाई का मौका, फटाफट यहां करें चेक 

अमेरिकी फेडरल बैंक ने एक बार फिर से ब्याज दरों में इजाफा कर दिया है, इसका असर भारतीय बाजार पर भी पड़ सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लाल निशान पकड़कर चल रहे शेयर बाजार (Stock Market) में बुधवार को हरियाली देखने को मिली. BSE का सेंसेक्स 351.49 अंक की बढ़त के साथ 66707.20 और NSE निफ्टी 97.70 अंक उछलकर 19778.30 के लेवल पर बंद हुआ. इस दौरान, ITC, L&T, Reliance, Sun Pharma आदि शेयरों में तेजी दर्ज हुई. आज यानी गुरुवार को बाजार से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिलने की संभावना है, क्योंकि अमेरिका के फेडरल बैंक (Federal Bank) ने ब्याज दरों में एक बार फिर बढ़ोत्तरी कर दी है. 25 बेसिस पॉइंट के इजाफे के साथ यूएस में पॉलिसी रेट 16 साल के टॉप पर पहुंच गया है. इसका असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिल सकता है.

MACD के ये हैं संकेत
चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं. मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज जिन शेयरों में तेजी के संकेत दिए हैं उनमें RBL Bank, Larsen & Toubro यानी L&T, Indus Towers, IDFC Bank, Coromandel International, Borosil और Piramal Enterprises Ltd शामिल हैं.  L&T में जहां कल 3.56% की तेजी आई थी. वहीं, Piramal के शेयर 7.67% चढ़ गए थे. IDFC भी तेजी के साथ 84.55 रुपए पर बंद हुआ था. MACD ने साथ ही कुछ शेयरों में मंदी का रुख भी दर्शाया है. इसमें Wipro, Can Fin Homes और IOC का नाम शामिल है. इसका मतलब है कि इन शेयरों में गिरावट देखने को मिल सकती है.

इन पर भी रखें नजर
अब इन शेयरों पर भी नजर डाल लेते हैं, जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. यानी कि निवेशक इन शेयरों पर मुनाफे की आस में दांव लगा रहे हैं. इसमें RBL Bank के साथ ही Jyothy Labs, Motilal Oswal, Castrol India और Sarda Energy & Minerals Ltd शामिल हैं. इनमें से कुछ शेयरों ने अपना 52 वीक का हाई रिकॉर्ड तोड़ दिया है, तो कुछ उसके करीब पहुंच गए हैं. इसी तरह, कुछ शेयर ऐसे भी हैं, जिनमें बिकवाली का दौर शुरू हो गया है. सीधे शब्दों में कहें तो इन शेयरों को बेचने वाले ज्यादा हैं और खरीदार कम. इस लिस्ट में Viji Finance, Vinny Overseas और Orient Bell शामिल हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

9 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

11 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

13 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

14 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

16 hours ago

बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

11 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

6 hours ago

राज नायक बने YAAP Digital के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर

राज नायक पिछले दो वर्षों से YAAP के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं और इस दौरान कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कंपनी का मानना है कि वह YAAP के विजन और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं.