✕

होम / बिजनेस / SpiceJet ने की $8.95 करोड़ की बड़ी डील, शेयर में 5% की उछाल

SpiceJet ने की $8.95 करोड़ की बड़ी डील, शेयर में 5% की उछाल

कार्लाइल एविएशन से हुआ समझौता SpiceJet की नकदी स्थिति को मजबूत करेगा और ग्राउंडेड विमानों को दोबारा ऑपरेशन में लाने की योजना कंपनी के भविष्य को बेहतर बना सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

प्राइवेट सेक्टर की एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट (SpiceJet) के शेयरों में गुरुवार यानी 11 सितंबर को जोरदार तेजी देखी गई. सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन कंपनी का शेयर 5 प्रतिशत से अधिक चढ़कर ₹35 के करीब पहुंच गया. हालांकि खबर लिखे जाने के दौरान शेयर में हल्की गिरावट देखी गई, बावजूद इसके यह शेयर 2.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 33.84 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. यह तेजी ऐसे समय में आई है जब स्पाइसजेट ने कार्लाइल एविएशन पार्टनर्स (Carlyle Aviation Partners) के साथ बड़े वित्तीय समझौते की घोषणा की है.

शेयर का परफॉर्मेंस

गुरुवार के कारोबार में स्पाइसजेट का शेयर 5.41 प्रतिशत उछलकर ₹34.85 पर बंद हुआ. यह इस साल 20 अगस्त के बाद से सबसे बड़ी इंट्राडे बढ़त रही. साल 2025 की शुरुआत से अब तक कंपनी के शेयरों में 33 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है, जबकि बेंचमार्क सेंसेक्स केवल 1.7 प्रतिशत ही ऊपर गया है. अगस्त 2025 में शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर ₹31.25 पर पहुंच गया था. वहीं, इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर ₹79.90 रहा है. 

कार्लाइल एविएशन से हुआ बड़ा समझौता

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्पाइसजेट ने कार्लाइल एविएशन पार्टनर्स के साथ 8.95 करोड़ डॉलर का समझौता किया है. इस डील के तहत एयरलाइन को भविष्य के विमानों और इंजनों की देखरेख के लिए 7.96 करोड़ डॉलर की नकद रखरखाव निधि मिली है. इसके अलावा, लीज संबंधी देनदारी चुकाने के लिए 99 लाख डॉलर का रखरखाव क्रेडिट भी प्राप्त हुआ है. इस समझौते से एयरलाइन की नकदी स्थिति में सुधार होगा और कंपनी के पुनर्गठन प्रयासों को मजबूती मिलेगी.

कंपनी की अन्य अपडेट्स

स्पाइसजेट ने हाल ही में क्रेडिट सुइस को 2.4 करोड़ डॉलर (लगभग 200 करोड़ रुपये) का पूरा भुगतान किया है. यह भुगतान तीन साल पहले हुए समझौते के अनुरूप किया गया. एयरलाइन ने यह भी ऐलान किया है कि अप्रैल 2026 तक वह अपने 10 विमानों का संचालन दोबारा शुरू करेगी, जो फिलहाल ग्राउंडेड हैं. जून तिमाही के अंत तक स्पाइसजेट के पास 56 विमानों का बेड़ा था, लेकिन इनमें से केवल 21 विमान ही उड़ान भर रहे थे.

वित्तीय नतीजों की बात करें तो अप्रैल-जून 2025 तिमाही में कंपनी को 238 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है. जबकि पिछले साल इसी अवधि में कंपनी को 150 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

3 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

5 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

5 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

6 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

7 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

5 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

3 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

13 hours ago