होम / बिजनेस / एक और मीडिया कंपनी में चला छंटनी का दौर, बंद की अपनी Fantasy गेमिंग कंपनी

एक और मीडिया कंपनी में चला छंटनी का दौर, बंद की अपनी Fantasy गेमिंग कंपनी

ट्विटर समर्थित कंपनी अपनी वेबसाइट के अनुसार 2,500 से अधिक लोगों को रोजगार देती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः ले-ऑफ के क्रम में एक और कंपनी ने अपने 5 फीसदी कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है. सोशल मीडिया स्टार्टअप शेयरचैट ने शुक्रवार को कहा कि उसने अपने फैंटेसी गेमिंग वर्टिकल Jeet11 को बंद करने के परिणामस्वरूप अपने लगभग 5% कर्मचारियों को बाहर कर दिया है. ट्विटर समर्थित कंपनी अपनी वेबसाइट के अनुसार 2,500 से अधिक लोगों को रोजगार देती है. 

जून में कंपनी ने जुटाए थे 52 करोड़ रुपये

जून में शेयरचैट ने गूगल, टाइम्स ग्रुप और टेमासेक से 52 करोड़ डॉलर जुटाने की घोषणा की थी. इस फंडिंग से कंपनी को 5 अरब डॉलर का मूल्यांकन हासिल करने में मदद मिली थी. छंटनी पर कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि, “हम पुष्टि कर सकते हैं कि हम जीत11 के संचालन को बंद कर रहे हैं और अपने कुछ कार्यों को पुनर्गठित कर रहे हैं, जिसका मतलब है कि टीमों के भीतर कुछ कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है."

मोहल्ला टेक का एमएक्स मीडिया ने किया था अधिग्रहण

शेयरचैट की पैरेंट कंपनी मोहल्ला टेक द्वारा एमएक्स मीडिया समर्थित एमएक्स टकाटक के अधिग्रहण के बाद फंडिंग की गई थी. अधिग्रहण के परिणामस्वरूप एक संयुक्त इकाई Moj और MX TakaTak बनी, जिसमें 100 मिलियन निर्माता और 300 से अधिक मासिक सक्रिय यूजर्स शामिल हैं. Moj ShareChat का शॉर्ट-वीडियो ऐप है.

2020 में लॉन्च हुआ था Jeet11

2020 में लॉन्च किया गया Jeet11,ड्रीम11 के लिए शेयरचैट का जवाब था, जो शेयरचैट की तरह टाइगर ग्लोबल द्वारा समर्थित है. भारत में कई राज्यों ने सट्टेबाजी ऐप्स पर प्रतिबंध जारी रखा है, जिससे ड्रीम11 और मोबाइल प्रीमियर लीग जैसे कानूनी पेंच फंस गए हैं. स्टार्टअप्स ने कहा है कि फैंटेसी गेम्स किस्मत से ज्यादा निर्णायक रणनीति के बारे में हैं.

2017 में, पंजाब उच्च न्यायालय ने फैसला सुनाया कि फैंटेसी खेल, कौशल का खेल है और मौका नहीं है, और इसे सर्वोच्च न्यायालय ने बरकरार रखा था. पिछले महीने द ऑल इंडिया गेमिंग फेडरेशन ने तमिलनाडु में ऑनलाइन जुए पर प्रतिबंध लगाने और ऑनलाइन गेमिंग को विनियमित करने के लिए एक अध्यादेश को चुनौती देने के लिए मद्रास हाईकोर्ट का रुख किया था.

VIDEO: जानिए कम बजट में कैसे मार्केटिंग करें STARTUP

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

13 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

13 hours ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

16 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

17 hours ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

17 hours ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

12 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

13 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

17 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

13 hours ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

16 hours ago