होम / बिजनेस / वित्‍त वर्ष 2022-23 में इतने करोड़ लोगों ने फाइल की जीरो ITR?

वित्‍त वर्ष 2022-23 में इतने करोड़ लोगों ने फाइल की जीरो ITR?

आंकड़ा बताता है कि मात्र नौ ऐसे राज्‍य हैं, जिनके वहां 1 मिलियन से ज्‍यादा लोगों ने नॉन-जीरो आईटीआर फाइल की है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

क्‍या आप जानते हैं हमारे देश में कितने लोग इनकम टैक्‍स जमा करते हैं. इसका आंकड़ा मंगलवार को देश की संसद में जारी किया गया. ये आंकड़ा बताता है कि हमारे देश में इस साल अब तक कुल 74 मिलियन लोगों ने टैक्‍स जमा किया है. लेकिन दिलचस्‍प आंकड़ा तो अभी आना बाकी है. क्‍या आप जानते हैं कि 74 मिलियन लोगों में आखिर कितने लोग ऐसे हैं जिन्‍होंने कुछ टैक्‍स भरा है और कितने लोग ऐसे हैं जिन्‍होंने जीरो टैक्‍स की आईटीआर फाइल की है. संसद में दिए गए आंकड़े के अनुसार इस साल केवल 23 मिलियन लोग ऐसे हैं जिन्‍होंने टैक्‍स जमा किया है.

कितने लोगों ने फाइल की है आईटीआर 
वित्‍त वर्ष 2022-23 में 74 मिलियन टैक्स रिटर्न दाखिल किए गए हैं. इस आंकड़े का खुलासा सोमवार को संसद में किया गया. इन 74 मिलियन आयकर रिटर्न में से, 51.6 मिलियन पर शून्य कर देनदारी है. यानी 51.6 मिलियन लोगों को कोई टैक्‍स नहीं देना है. दूसरे शब्दों में, वित्‍त वर्ष 2022-23 में केवल 22.4 मिलियन लोग ही ऐसे हैं जो टैक्‍स दे रहे हैं. अगर इस आंकड़े को और सरलता से समझा जाए तो केवल दिल्‍ली की आबादी के बराबर लोग टैक्‍स जमा कर रहे हैं. 

किस राज्‍य में कितने लोगों ने जमा किया टैक्‍स 
आंकड़े बताते हैं कि महाराष्ट्र में सबसे अधिक 39 लाख रिटर्न दाखिल किए गए. उत्तर प्रदेश 1.9 मिलियन आईटीआर के साथ दूसरे स्थान पर, जबकि तमिलनाडु 1.8 मिलियन आईटीआर के साथ तीसरे नंबर पर है. केवल नौ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे रहे जिसमें दस लाख से अधिक ऐसे रिटर्न दाखिल किए गए जिन्‍होंने कुछ टैक्‍स जमा किया. टैक्‍स जमा करने वाले राज्‍यों में कर्नाटक, गुजरात, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और तेलंगाना शामिल हैं.

पिछले साल कितने लोगों ने फाइल की आईटीआर 

वहीं अगर पिछले साल यानी 2021-22 में इनकम टैक्‍स फाइल करने वाले लोगों की संख्‍या पर नजर डालें तो वो 5.83 करोड़ लोगों ने आईटीआर फाइल किया है. इसमें व्‍यक्तिगत और वेतनभोगी लोग शामिल हैं. जबकि इनकम टैक्‍स के अनुसार 20-21 में 5.89 करोड़ लोगों ने आईटीआर फाइल की थी. ये आंकड़ा 31 जुलाई के बाद तक है. जबकि इस साल अभी 31 जुलाई जो कि आखिरी तारीख होती है उसका आना बाकी है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

10 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

12 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

14 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

15 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

17 hours ago

बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

12 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

7 hours ago

राज नायक बने YAAP Digital के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर

राज नायक पिछले दो वर्षों से YAAP के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं और इस दौरान कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कंपनी का मानना है कि वह YAAP के विजन और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं.