होम / बिजनेस / इस ई-कॉमर्स कंपनी ने आईपीओ को लेकर बदला मन, ये है बड़ा कारण 

इस ई-कॉमर्स कंपनी ने आईपीओ को लेकर बदला मन, ये है बड़ा कारण 

एक जमाने में Snapdeal देश की नंबर वन ई-कॉमर्स कंपनी हुआ करती थी, मगर अमेजन और फ्लिपकार्ट की मौजूदगी से उसकी पकड़ बाजार पर ढीली होती चली गई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

यदि आप दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी स्नैपडील (Snapdeal) के आईपीओ यानी इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए बुरी खबर है. कंपनी ने अपने 1,250 करोड़ रुपए के IPO लाने की योजना को फिलहाल टाल दिया है. कंपनी ने वीक मार्केट कंडीशन, खासकर टेक कंपनियों के शेयरों के प्रति निगेटिव सेंटिमेंट को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है.

जमा किए थे डाक्यूमेंट्स
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Snapdeal ने पिछले साल दिसंबर 2021 में बाजार नियामक सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) के पास जरूरी डॉक्यूमेंट जमा करके आईपीओ लाने के लिए मंजूरी मांगी थी. कंपनी की योजना IPO से 1,250 करोड़ रुपए जुटाने की थी. इस दौरान, वह 3 करोड़ से अधिक शेयरों की बिक्री पेशकश करने वाली थी. स्नैपडील ने फिलहाल यह नहीं बताया है कि उसकी अगली योजना क्या है, यानी उसका आईपीओ अब कब आएगा. 

उस वक्त थी ज्यादा उम्मीद
एक रिपोर्ट के मुताबिक, जिस समय कंपनी ने डाक्यूमेंट्स दाखिल किए थे, उसे बाजार से काफी उम्मीद थी, लेकिन बीते कुछ वक्त में जिस तरह से मार्केट में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है उससे कंपनी आशंकित है. एक जमाने में Snapdeal देश की नंबर वन ई-कॉमर्स कंपनी हुआ करती थी, मगर अमेजन और फ्लिपकार्ट की मौजूदगी से उसकी पकड़ बाजार पर ढीली होती चली गई.

मर्जर से हट गई थी पीछे
2017 में स्नैपडील का फ्लिपकार्ट में मर्जर होने वाला था, लेकिन कंपनी इससे पीछे हट गई. कंपनी के फाउंडर कुणाल बहल और रोहित बंसल ने स्नैपडील को और मजबूती के साथ पेश करने के लिए स्नैपडील 2.0 लॉन्च किया. हालांकि, उसके बाद भी खास बदलाव देखने को नहीं मिला. फिलहाल, इस मार्केट में वॉलमार्ट के स्वामित्व वाले फ्लिपकार्ट (Flipkart) और दिग्गज अमेरिकी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन का दबदबा है. बता दें कि स्नैपडील में 71 शेयरधारक है, जिसमें सॉफ्टबैंक की 35.41 प्रतिशत की सबसे बड़ी हिस्सेदारी है. वहीं, कुणाल बहल और रोहित बंसल दोनों की कुल हिस्सेदारी 20.28 फीसदी है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

7 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

8 hours ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

11 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

12 hours ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

12 hours ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

7 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

8 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

12 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

7 hours ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

11 hours ago