✕

होम / बिजनेस / शेयर बाजार में रिकवरी के संकेत, इन सेक्टर्स और शेयरों पर रखें नजर

शेयर बाजार में रिकवरी के संकेत, इन सेक्टर्स और शेयरों पर रखें नजर

गुरुवार को BSE सेंसेक्स 123.58 अंक की तेजी के साथ 81,548.73 पर बंद हुआ, वहीं, NSE निफ्टी 32.40 अंक की बढ़त के साथ 25,005.50 के स्तर पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को मजबूती के साथ बंद हुआ. लगभग सभी सेक्टर्स हरे निशान में रहे. कारोबार के अंत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 123.58 अंक या 0.15% की तेजी के साथ 81,548.73 पर बंद हुआ, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 32.40 अंक या 0.13% की बढ़त के साथ 25,005.50 के स्तर पर बंद हुआ. गुरुवार की तेजी में सरकारी बैंकिंग और एनर्जी सेक्टर की मुख्य भूमिका रही. निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स 0.74% और निफ्टी एनर्जी इंडेक्स 0.88% की तेजी के साथ बंद हुए. इसके अलावा निफ्टी फार्मा में 0.46%, मीडिया में 1.02%, पीएसई में 0.98% और मेटल इंडेक्स में 0.34% की बढ़त दर्ज की गई. हालांकि, ऑटो और आईटी सेक्टर ने बाजार पर थोड़ा दबाव बनाया. निफ्टी ऑटो इंडेक्स 0.33% और निफ्टी आईटी इंडेक्स 0.50% की मामूली बढ़त के साथ बंद हुए.

मिडकैप शेयरों में तेजी, स्मॉलकैप रहा सपाट

बाजार की तेजी में मिडकैप शेयरों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 44 अंकों की तेजी के साथ 58,043.55 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 17,875.20 पर लगभग सपाट रहा. इसके अलावा सेंसेक्स पैक में टॉप गेनर्स में एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, पावर ग्रिड, भारती एयरटेल, जोमैटो (इटरनल), सन फार्मा, एसबीआई, एशियन पेंट्स, टीसीएस, आईटीसी और अडानी पोर्ट्स जैसे शेयर शामिल रहे. दूसरी ओर, टॉप लूजर्स में इन्फोसिस, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचयूएल, बीईएल, ट्रेंट और टाटा मोटर्स जैसे नाम शामिल रहे.

बाजार में तेजी के पीछे क्या कारण रहे?

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार निफ्टी 50 ने 25,000 का अहम स्तर पार कर लिया है. अमेरिका द्वारा भारत पर 50% टैरिफ लगाने की खबरों के कारण पहले बाजार में कमजोरी आई थी और निफ्टी 24,400 तक गिर गया था. हालांकि अब बाजार में रिकवरी देखी जा रही है, जिसकी वजह उन्होंने निम्न कारकों को बताया. टैरिफ का घरेलू अर्थव्यवस्था पर सीमित असर, भारत सरकार की रणनीतिक प्रतिक्रिया और जीएसटी जैसे संरचनात्मक सुधारों की घोषणा से बाजार को समर्थन मिला है.

आज इन शेयरों में तेजी के संकेत

विशेषज्ञों ने कहा है कि कुछ शेयरों में निवेशकों की ओर से मजबूत खरीदारी देखी गई. इनमें Waaree Energies, Aurobindo Pharma, Gujarat Mineral Development, Ambuja Cements, BSE, Oracle और HDFC Bank जैसे शेयर शामिल हैं. इसके अलावा, 113 से अधिक शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर पार किया है, जो बाजार में तेजी का संकेत देता है.

इन स्टॉक्स में गिरावट के संकेत

MACD (Moving Average Convergence Divergence) इंडिकेटर ने कुछ शेयरों में मंदी के संकेत दिए हैं. इनमें Angel One, BSE, Netweb Technologies, Endurance Technologies, Godfrey Philips, JSW Holdings और TBO Tek जैसे शेयर शामिल हैं. इन स्टॉक्स में आने वाले दिनों में गिरावट की संभावना जताई जा रही है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

3 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

5 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

5 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

7 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

7 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

5 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

3 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

13 hours ago