✕

होम / बिजनेस / AI-आधारित लॉजिस्टिक्स में बड़ा विस्तार: Hexalog ने बेंगलुरु में लॉन्च किया वैल्यू-एडेड सेंटर

AI-आधारित लॉजिस्टिक्स में बड़ा विस्तार: Hexalog ने बेंगलुरु में लॉन्च किया वैल्यू-एडेड सेंटर

AI-आधारित लॉजिस्टिक्स कंपनी Hexalog ने दक्षिण भारत में मजबूत उपस्थिति बनाने के लिए नई सुविधा का उद्घाटन किया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

एंड-टू-एंड AI-संचालित सप्लाई चेन कंपनी Hexalog Technologies Private Limited रखती है, ने आज यानी 18 अगस्त, 2025 को बेंगलुरु में अपने नए वैल्यू-एडेड सेंटर (VAC) के उद्घाटन की घोषणा की. यह 48,000 वर्गफुट का अत्याधुनिक फुलफिलमेंट सेंटर कंपनी की लॉजिस्टिक्स क्षमता में एक रणनीतिक विस्तार का प्रतीक है. बता दें, ये कंपनी क्रॉस-बॉर्डर समाधानों में भी विशेषज्ञता रखती है.

बेंगलुरु: रणनीतिक केंद्र के रूप में चुना गया

यह नई सुविधा बेंगलुरु जैसे टियर-1 हब की उन्नत परिवहन अवसंरचना और दक्षिण भारत में इसकी केंद्रीय स्थिति का लाभ उठाती है. प्रमुख बंदरगाहों के निकट होने के कारण, यह केंद्र बेहतर क्रॉस-डॉकिंग क्षमताओं, व्यापक भौगोलिक कवरेज और दूर-दराज़ क्षेत्रों में तेज़ डिलीवरी सुनिश्चित करता है.

ई-कॉमर्स और मल्टी-क्लाइंट संचालन के लिए अनुकूल

Hexalog की यह नई सुविधा विशेष रूप से ई-कॉमर्स और क्रॉस-डॉक ऑपरेशनों को ध्यान में रखकर डिज़ाइन की गई है. यहां तेज़ गति से उपभोक्ता सामान, बल्क ट्रांसफर और उच्च मात्रा में पार्सल हैंडलिंग की सुविधा होगी. यह मल्टी-क्लाइंट सेंटर लचीलापन, साझा संसाधन और स्केलेबल संचालन की पेशकश करता है, जो तेज़, कुशल और लागत प्रभावी सप्लाई चेन समाधान की तलाश कर रहे व्यवसायों के लिए आदर्श है. शुरुआत में यह केंद्र चार ग्राहकों को सेवाएं देगा और भविष्य में मांग के अनुसार अधिक पार्टनर्स को ऑनबोर्ड करने की क्षमता रखता है.

Hexalog की रणनीतिक सोच

Hexalog के सह-संस्थापक और चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर उत्कर्ष त्रिपाठी ने कहा “बेंगलुरु VAC, Hexalog की ‘रीजनल बीचहेड’ रणनीति का एक अहम हिस्सा है. हमारा उद्देश्य है कि किसी एक उच्च संभावनाओं वाले कॉरिडोर में मजबूत पकड़ बनाई जाए, वहां पर सेवा गुणवत्ता और डेंसिटी को सिद्ध किया जाए और फिर इस मॉडल को आस-पास के क्षेत्रों में दोहराया जाए.

टियर-1 हब में मजबूत मांग और क्रॉस-डॉकिंग सुविधा के साथ, हम संचालन को स्थानीय बना सकते हैं, SLA को बेहतर कर सकते हैं और यूनिट इकॉनॉमिक्स को स्केल पर ड्राइव कर सकते हैं. हमें इस नई सुविधा से आने वाली बेहतर परिचालन क्षमताओं का इंतजार है.”

उन्नत तकनीक और रोजगार के नए अवसर

बेंगलुरु VAC, Uni-commerce जैसे उन्नत मैनेजमेंट सिस्टम के साथ एकीकृत है, जो रीयल-टाइम इन्वेंट्री प्रबंधन, ऑर्डर प्रोसेसिंग और पारदर्शिता को सुनिश्चित करता है. इससे संचालन में सटीकता, तेज फुलफिलमेंट और ग्राहक संतुष्टि में सुधार होगा.

इस सुविधा से क्षेत्र में स्थानीय रोजगार के भी नए अवसर पैदा होंगे. इनमें कोर ऑपरेशनल स्टाफ और अनुबंध पर काम करने वाले कर्मचारी शामिल होंगे, जो इन्वेंट्री मैनेजमेंट, पैकेजिंग, हैंडलिंग, सुपरविजन और एडमिनिस्ट्रेटिव सपोर्ट जैसी भूमिकाओं में काम करेंगे.

Hexalog का विस्तार जारी

बेंगलुरु VAC के उद्घाटन के साथ Hexalog के भारत में कुल फुलफिलमेंट सेंटरों की संख्या पांच हो गई है, जबकि वैश्विक स्तर पर यह संख्या छह हो गई है, जिनमें एक सेंटर शेन्जेन, चीन में स्थित है. यह विस्तार Hexalog के AI-संचालित क्रॉस-बॉर्डर सप्लाई चेन में अग्रणी बनने के लक्ष्य की दिशा में एक बड़ा कदम है.

कंपनी जल्द ही कुछ और VACs शुरू करने की योजना बना रही है, जिनका लक्ष्य मेट्रो और टियर-1 शहरों में अपनी उपस्थिति को और मज़बूत करना है. खासकर ऐसे स्थान चुने जा रहे हैं जो रणनीतिक बंदरगाहों के पास हों, जिससे सेवा की पहुँच और बाजार की मांग को बेहतर तरीके से पूरा किया जा सके.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

12 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

14 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

14 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

16 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

16 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

14 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

12 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

22 hours ago