होम / बिजनेस / अगले हफ्ते सिर्फ 3 दिन खुलेगा Share Market, जानें किस दिन नहीं होगा कारोबार?

अगले हफ्ते सिर्फ 3 दिन खुलेगा Share Market, जानें किस दिन नहीं होगा कारोबार?

त्योहारों और छुट्टियों के कारण भारतीय शेयर बाजार अगले हफ्ते कई दिनों तक बंद रहेंगे. इक्विटी समेत तमाम सेगमेंट बंद रहेंगे. जानिए किस द‍िन करेंसी डेर‍िवेट‍िव सेगमेंट में भी कारोबार नहीं होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप शेयर मार्केट में निवेश करते हैं, तो आपके लिए जरूरी खबर है. मार्च में अगले हफ्ते दो दिन शेयर बाजार बंद रहने वाला है. भारतीय शेयर बाजार बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में मार्च 25, 2024 यानि सोमवार को होली के कारण कामकाज नहीं होगा. इसके अलावा अगले हफ्ते ही 29 मार्च को गुड फ्राइडे के कारण भी मार्केट में अवकाश रहेगा. ऐसे में अगले हफ्ते 5 कारोबारी दिनों में से केवल 3 दिन ही ट्रेडिंग होगी. मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को ही सिर्फ शेयर बाजार खुलेगा.

इस सेगमेंट में आंश‍िक कारोबार होगा

कमोडिटी डेरिवेटिव्स (Commodity Derivatives) और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट्स (Electronic Gold Receipts) सेगमेंट में आंशिक कारोबारी छुट्टियां रहेंगी. 25 मार्च को सुबह का सत्र सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगा लेकिन, शाम के सत्र के दौरान शाम 5 बजे से आधी रात तक इन सेगमेंट में कारोबार की अनुमति होगी. 29 मार्च को कमोडिटी और ईजीआर सेगमेंट में पूरी छुट्टी रहेगी.

आर्थिक संकट के चलते BYJU'S की हालत खराब, इतने ट्यूशन सेंटर किए बंद, बताई यह बड़ी वजह

अप्रैल में कितने दिन मार्केट रहेगा बंद?

चालू वित्त वर्ष में आखिरी छुट्टी गुड फ्राइडे की वजह से शुक्रवार को रहेगी. अप्रैल की बात करें तो इस महीने भी 2 कारोबारी दिन शेयर बाजार बंद रहेंगे. अप्रैल में 11 और 17 अप्रैल को शेयर बाजार बंद रहेंगे. 11 अप्रैल को ईद की वजह से स्टॉक मार्केट में छुट्टी रहेगी. वहीं, 17 अप्रैल को राम नवमी की वजह से शेयर बाजार में कारोबार नहीं होगा. 

शुक्रवार को क्या था शेयर बाजार का हाल?

शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट के बाद बाजारों ने शानदार सुधार दर्ज किया. इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 190.75 अंक चढ़कर 72,831.94 अंक पर बंद हुआ. एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) भी 84.80 अंक बढ़कर 22,096.75 अंक पर बंद हुआ. सेंसेक्स के शेयरों में सन फार्मा (Sun Pharma), मारुति (Maruti), इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank), टाइटन (Titan), आईटीसी (ITC), टाटा मोटर्स ( TATA Motors), लार्सन एंड टुब्रो (L&T) और जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) में उल्लेखनीय बढ़त रही. दूसरी तरफ इन्फोसिस (Infosys), विप्रो (Wipro), एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Tech), टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) और बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) के शेयरों में गिरावट रही.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

18 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

18 hours ago

बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago