होम / बिजनेस / आज छलांग लगा सकते हैं इन कंपनियों के शेयर, बाजार पर रखें नजर
आज छलांग लगा सकते हैं इन कंपनियों के शेयर, बाजार पर रखें नजर
क्रिसमस की छुट्टी के बाद का पहला कारोबारी सीजन शेयर बाजार के लिए अच्छा रहा. आज भी बाजार में तेजी बरकरार रहने की उम्मीद है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
शेयर बाजार में सोमवार को तेजी देखी गई. बीएसई सेंसेक्स 704 अंकों के उछाल के साथ 60,555, तो एनएसई निफ्टी 200 अंकों की मजबूती के साथ 18006 पर बंद हुआ. बाजार में यह तेजी बैंकिंग शेयरों में खरीदारी की वजह से देखने को मिली. माना जा रहा है कि मार्केट की तेजी आज भी बरकरार रह सकती है. आइए देखते हैं कि आज कौन से शेयर तेजी दिखा सकते हैं.
UCO Bank, Bajaj Hindusthan
मूमेंटम इंडिकेटर MACD ने UCO Bank, Bajaj Hindusthan और Granules India के शेयरों में तेजी के संकेत दिए हैं. यूको बैंक का शेयर इस समय 32.15 रुपए पर चल रहा है. कल इसमें करीब 9 फीसदी की मजबूती देखने को मिली. हालांकि, पिछले पांच दिनों में इसमें 1.08% की गिरावट दर्ज की गई थी. वहीं, Granules India Ltd के शेयर सोमवार को बढ़त के साथ 329.60 रुपए पर बंद हुए थे. इसी तरह, Bajaj Hindusthan में भी करीब 5% की तेजी आई थी. इस शेयर का भाव 16.85 रुपए है.
NTPC Limited
NTPC Limited में भी आज मजबूती देखने को मिल सकती है. सोमवार को भी ये शेयर उछाल के साथ बंद हुआ था. 200 रुपए से कम के इस शेयर ने छह महीनों में 19.86% का रिटर्न दिया है. जबकि एक साल में यह आंकड़ा 36.23% हो गया है. बता दें कि पावर जनरेशन कंपनी NTPC ने इटली की एक कंपनी की भारतीय यूनिट Tecnimont के साथ एक एमओयू साइन किया है. दोनों भारत में ग्रीन मेथनॉल के प्रॉडक्शन की संभावना पर काम करेंगे. Share India Securities Ltd के शेयर भी आज छलांग लगा सकते हैं. फिलहाल यह 1,171.50 रुपए पर ट्रेड कर रहा है और सोमवार को 2.02% की बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुआ था.
GR Infraprojects Ltd
GR Infraprojects Ltd के शेयर आज अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं. दरअसल, इस कंपनी को मध्य प्रदेश में एक्सप्रेसवे कैरिजवे के लिए कंप्लीशन सर्टिफिकेट मिला है. भारतमाला परियोजना का यह प्रोजेक्ट कंपनी के लिए काफी अहम है. इसके अलावा, Time Technoplast के शेयरों में भी आज मजबूती आ सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी को अडानी टोटल गैस से एक बड़ा ऑर्डर मिला है, जिसका असर उसके शेयरों पर पड़ सकता है. ये शेयर सोमवार को शानदार बढ़ोत्तरी के साथ 84 रुपए पर बंद हुआ था.
टैग्स