होम / बिजनेस / मुफ्त की फाइनेंशियल एडवाइज देने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाएगा SEBI

मुफ्त की फाइनेंशियल एडवाइज देने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाएगा SEBI

भारतीय मार्केट रेगुलेटर SEBI (सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया) जल्द ही 4 बड़ी कंपनियों के खिलाफ एक्शन ले सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय मार्केट रेगुलेटर SEBI (सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया) जल्द ही 4 बड़ी कंपनियों के खिलाफ एक्शन ले सकता है. इन कंपनियों पर आरोप है कि, बिना अनुमति लिए ये कंपनियां सोशल मीडिया पर स्टॉक टिप्स साझा कर रही थीं. यह एक्शन पिछले 12 महीनों के दौरान जारी किये जा चुके 4 आदेशों के आधार पर लिया जा रहा है. 

बिना अनुमति के दे रहे थे फाइनेंशियल एडवाइज
दरअसल मार्केट में इस वक्त एक मुद्दा सभी के लिए परेशानी का विषय बना हुआ है. ऐसी कंपनियां और लोग, रिटेल इन्वेस्टर्स को स्टॉक मार्किट में इन्वेस्ट करने का लालच दे रहे हैं, जिन्हें किसी प्रकार की फाइनेंशियल एडवाइस देने की अनुमति नहीं है. इसी समस्या को काबू करने के लिए SEBI पिछले 12 महीनों में 4 जरूरी आदेश जारी कर चुका है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, केवल वही एडवाइजर्स इन्वेस्टमेंट की एडवाइज दे सकते हैं जिन्होंने SEBI के साथ खुद को रजिस्टर किया हुआ है. 

SEBI लेगा सख्त एक्शन
ऐसी संस्थाओं और लोगों के खिलाफ बहुत सख्त एक्शन लिया जा सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मामले से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि, इन संस्थाओं या लोगों को कैपिटल मार्केट पर बैन होने के साथ-साथ पेनल्टी और गलत तरीके से प्राप्त किये गए प्रॉफिट को वापस करने जैसे सख्त एक्शन्स का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे डिजिटल इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ भी एक्शन लिया जा सकता है जो बिना रेगुलेटरी लाइसेंस के फाइनेंशियल एडवाइज और इन्वेस्टमेंट प्रोडक्ट्स प्रदान करते हैं. 

सख्त एक्शन की है पूरी तैयारी
SEBI इन केसों की जांच कर रहा है कि, कहीं कोई फ्रॉड या अनरजिस्टर्ड इन्वेस्टमेंट एडवाइज का मामला दर्ज तो नहीं है. इतना ही नहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया कि SEBI इन फाइनेंशियल इन्फ्लुएंसर्स के खिलाफ केस-टू-केस आधार पर एक्शन लेना चाहता है और SEBI अपने पुराने प्रावधानों का इस्तेमाल भी कर सकता है. 

रिटेल इन्वेस्टर्स के साथ फ्री के एडवाइजर्स भी बढ़े
कोरोना महामारी के दौरान अन्य बड़ी मार्केटों के साथ-साथ भारत ने भी रिटेल इन्वेस्टर्स द्वारा शेयर्स की खरीद में बढ़ोत्तरी दर्ज की थी. इसके साथ ही, ऐसे बहुत से अनरजिस्टर्ड एडवाइजर्स की संख्या में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिली थी जिनका लक्ष्य ये नए रिटेल इन्वेस्टर्स थे. SEBI द्वारा इस साल 25 जनवरी को रिलीज की गयी एक स्टडी में बताया गया है कि साल 2018-19 और 2021-22 के बीच भारत के फ्यूचर्स और ऑप्शंस मार्केटों में रिटेल इन्वेस्टर्स की संख्या 500% जितनी बढ़ गयी है और हर 10 में से 9 रिटेल इन्वेस्टर्स को घाटा उठाना पड़ा है. 

बहुत बड़ी है समस्या
SEBI ने इस मुद्दे पर सख्त कदम उठाने के लिए लोकल स्टॉक एक्सचेंजों और एसेट मैनेजमेंट कंपनियों से मदद मांगी है और ऐसे ऑनलाइन चैट ग्रुपों को पहचानने का अनुरोध किया है जिनमें इन्वेस्टमेंट एडवाइज का आदान-प्रदान किया जा रहा है. रेगुलेटरी और एक्सचेंज के अधिकारियों के अनुसार ऐसे हर चैनल से 50,000 से 1,00,000 सब्सक्राइबर्स जुड़े हुए हैं और देश भर में ऐसे हजारों चैनल्स मौजूद हैं. 

यह भी पढ़ें: रामनाथ गोयनका पुरस्कार जीतकर इन्होंने बढ़ाया आगरा का गौरव, जानिए कौन हैं ये शख्?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

4 hours ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

4 hours ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

5 hours ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

7 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

8 hours ago

बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

3 hours ago