✕

होम / बिजनेस / SEBI ने लॉन्च की से नई सर्विस, अब निवेशकों को AI की मदद से मिलेगा अपने हर सवाल क जवाब

SEBI ने लॉन्च की से नई सर्विस, अब निवेशकों को AI की मदद से मिलेगा अपने हर सवाल क जवाब

SEBI ने एआई (Artificial Intelligence) पर आधारित बातचीत प्लेटफॉर्म ‘सेवा’ को लॉन्च किया है. निवेशकों को इस चैटबॉट के जरिए आसानी से सवालों के जवाब मिल सकेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) आज हर क्षेत्र में अपनी पहुंच बना रहा है. वहीं, अब इसने शेयर बाजार की दुनिया में भी एंट्री कर ली है. अगर आप शेयर बाजार (Share Market) के निवेशक हैं तो यह खबर आपके काम की हो सकती है. अब शेयर से जुड़े सवालों के जवाब आपको चुटकियों में मिलेगी. दरअसल, शेयर बाजार को रेगुलेट करने वाली संस्था सेबी (SEBI) ने इसी क्षेत्र में एक बड़ी पहल की है. सेबी ने शेयर बाजार में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित बातचीत प्लेटफॉर्म ‘सेवा’ (SEVA) लॉन्च की है. तो आइए जानते हैं ये चैटबॉट कैसे काम करता है? 

निवेशकों को मिलेंगे इन सवालों के जवाब
सेबी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि चैटबॉट सेवा (सेबी का वर्चुअल असिस्टेंट) के बीटा संस्करण में कई उपयोगी विशेषताएं शामिल हैं. सेबी का यह चैटबोट बाजार की सामान्य जानकारी, ताजा मास्टर सर्कुलर, शिकायत निवारण प्रक्रिया आदि से संबंधित सवालों के जवाब देने में सक्षम है.

चैटबॉट तक कैसे पहुंचें?
सेबी ने कहा कि यूर्जस से मिले सुझावों के आधार पर चैटबॉट में अतिरिक्त सुविधाएं जोड़ी जाएंगी. चैटबॉट का बीटा संस्करण सेबी की निवेशक वेबसाइट (https://investor.sebi.gov.in/) और सारथी मोबाइल ऐप (एंड्रॉइड और आईओएस दोनों) पर उपलब्ध है. वैकल्पिक रूप से निवेशक इन लिंक का उपयोग करके ऐप डाउनलोड कर सकते हैं. एंड्रॉइड के लिए https://play.google.com/store/apps/details?id=com.sebi.invapp और आईओएस के लिए https://apps.apple.com/in/app/saa%E2%82%B9thi/id1589426387 इस लिंक पर जा सकते हैं.

म्यूचुअल फंड के लिए इनसाइडर ट्रेडिंग नियम 
आपको बता दें, मार्केट रेगुलेटर सेबी ने एसेट मैनेजमेंट कंपनियों (AMCs) में इंटीग्रिटी और ट्रांसपरेंसी बढ़ाने के मकसद से इनसाइडर ट्रेडिंग नियम 1 नवंबर से लागू करेगा. इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. एक्सपर्ट्स के अनुसार सेबी ने मूल्य से संबद्ध अनपब्लिश्ड प्राइस सेंसटिव जानकारी तक पहुंच रखने वाले कर्मचारियों को नामित व्यक्तियों के रूप में चिन्हित किए जाने को अनिवार्य किया है. इसके जरिए सेबी इनसाइडर ट्रेडिंग को लेकर व्यवस्था का चाक-चौबंद बना रहा है.

इसे भी पढ़ें-VI ने अपने नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार के लिए इस कंपनी से मिलाया हाथ, अब बढ़ेगी Jio और Airtel की टेंशन!

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

13 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

14 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

15 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

16 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

19 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

13 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

9 hours ago