होम / बिजनेस / SEBI ने इन 7 कमोडिटीज पर एक साल का और बढ़ाया प्रतिबंध 

SEBI ने इन 7 कमोडिटीज पर एक साल का और बढ़ाया प्रतिबंध 

इन उत्‍पादों पर प्रतिबंध हटाए जाने को लेकर CPAI ने इस महीने की शुरूआत में वित्‍त मंत्रालय और SEBI को एक पत्र लिखा था. उसने कहा था कि लंबे समय तक बैन बाजार के लिए सही नहीं है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

SEBI ने 7 कमोडिटीज की डेरिवेटिव ट्रेडिंग पर एक और साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है. ये बैन अब अगले साल 20 दिसंबर 2023 तक के लिए लगा दिया गया है. इन कमोडिटीज में धान (गैर बासमती) गेहूं, चना, सरसों के बीज सोयाबीन, कच्चे ताड़ का तेल, और मूंग शामिल है.

CPAI ने कहा था हटाया जाए प्रतिबंध 
दिसंबर महीने की शुरूआत में कमोडिटी पार्टिसिपेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया CPAI ने सरकार और SEBI से इन उत्‍पादों की डेरेवेटिव ट्रेडिंग से प्रतिबंध हटाने की मांग की थी. सीपी CPAI वित्‍त मंत्रालय को एक पत्र भी इस मामले में लिखा था, जिसमें उसने कहा था कि इन पर लंबे समय तक लगाया गया प्रतिबंध सही नहीं है. 


इंडस्‍ट्री को उम्‍मीद थी हटेगा बैन 
इंडस्ट्री को उम्मीद थी कि महंगाई दर के पिछले 11 महीनों में 5.9% से कम आने के बाद प्रतिबंध को हटा लिया जाएगा. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह निर्णय बिना किसी तर्क के लिया गया था.  इससे पहले SEBI ने कमोडिटी में वायदा कारोबार पर भी प्रतिबंध लगा दिया था. लेकिन एक बार में 7 कमोडिटीज पर भविष्य के लिए प्रतिबंध लगाना वह भी बिना इस तर्क के की जिसमें कभी न खत्म होने वाले चुनाव में लोकलुभावन वादे को खत्म करने के अतिरिक्त कोई तर्क न शामिल हो किसी की समझ में नहीं आ रहा है. 

अब तक 19 आइटम पर लग चुका है बैन 
पिछले दो दशक में अब तक 19 आइटम्स की ट्रेडिंग पर बैन  लग चुका है, जिसमें कुछ कमोडिटीज पर सस्पेंशन भी शामिल है. इसमें पिछले साल 2021 में बैन की गई 7 कृषि कमोडिटी भी शामिल है. NCDEX की सितंबर में जारी हुई रिपोर्ट के अनुसार इस सस्पेंशन करने के बावजूद महंगाई कम करने के प्रयासों में कोई बेहतर रिजल्ट नहीं मिला है. जबकि इससे शॉर्ट टर्म में मामूली सुधार हुए हैं.


NCDEX हुआ बुरी तरह प्रभावित 
इन कमोडिटीज पर लगाये गए बैन के कारण NCDEX बुरी तरह प्रभावित हुआ है. पिछले साल कुल जमा में अगर इन 7 कमोडिटी का शेयर देखें तो पिछले अप्रैल 2021 से लेकर जुलाई 2021 तक इनका योगदान 54% का रहा है। जिसमें सबसे ज्‍यादा 40% का योगदान चने का रहा है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 hour ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 hour ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

4 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

5 hours ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

5 hours ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

43 minutes ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 hour ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

5 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 hour ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

4 hours ago