✕

होम / बिजनेस / स्वतंत्रता दिवस पर SBI का तोहफा: अग्निवीरों को बिना गारंटी मिलेगा 4 लाख रुपये तक का लोन

स्वतंत्रता दिवस पर SBI का तोहफा: अग्निवीरों को बिना गारंटी मिलेगा 4 लाख रुपये तक का लोन

SBI की यह विशेष लोन स्कीम अग्निवीरों और रक्षा कर्मियों के समर्पण और सेवा का सम्मान है, बल्कि उनके भविष्य को सुरक्षित और सशक्त बनाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अग्निवीरों के लिए एक विशेष लोन स्कीम की घोषणा की है. इस योजना के तहत अब अग्निवीर बिना किसी गारंटी के 4 लाख रुपये तक का पर्सनल लोन प्राप्त कर सकेंगे. यह पहल सेना में सीमित अवधि की सेवा देने वाले युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.

बिना गारंटी और प्रोसेसिंग फीस के मिलेगा लोन

SBI की इस स्कीम की सबसे खास बात यह है कि अग्निवीरों को लोन लेने के लिए किसी भी प्रकार की संपत्ति या गारंटर की आवश्यकता नहीं होगी. इतना ही नहीं, लोन पर लगने वाली प्रोसेसिंग फीस को भी पूरी तरह माफ कर दिया गया है. यानी अग्निवीरों को लोन लेने में कोई अतिरिक्त खर्च नहीं करना होगा.

केवल SBI वेतन खाता धारकों के लिए उपलब्ध

यह विशेष लोन स्कीम केवल उन्हीं अग्निवीरों के लिए उपलब्ध होगी जिनका वेतन खाता भारतीय स्टेट बैंक में है. बैंक का कहना है कि इससे लोन प्रोसेसिंग तेज और सरल हो जाती है, क्योंकि ग्राहक की आय और सेवा से जुड़ी जानकारी पहले से ही उपलब्ध होती है.

रिपेमेंट में भी दी गई राहत

SBI ने लोन की अदायगी प्रक्रिया को भी अग्निवीरों के लिए लचीला बनाया है. लोन की चुकता अवधि को अग्निवीर की सेवा अवधि के अनुसार तय किया गया है, जिससे उन्हें लोन चुकाने में कोई अतिरिक्त आर्थिक दबाव महसूस नहीं होगा.

रक्षा कर्मियों के लिए विशेष ब्याज दर

सिर्फ अग्निवीर ही नहीं, बल्कि सभी रक्षा बलों से जुड़े कर्मियों को भी SBI की ओर से राहत दी गई है. बैंक ने घोषणा की है कि 30 सितंबर 2025 तक रक्षा क्षेत्र से जुड़े सभी कर्मियों को पर्सनल लोन पर न्यूनतम 10.50% की ब्याज दर पर लोन मिलेगा, जो सामान्य दरों से काफी कम है.

SBI चेयरमैन का बयान: यह तो सिर्फ शुरुआत है

SBI के चेयरमैन सी. एस. शेट्टी ने इस योजना की घोषणा करते हुए कहा, “हम मानते हैं कि जो युवा देश की सेवा में खुद को समर्पित करते हैं, उन्हें उनके भविष्य को संवारने के लिए हरसंभव समर्थन मिलना चाहिए. यह जीरो प्रोसेसिंग फीस योजना केवल एक शुरुआत है. भविष्य में हम ऐसे और भी वित्तीय उत्पाद लाएंगे जो हमारे वीरों को मजबूती प्रदान करें.”

यह स्कीम उन हजारों अग्निवीरों के लिए एक बड़ी राहत साबित हो सकती है जो सेना में सेवा के दौरान या बाद में आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ाना चाहते हैं. SBI की यह पहल न केवल उनकी सेवा का सम्मान करती है, बल्कि उन्हें भविष्य के लिए मजबूत आधार भी प्रदान करती है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

15 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

15 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

17 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

17 hours ago

JSW One Platforms ने 3,054 करोड़ रुपये के IPO के लिए दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर, जानें पूरा प्लान

प्रस्तावित IPO में 1,300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1,754 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

20 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

15 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

13 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

23 hours ago