✕

होम / बिजनेस / कैसे Chocolate ने SBI को दिलाए 2 करोड़ रुपए, बेहद दिलचस्प है मामला

कैसे Chocolate ने SBI को दिलाए 2 करोड़ रुपए, बेहद दिलचस्प है मामला

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI ने लोन वसूली के लिए जो अनोखा तरीका अपनाया है, वो कारगर साबित हो रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

वर्ज वसूली के लिए देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI की अनोखी रणनीति कारगर साबित होती नजर आ रही है. बैंक ने कुछ ही दिनों में 2 करोड़ रुपए वसूल कर लिए हैं. स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) ने हाल ही में ऐलान किया था कि लोन की EMI न चुकाने वालों से वह गांधीगिरी से निपटेगा. इसके तहत कर्जधारकों को चॉकलेट भेजी जाएंगी. बैंक के प्रतिनिधि उनके घर चॉकलेट लेकर जाएंगे और याद दिलाएंगे कि वो EMI नहीं भर रहे हैं. महज कुछ ही दिनों में SBI को इस 'चॉकलेट-स्‍ट्रैटजी' के पॉजिटिव रिजल्ट मिलने लगे हैं. 

ऐसे ग्राहक हैं रडार पर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चॉकलेट भेजने के आईडिया के चलते SBI को करीब 2 करोड़ रुपए की पर्सनल और बिजनेस लोन की EMI मिली है. हाल ही में SBI ने EMI नहीं देने वाले ग्राहकों के घर चॉकलेट भेजना शुरू किया था. SBI की तरफ से बताया गया था कि बैंक के प्रतिनिधि ऐसे ग्राहकों के घर चॉकलेट का डिब्बा लेकर जाएंगे, जिनके मंथली इंस्टॉलमेंट पर डिफॉल्ट होने की आशंका सबसे ज्यादा है. कर्ज लेकर EMI न चुकाने वालों को किश्त की याद दिलाने के लिए यह तरीका अपनाया जाएगा है. जो ग्राहक बैंक के फोन कॉल का जवाब नहीं देते, EMI नहीं भरते, बैंक प्रतिनिधि उनके घर पर चॉकलेट लेकर पहुंचेंगे.

उम्मीद के अनुसार रिस्पांस
स्टेट बैंक ने उम्मीद जताई थी कि इस पहले से लोन के रीपेमेंट कलेक्शन में अच्छा रिस्पांस मिलेगा और ऐसा बाकायदा होता नजर आ रहा है. इस अनूठे तरीके की घोषणा करते हुए SBI के रिस्क, कंप्लांयस एंड स्ट्रेस एसेट के मैनेजिंग डायरेक्टर अश्विनी कुमार तिवारी ने बताया था कि इस पहल को अंजाम देने के लिए बैंक ने दो फिनटेक कंपनियों के साथ साझेदारी की है. जिन कर्जदारों के डिफॉल्ट की आशंका सबसे ज्यादा है, फिनटेक कंपनी के प्रतिनिधि उनके घर बिना किसी पूर्व सूचना के जाएंगे. वो अपने साथ चॉकलेट का एक पैकेट लेकर जाएंगे और उनसे मिलकर उन्हें लोन की EMI चुकाने की याद दिलाएंगे.  

ऐसी है बैंक की वित्तीय सेहत
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक की वित्तीय सेहत की बात करें, तो SBI द्वारा 4 अगस्त को Q1FY24 के घोषित नतीजों के अनुसार, जून तिमाही में बैंक को सालाना आधार पर 16,884 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट हुआ था. जबकि एक साल पहले यानी Q1FY23 में यह आंकड़ा 6,068 करोड़ रुपए था. वहीं, 2023 की जून तिमाही में बैंक का रिटेल लोन 16.46% बढ़कर 12.04 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया है. एक साल पहले इसी अवधि में यह 10.34 लाख करोड़ रुपए था. बैंक के नेट NPA की बात करें, तो Q4FY23 में यह 0.67% था जो Q1FY24 में 0.71% हो गया है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

1 hour ago

टाटा स्टील को दूसरी छमाही में घरेलू स्टील मांग 8-10% बढ़ने की उम्मीद, नीदरलैंड्स प्रोजेक्ट पर बातचीत जारी

टाटा स्टील अपने नीदरलैंड्स स्थित प्रोजेक्ट में बदलाव को लेकर वहां की सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है. कंपनी बाध्यकारी समझौते की ओर बढ़ने से पहले कई लंबित मुद्दों को सुलझाना चाहती है.

1 hour ago

RBI के फैसले से आज तय होगी बाजार की दिशा, गिफ्ट निफ्टी 110 अंक टूटा; इन शेयरों पर नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को सेंसेक्स 685.34 अंक यानी 0.95 फीसदी चढ़कर 73,067.81 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 220.35 अंक यानी 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 22,776.10 पर पहुंच गया.

1 hour ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

16 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

19 hours ago


बड़ी खबरें

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

1 hour ago

टाटा स्टील को दूसरी छमाही में घरेलू स्टील मांग 8-10% बढ़ने की उम्मीद, नीदरलैंड्स प्रोजेक्ट पर बातचीत जारी

टाटा स्टील अपने नीदरलैंड्स स्थित प्रोजेक्ट में बदलाव को लेकर वहां की सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है. कंपनी बाध्यकारी समझौते की ओर बढ़ने से पहले कई लंबित मुद्दों को सुलझाना चाहती है.

1 hour ago

RBI के फैसले से आज तय होगी बाजार की दिशा, गिफ्ट निफ्टी 110 अंक टूटा; इन शेयरों पर नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को सेंसेक्स 685.34 अंक यानी 0.95 फीसदी चढ़कर 73,067.81 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 220.35 अंक यानी 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 22,776.10 पर पहुंच गया.

1 hour ago

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे देश के 29वें वायु सेना प्रमुख, 31 अक्टूबर को संभालेंगे कमान

लगभग चार दशक के अपने सैन्य करियर के दौरान एयर मार्शल दीक्षित कई महत्वपूर्ण अभियानों और गतिविधियों का हिस्सा रहे हैं. इनमें ऑपरेशन सफेद सागर, ऑपरेशन रक्षक और ऑपरेशन सिंदूर शामिल हैं.

1 hour ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

20 hours ago