होम / बिजनेस / अब YES बैंक में अपनी हिस्सेदारी में कौन करने जा रहा है कटौती, जानिए क्‍या है इसकी वजह?

अब YES बैंक में अपनी हिस्सेदारी में कौन करने जा रहा है कटौती, जानिए क्‍या है इसकी वजह?

स्‍टॉक एक्‍स्‍चेंज का डेटा बता रहा है कि जिस एसबीआईने यस बैंक का 49% अधिग्रहण किया था, उसके पास अब 31 दिसंबर तक सिर्फ 26.14% हिस्सेदारी रह गई है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारतीय स्‍टेट बैंक आने वाले दिनों में यस बैंक को लेकर बड़ा निर्णय ले सकता है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारतीय स्टेट बैंक 6 मार्च को लॉक-इन अवधि समाप्त होने के बाद यस बैंक लिमिटेड में अपनी हिस्सेदारी को कम कर सकता है, जिसे भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा ऋणदाता के पुनर्गठन के हिस्से के रूप में रखा गया था. एसबीआई का फैसला ऐसे समय में आने की संभावना है जब पिछली कुछ तिमाहियों में यस बैंक की वित्तीय स्थिति में सुधार हुआ है और कार्लाइल ग्रुप और एडवेंट ने बैंक में 9.99 प्रतिशत हिस्सेदारी ले ली है.

अब एसबीआई के पास बचे हैं सिर्फ 26.14 प्रतिशत शेयर 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एसबीआई यस बैंक में स्थायी रूप से हिस्सेदारी नहीं रखना चाहता है और वो अपनी हिस्सेदारी कम करना चाहता है. यस बैंक में अपनी हिस्सेदारी के भविष्य के बारे में फैसला करने के लिए एसबीआई के बोर्ड की जल्द ही बैठक होने की संभावना है, जिसके बाद आरबीआई को एक प्रस्ताव भेजा जाएगा बैंक अपनी हिस्‍सेदारी को जितना भी कम करना चाहता है उसे इसकी जानकारी आरबीआई को देनी होगी. स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों से पता चलता है कि एसबीआई, जिसने शुरुआत में यस बैंक का 49% अधिग्रहण किया था, अब 31 दिसंबर को उसके पास सिर्फ 26.14% हिस्सेदारी रह गई है. एसबीआई अभी भी बचाए गए ऋणदाता में सबसे बड़ा एकल शेयरधारक है.

कई बैंकों ने उठाया था बड़ा कदम 
मीडिया रिपोर्ट कहती हैं कि पुनर्निर्माण योजना के अनुसार, पूंजी डालने की तारीख से तीन साल पूरे होने से पहले एसबीआई अपनी होल्डिंग को 26% से कम नहीं कर सकता है. SBI, ICICI बैंक, एक्सिस बैंक, IDFC फर्स्ट बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉर्प जैसे अन्य ऋणदाताओं के साथ मार्च 2020 में भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा बैंक के बोर्ड को अलग करने के बाद यस बैंक को बचाने के लिए कदम बढ़ाया था. उस समय, आरबीआई द्वारा बनाई गई पुनर्निर्माण योजना के लिए इन उधारदाताओं को तीन वर्षों के लिए अधिग्रहित शेयरों का कम से कम 75% हिस्सा रखने की आवश्यकता थी. अन्य मौजूदा शेयरधारकों पर भी इसी तरह का प्रतिबंध लगाया गया था.

एसबीआई ने 10 रुपये पर खरीदा था शेयर 
दिसंबर के अंत तक आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के पास क्रमश: 2.61%, 1.57% और 1% हिस्सेदारी थी. राज्य के स्वामित्व वाली जीवन बीमा निगम की हिस्सेदारी 4.34% है, जबकि एचडीएफसी की 3.48% है. गुरुवार को, यस बैंक के शेयर 4.3% कम होकर 17.5 रुपये पर कारोबार कर रहे थे, जब एसबीआई ने इन शेयरों का अधिग्रहण किया था, उस समय यह 10 रुपये था. पिछले साल सितंबर में यस बैंक ने कहा था कि आरबीआई शेयर लॉक-इन अवधि समाप्त होने के बाद ही उसे पुनर्निर्माण योजना से बाहर निकलने की अनुमति देगा.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

1 hour ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

4 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

4 hours ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

5 hours ago

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

6 hours ago

बड़ी खबरें

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

7 hours ago