✕

होम / बिजनेस / सहारा ग्रुप को 15 दिन में जमा करने होंगे 1000 करोड़, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया ये फैसला!

सहारा ग्रुप को 15 दिन में जमा करने होंगे 1000 करोड़, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया ये फैसला!

Supreme Court ने सहारा ग्रुप की कंपनियों को मुंबई में एंबी वैली प्रोजेक्ट सहित अन्य के लिए ज्वाइंट वेंचर करने की अनुमति दे दी है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने सहारा ग्रुप (Sahara Group) को 15 दिन के अंदर एक अलग एस्क्रो अकाउंट में 1,000 करोड़ रुपये जमा कराने का आदेश दिया है. इसके साथ कोर्ट ने ग्रुप की कंपनी सहारा इंडिया रियल एस्टेट कॉरपोरेशन लिमिटेड (SIRECL) और सहारा हाउसिंग इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (SHICL) को मुंबई के वर्सोवा में अपनी जमीन के विकास के लिए एक ज्वाइंट वेंचर (जेवी) में प्रवेश करने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी दे दी है. तो आइए जानते हैं एस्क्रो अकाउंट क्या है और कोर्ट ने इस पूरे मामले में क्या टिप्पणी की है?

ज्वाइंट वेंचर को मिली मंजूरी

सुप्रीम कोर्ट ने सहारा समूह की कंपनियों- सहारा इंडिया रियल एस्टेट कॉरपोरेशन लिमिटेड (एसआईआरईसीएल) और सहारा हाउसिंग इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (एसएचआईसीएल) को मुंबई में एंबी वैली परियोजना सहित अन्य संपत्तियों के विकास के लिए ज्वाइंट वेंचर एग्रीमेंट को हरी झंडी दे दी है, जिसका उद्देश्य 10 हजार करोड़ रुपये की राशि एकत्र करना है. दरअसल, 2012 के आदेश के अनुपालन में निवेशकों का पैसा लौटाने के लिए 10,000 करोड़ रुपये की राशि सेबी-सहारा रिफंड खाते में जमा की जानी है. सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने बीते 31 अगस्त, 2012 को जारी अपने निर्देश में साफ कहा था कि सहारा ग्रुप की कंपनियां SIRECL और SHICL इंडिविजुअल इन्वेस्टर्स या निवेशकों के समूह से जुटाई गई रकम को 15 फीसदी सालाना ब्याज के साथ सेबी को वापस करेंगी

15 दिन के अंदर नहीं हुआ ज्वाइंट वेंचर, तो बेच दी जाएगी जमीन

कोर्ट में सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश और न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी की पीठ ने कहा कि अगर ज्वाइंट वेंचर 15 दिन के अंदर अदालत में दाखिल नहीं किया जाता है, तो वह वर्सोवा में 1.21 करोड़ वर्ग फुट जमीन जहां है जैसी है के आधार पर बेच देगी.

अगले महीने होगी सुनवाई

कोर्ट ने सहारा समूह को 15 दिनों की समय सीमा के भीतर एक एस्क्रो खाते में 1000 करोड़ रुपये जमा करने का आदेश दिया. कोर्ट ने कहा है कि अगर ज्वाइंट वेंचर समझौते के लिए अदालत द्वारा अनुमति नहीं दी जाती है, तो राशि तीसरे पक्ष को वापस कर दी जाएगी. अदालत ने मामले को एक महीने बाद आगे की सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया. आपको बता दें, एस्क्रो अकाउंट एक ऐसा अकाउंट है, जिसमें दो या दो से अधिक पार्टियों द्वारा ट्रस्ट में धनराशि का लेनदेन किया जाता है. इसका मतलब है कि एक भरोसेमंद तीसरा पक्ष धन सुरक्षित रखेगा.

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

15 minutes ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 hour ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 hour ago

JSW One Platforms ने 3,054 करोड़ रुपये के IPO के लिए दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर, जानें पूरा प्लान

प्रस्तावित IPO में 1,300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1,754 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

5 hours ago

सरकार ने FY27 की सकल उधारी घटाई, बॉन्ड बिक्री का लक्ष्य 7.86 लाख करोड़ रुपये

सरकार अक्टूबर-मार्च के दौरान 7.86 लाख करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी करेगी. सरकार ने बॉन्ड जारी करने का रुख लंबी अवधि वाली प्रतिभूतियों की ओर बढ़ाया है.

5 hours ago

बड़ी खबरें

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

7 hours ago