होम / बिजनेस / Fintech कंपनी Phone Pe ने इस कंपनी से जुटाए $200 मिलियन डॉलर 

Fintech कंपनी Phone pe ने इस कंपनी से जुटाए $200 मिलियन डॉलर 

देश में कारोबार करने वाली कई फिनटेक कंपनियों में से एक Phone pe 1 बिलियन डॉलर की रकम जुटाने को लेकर काम कर रही है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

एक ओर जहां बाजार में लगातार कैश क्रंच की समस्‍या बनी हुई है ऐसे में नामी फिनटेक कंपनी फोनपे ने कहा है कि उसने वॉलमार्ट से 12 अरब डॉलर के प्री-मनी वैल्यूएशन पर प्राइमरी कैपिटल में 200 मिलियन डॉलर की अतिरिक्त रकम जुटाई है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार  कंपनी ने भारत में कारोबार के अपने कदम के बाद $ 1 बिलियन जुटाने की प्रक्रिया में है, जिस पर वो पिछले एक साल से काम कर रही है. इसके अलावा, कंपनी अब तक कई ग्‍लोबल इंवेस्‍टरों से 650 मिलियन डॉलर जुटाने में भी कामयाब रही है. 

इस पैसे को दूसरी जगह लगाना चाहती है कंपनी  
कंपनी इस पैसे को कई नई तरह के कारोबार में लगाना चाहती है जिसमें बीमा, धन प्रबंधन, उधार, स्टॉकब्रोकिंग, ओएनडीसी-आधारित खरीदारी जैसे क्षेत्र शामिल हैं. कंपनी इस पैसे से यूपीआई पेमेंट के क्षेत्र में यूपीआई लाइट और यूपीआई पर क्रेडिट सहित ग्राहक को दी जाने वाली अगली शुरुआत करने के बारे में भी सोच रही है, जिसमें उसे मदद मिलेगी.

इस पर फोन पे ने क्‍या कहा 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फिनटेक कंपनी के संस्थापक और सीईओ, समीर निगम ने कहा कि हम अपने बहुसंख्यक निवेशक वॉलमार्ट को धन्यवाद देना चाहते हैं, जिन्होंने हमारी लॉन्‍गटर्म आकांक्षाओं का निरंतर समर्थन किया है. समीर ने कहा कि हम इस बात को लेकर उत्‍साहित हैं कि हम इस पैसे के जरिए देश में अपनी ग्रोथ को एक अगले चरण में ले जाना चाहते हैं. हम भारत के अपने उपभोक्‍ताओं को नई सुविधा के फाइनेंशियल इंक्‍लूजन भी देना चाहते हैं. 

कब बनी थी फोन पे 
 PhonePe की स्थापना 2015 में फ्लिपकार्ट के पूर्व अधिकारियों में एक समीर निगम, राहुल चारी और बुर्जिन इंजीनियर द्वारा की गई थी, और 2016 में सचिन- और बिन्नी बंसल द्वारा स्थापित कंपनी ने इसका अधिग्रहण कर लिया था. वहीं वर्ष 2018 में वॉलमार्ट ने फ्लिपकार्ट का अधिग्रहण भी कर लिया था और PhonePe इसका हिस्सा था. ये डिजिटल पेमेंट कंपनी फ्लिपकार्ट का तीसरा बड़ा अधिग्रहण था इससे पहले वो फिएनजीपे और एफएक्स मार्ट प्राइवेट लिमिटेड को भी अधिग्रहीत कर चुकी है. 

भारत लौटने पर क्‍या बोले समीर निगम 
फोन पे इस साल सिंगापुर से भारत में ट्रांसफर हुई थी जिसके बाद इसे अपने निवेशकों को 8,000 करोड़ रुपये चुकाने पड़े थे. उस समय PhonePe के सह-संस्थापक और सीईओ समीर निगम ने एक सार्वजनिक बयान में कहा कि भारत वापस जाना एक सही निर्णय था क्योंकि कंपनी ने सबसे पहले यहीं से शुरुआत की थी और इस पर ध्यान केंद्रित किया था. उन्‍होंने कहा कि मुझे लगता है कि PhonePe का मिशन लगातार जारी है और जो कंपनी लगातार बड़े पैमाने पर फाइनेंशियल इंक्‍लूजन और डिजिटलीकरण की दिशा में काम कर रही है. उन्‍होंने भारत में लौटने को लेकर कहा कि भारत वह जगह है जहां से हमने शुरुआत की थी और जहां हम केंद्रित हैं हमारा निर्णय सही साबित हुआ है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

17 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

17 hours ago

बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago