✕

होम / बिजनेस / ग्लोबल टेंशन के बीच भारत को राहत, फॉरेक्स रिजर्व 694 अरब डॉलर के पार

ग्लोबल टेंशन के बीच भारत को राहत, फॉरेक्स रिजर्व 694 अरब डॉलर के पार

जहां एक ओर भारत लगातार अपने आर्थिक मोर्चे को मजबूत कर रहा है. वहीं, पाकिस्तान जैसी पड़ोसी अर्थव्यवस्थाएं विदेशी कर्ज और राजनीतिक अस्थिरता के कारण दबाव में हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

वैश्विक बाजारों में अस्थिरता और अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ के कारण बने तनावपूर्ण माहौल के बीच भारत को बड़ी राहत मिली है. देश का विदेशी मुद्रा भंडार 29 अगस्त को समाप्त सप्ताह में 3.51 अरब डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 694.23 अरब डॉलर तक पहुंच गया है. इसके साथ ही देश के सोने के भंडार में भी अच्छी खासी बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

फॉरेक्स रिजर्व में मजबूती, सोने में भी चमक

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी मुद्रा भंडार का मुख्य घटक फॉरेन करेंसी एसेट्स 1.69 अरब डॉलर बढ़कर 583.94 अरब डॉलर पर पहुंच गया. इसके अतिरिक्त, गोल्ड रिजर्व में भी 1.77 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई, जिससे इसकी कुल वैल्यू 86.77 अरब डॉलर हो गई.

RBI ने यह भी जानकारी दी कि स्पेशल ड्रॉइंग राइट्स (SDR) 40 मिलियन डॉलर बढ़कर 18.77 अरब डॉलर, जबकि IMF के पास भारत का रिजर्व 18 मिलियन डॉलर बढ़कर 4.75 अरब डॉलर हो गया है.

पिछले हफ्ते घटा था भंडार, इस हफ्ते रिकवरी

इससे पिछले सप्ताह में भारत का कुल फॉरेक्स रिजर्व 4.39 अरब डॉलर घटकर 690.72 अरब डॉलर रह गया था. लेकिन नए आंकड़ों ने यह दिखा दिया है कि भारत की अर्थव्यवस्था और करेंसी मैनेजमेंट अभी भी मजबूत स्थिति में हैं.

पाकिस्तान का हाल जस का तस

जहां भारत में विदेशी पूंजी की बरसात हो रही है, वहीं पाकिस्तान अब भी अपने वित्तीय संकट से जूझ रहा है. स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (SBP) के अनुसार, 29 अगस्त को समाप्त सप्ताह में उनके फॉरेक्स रिजर्व में केवल 28 मिलियन अमेरिकी डॉलर की बढ़ोतरी हुई है. इस बढ़ोतरी के साथ SBP का विदेशी मुद्रा भंडार 14.30 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जबकि वाणिज्यिक बैंकों के पास शुद्ध विदेशी मुद्रा भंडार 5.35 अरब डॉलर रहा. कुल मिलाकर पाकिस्तान का तरल विदेशी भंडार 19.65 अरब डॉलर पर ही सीमित रह गया है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

4 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

6 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

6 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

8 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

8 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

6 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

4 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

14 hours ago