होम / बिजनेस / मुश्किलों में घिरी Byju's को मिली कुछ राहत, लेंडर्स ने कही ये बड़ी बात

मुश्किलों में घिरी Byju's को मिली कुछ राहत, लेंडर्स ने कही ये बड़ी बात

कोरोना काल में बायजू जैसी एडटेक कंपनियों के अच्छे दिन चल रहे थे, लेकिन स्थिति सामान्य होते ही उन्हें कई तरह की चुनौतियों ने घेर लिया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश की सबसे एडटेक कंपनी बायजू (Byju's) को कुछ राहत मिली है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बायजू और उसके 85% से अधिक लेंडर्स ने टर्म लोन की शर्तों में बदलाव को लेकर सहमति दर्शाई है. टर्म लोन लेंडर्स की स्टीयरिंग कंपनी की तरफ से कहा गया है कि वह और बायजू 3 अगस्त से पहले टर्म लोन संसोधन पर हस्ताक्षर को लेकर सहमत हुए हैं. इस स्टीयरिंग कमेटी के पास बायजू के कुल 1.2 अरब टर्म लोन का करीब 85 फीसदी मालिकाना हक है. बता दें कि बायजू अकाउंटिंग अनियमितताएं, लेंडर्स से विवाद, घाटा, छंटनी जैसी तमाम चुनौतियों से जूझ रही है. 

नतीजे भी नहीं किए जमा
बायजू पर सरकारी एजेंसियां भी घेरा कस रही हैं. अप्रैल में प्रिवेशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट यानी FEMA के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बेंगलुरु में कंपनी के ऑफिसों की तलाशी ली थी. हालांकि, कंपनी ने इसे सामान्य कार्यवाही बताया था और कहा था कि उसकी तरफ से सभी नियमों का पालन किया गया है. बायजू ने अभी तक वित्त वर्ष 2022 के ऑडिटेड नतीजे जमा नहीं किए हैं. वहीं, वित्त वर्ष 2021 में कंपनी के घाटे में भारी उछाल आया था और यह 4500 करोड़ रुपए पर पहुंच गया था. गौरतलब है कि कोरोना काल में बायजू जैसी एडटेक कंपनियों ने मोटा मुनाफा कमाया था, लेकिन हालात सामान्य होते ही उनके मुनाफे का ग्राफ गिरता गया. यही वजह है कि इस सेक्टर की तमाम कंपनियों ने बड़े पैमाने पर कॉस्ट कटिंग की है.

खाली करना पड़ा दफ्तर
बायजू पिछले काफी समय से फंड जुटाने की कोशिश कर रही है, ताकि नकदी संकट से निपटने में मदद मिल सके. इस बीच, फंडिंग में देरी, लागत में कटौती और लिक्विडिटी बढ़ाने के लिए कंपनी ने बेंगलुरु में अपने सबसे बड़े दफ्तर को खाली कर दिया है. बेंगलुरु में बायजू के तीन ऑफिस हैं. 5.58 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में फैले कल्याणी टेक पार्क स्थित ऑफिस को खाली करा लिया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि इस एडटेक कंपनी ने प्रेस्टीज टेक पार्क स्थित एक अन्य कार्यालय का भी एक हिस्सा खाली कर दिया है.

कॉस्ट कटिंग पर फोकस 
कंपनी ने प्रेस्टीज टेक पार्क स्थित इमारत की नौ में से दो मंजिलों को खाली कर दिया है. बायजू ने कथित तौर पर कर्मचारियों को अपने अन्य परिसरों से या अपने घरों से से काम करने को कहा है. एक रिपोर्ट बताती है कि बायजू के पास अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए देशभर में 3 लाख वर्ग फुट से अधिक किराए की जगह है. कंपनी इस समय कॉस्ट कटिंग पर फोकस कर रही है, ताकि वित्तीय स्थिति को बेहतर बनाया जा सके. बायजू भी उन कंपनियों में शुमार है, जिन्होंने कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है. माना जा रहा है कि कंपनी आगे भी छंटनी कर सकती है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

10 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

12 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

14 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

15 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

17 hours ago


बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

12 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

7 hours ago

राज नायक बने YAAP Digital के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर

राज नायक पिछले दो वर्षों से YAAP के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं और इस दौरान कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कंपनी का मानना है कि वह YAAP के विजन और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं.

10 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

10 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

15 hours ago