होम / बिजनेस / Reliance Industries की AGM आज, मुकेश अंबानी कर सकते हैं ये बड़े ऐलान

Reliance Industries की AGM आज, मुकेश अंबानी कर सकते हैं ये बड़े ऐलान

रिलायंस इंडस्ट्रीज के निवेशकों को AGM का इंतजार रहता है, क्योंकि इसमें कोई न कोई बड़ी घोषणा जरूर होती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की 46वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) आज यानी 28 अगस्त को होने वाली है. इस बैठक में कुछ बड़ी घोषणाएं हो सकती हैं. रिलायंस के निवेशकों को हमेशा ही AGM का इंतजार रहता है, क्योंकि मुकेश अंबानी इसमें कोई न कोई ऐसी घोषणा जरूर करते हैं जिससे या तो इन्वेस्टर्स को सीधे फायदा होता है, या स्टॉक मार्केट में कंपनी के शेयर को बूस्ट मिलता है. पहले माना जा रहा था कि Jio Financial Services की लिस्टिंग का ऐलान इसी बैठक में होगा, लेकिन वो पहले ही हो चुका है. लिहाजा, अब AGM में कंपनी की आगे की रणनीति सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर घोषणा की संभावना है.   

क्या होगा JFSL का रोडमैप?  
माना जा रहा है कि जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (JFSL) के आगे के रोडमैप के बारे में AGM खुलासा हो सकता है. मालूम हो कि कंपनी ने दुनिया की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी ब्लैकरॉक के साथ म्यूचुअल फंड कंपनी शुरू करने की घोषणा की है. अब कंपनी कंज्यूमर और मर्चेंट लेंडिंग में एंट्री कर सकती है. इसके अलावा, JFSL के इंश्योरेंस सेक्टर में भी बड़ा दांव खेलने की संभावना है. AGM में अंबानी इन्हीं सबको लेकर कोई न कोई घोषणा कर सकते हैं. साथ ही AGM में 5G रोलआउट को लेकर भी कोई अपडेट आ सकता है. पिछली AGM में जियो एयरफाइबर लाने की घोषणा की गई थी, जो वायर के बिना 5G स्पीड देगा. इसकी लॉन्च डेट के बारे में भी कोई ऐलान हो सकता है.

इन पर हो सकती है बात
मुकेश अंबानी AGM में रिलायंस के कार्बन जीरो लक्ष्य को लेकर भी कोई जानकारी शेयर कर सकते हैं. कंपनी 2035 तक कार्बन जीरो बनने के लिए अगले तीन साल में न्यू एनर्जी बिजनेस में 10 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा पहले ही कर चुकी है. इसके अतिरिक्त, इस AGM में रिलायंस रिटेल के आईपीओ को लेकर भी कोई घोषणा हो सकती है. गौरतलब है कि पिछली एजीएम में मुकेश अंबानी ने कहा था कि वह रिलायंस रिटेल के आईपीओ के बारे में अगली AGM में अपडेट देंगे. साथ ही अंबानी रिलायंस रिटेल की बिजनेस रणनीति को लेकर भी कोई खुलासा कर सकते हैं. 

IPO की तैयारी शुरू!
इससे पहले खबर आई थी कि मुकेश अंबानी रिलायंस रिटेल वेंचर्स में 8 से 10% हिस्सेदारी बेच सकते हैं. इस प्रक्रिया को संभवतः 12-15 महीनों में किश्तों में पूरा किया जाएगा. अंबानी की यह मुहिम रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड के प्रस्तावित IPO के लिए अहम साबित हो सकती है. दरअसल, अंबानी की कोशिश RRVL के वैल्यूएशन को बढ़ाने और उसे सही साइज में रखने की है, ताकि आईपीओ की सफलता सुनिश्चित की जा सके. रिपोर्ट्स में एक अधिकारी के हवाले से कहा गया था कि यदि रिलायंस रिटेल को आईपीओ लाना है, तो उसे करीब 1.15 लाख करोड़ वैल्यू की लगभग 14% हिस्सेदारी को कम करना होगा. IPO से पहले हिस्सेदारी की बिक्री से जो रकम मिलेगी, उसे रिलायंस रिटेल के स्टोर्स बढ़ाने और कर्ज चुकाने पर खर्च किया जा सकता है. इससे कंपनी की स्थिति और मजबूत नजर आएगी. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुथूट फिनकॉर्प के IPO की राह आसान, सेबी ने 6 फैमिली ट्रस्टों को ओपन ऑफर नियम से दी छूट

सेबी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह राहत केवल ओपन ऑफर नियमों तक सीमित है. अधिग्रहण करने वाले पक्षों को अन्य सभी लागू नियामकीय प्रावधानों का पालन करना होगा.

8 hours ago

अडानी इंफ्रा ने अडानी ग्रीन एनर्जी में 2,380 करोड़ रुपये में खरीदी 1.03% हिस्सेदारी

अडानी ग्रीन एनर्जी भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में बनी हुई है और स्वच्छ ऊर्जा की बढ़ती मांग तथा ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के बीच कंपनी लगातार अपनी उत्पादन क्षमता का विस्तार कर रही है.

8 hours ago

मिडिल ईस्ट संकट का भारत को बड़ा फायदा! 1 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा फ्यूल एक्सपोर्ट

बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और वैश्विक बाजार में सप्लाई गैप का फायदा उठाते हुए भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली.

9 hours ago

महंगाई और वैश्विक चुनौतियों के बीच इमामी का दमदार प्रदर्शन, Q1 में राजस्व 15% बढ़ा

इमामी लिमिटेड के निदेशक मंडल ने 30 जून 2026 को समाप्त पहली तिमाही के गैर-ऑडिटेड वित्तीय नतीजों को मंजूरी दे दी है. कंपनी ने बताया कि Q1 FY27 में समेकित परिचालन राजस्व 15 फीसदी बढ़कर 1,039 करोड़ रुपये रहा.

10 hours ago

'100% Pure' का दावा पड़ा भारी! FSSAI ने डाबर के कई प्रोडक्ट्स की बिक्री पर लगाई रोक

FSSAI के आदेश के मुताबिक, जिन उत्पादों पर कार्रवाई की गई है उनमें शहद, एप्पल साइडर विनेगर, वर्जिन कोकोनट ऑयल, तिल का तेल, गाय का घी, नारियल पानी, नारियल का दूध और अन्य खाद्य उत्पाद शामिल हैं.

12 hours ago

बड़ी खबरें

मिडिल ईस्ट संकट का भारत को बड़ा फायदा! 1 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा फ्यूल एक्सपोर्ट

बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और वैश्विक बाजार में सप्लाई गैप का फायदा उठाते हुए भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली.

9 hours ago

मुथूट फिनकॉर्प के IPO की राह आसान, सेबी ने 6 फैमिली ट्रस्टों को ओपन ऑफर नियम से दी छूट

सेबी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह राहत केवल ओपन ऑफर नियमों तक सीमित है. अधिग्रहण करने वाले पक्षों को अन्य सभी लागू नियामकीय प्रावधानों का पालन करना होगा.

8 hours ago

अडानी इंफ्रा ने अडानी ग्रीन एनर्जी में 2,380 करोड़ रुपये में खरीदी 1.03% हिस्सेदारी

अडानी ग्रीन एनर्जी भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में बनी हुई है और स्वच्छ ऊर्जा की बढ़ती मांग तथा ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के बीच कंपनी लगातार अपनी उत्पादन क्षमता का विस्तार कर रही है.

8 hours ago

नोएडा-गुरुग्राम बने रियल एस्टेट निवेश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट, 7 साल में घरों की कीमतें 125% तक बढ़ीं: रिपोर्ट

ANAROCK रिसर्च एंड एडवाइजरी के विश्लेषण के अनुसार, देश के 11 प्रमुख आवासीय बाजारों में 2019 से Q2 2026 के बीच पूंजीगत मूल्य और रेंटल यील्ड, दोनों में लगभग समान गति से वृद्धि हुई है.