होम / बिजनेस / Reliance इस महीने में लॉन्‍च कर सकता है JioBook लैपटॉप, इतनी होगी कीमत

Reliance इस महीने में लॉन्‍च कर सकता है jioBook लैपटॉप, इतनी होगी कीमत

Reliance इस महीने के आखिरी तक यानी 31 जुलाई तक दूसरी पीढ़ी का JioBook लैपटॉप लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है. रिलायंस के इस नए लैपटॉप में कई आकर्षक फीचर दिए गए हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

त्‍योहार का सीजन आते ही अब नए-नए गैजेट और इक्विपमेंट की लॉन्‍च में तेजी आ जाती है. कुछ ऐसा ही अब दिखना शुरू हो गया है. खबर आ रही है कि रिलायंस(Reliance) जियो(JIO) देश में 2nd जनरेशन का JioBook लैपटाॅप लॉन्‍च करने की तैयारी कर रहा है. रिलायंस के इस लॉन्‍च के लिए अमेजन (Amazon) प्‍लेटफॉर्म की भूमिका निभा सकता है. माना जा रहा है कि इस महीने के आखिरी तक कंपनी इसे लॉन्‍च कर सकती है. 

क्‍या खास है JioBook में 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस(Reliance) का नया JioBook अपने पहले के मॉडल की तुलना में काफी हल्‍का और ज्‍यादा एडवांस है, जिसका वजन सिर्फ 990 ग्राम तक हो सकता है. टेलीकॉम दिग्गज रिलायंस(Reliance), जियो(JIo) 31 जुलाई को आधिकारिक लॉन्च के साथ भारत में दूसरी पीढ़ी के JioBook लैपटॉप को पेश कर सकता है. रिलायंस(Reliance) ने अपने पिछले मॉडल को अक्‍टूबर 2022 में लॉन्‍च किया था. 

इसमें क्‍या दिए गए हैं खास Feature?
मीडिया रिपोर्ट अमेज़ॅन की वेबसाइट पर दिए टीज़र के अनुसार, JioBook (2023) एक ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है, जो बेहतर प्रदर्शन की क्षमता रखता है. इसकी खास विशेषताएं ये हैं कि पहले के मॉडल का वजन 1.2 किलोग्राम हुआ करता था जिसे अब कम करके केवल 990 ग्राम कर दिया गया है. वजन में इस कमी से लैपटाप अपने यूजर के लिए अधिक पोर्टेबल और सुविधाजनक बन गया है. इसके अलावा, JioBook (2023) में आपको पूरे दिन का बैटरी बैकअप मिलता है. इससे आप अपना काम आसानी से कर सकते हैं. लैपटॉप 4जी कनेक्टिविटी को सपोर्ट करेगा, जिससे यूजर्स को निर्बाध इंटरनेट एक्सेस मिलेगा.

कैसा है इसका रंग विकल्प और ऑपरेटिंग सिस्टम? 
JioBook सेकेंड जनरेशन नीले और ग्रे रंग के विकल्पों में आता है. यह Jio OS ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा और JioMeet, JioCloud और JioSecuri जैसे प्रीलोडेड ऐप्स के साथ आएगा.

आखिर कितनी हो सकती है इसकी कीमत? 
हालांकि रिलायंस (Reliance) की ओर से अभी तक इसकी कीमत के बारे में कुछ बताया नहीं गया है. लेकिन मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, JioBook (2023) की कीमत 20,000 रुपये से कम होगी, जो कि अपने पिछले मॉडल के बराबर होगी. 

पहली पीढ़ी की JioBook में क्‍या था खास? 
2022 में लॉन्च किया गया 1st जेनरेशन JioBook में 11.6 इंच का HD डिस्प्ले था और यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 SoC द्वारा संचालित था, जिसे एड्रेनो 610 GPU के साथ जोड़ा गया था. इसमें 2GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज की पेशकश की गई, जिसे 128GB तक बढ़ाया जा सकता है. लैपटॉप में 5,000 एमएएच की बैटरी है, जो एक बार चार्ज करने पर 8 घंटे तक की बैटरी लाइफ प्रदान करती है. आगामी JioBook लॉन्च के अलावा, रिलायंस जियो ने हाल ही में भारत में 999 रुपये की कीमत वाला Jioभारत 4G स्मार्टफोन पेश किया है. इस फोन में एचडी कॉलिंग, JioMoney के माध्यम से UPI भुगतान और JioCinema जैसे ओटीटी प्लेटफार्मों से जुड़ने की सुविधा दी गई है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

10 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

12 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

14 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

15 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

17 hours ago


बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

12 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

7 hours ago

राज नायक बने YAAP Digital के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर

राज नायक पिछले दो वर्षों से YAAP के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं और इस दौरान कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कंपनी का मानना है कि वह YAAP के विजन और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं.

10 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

10 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

15 hours ago