✕

होम / बिजनेस / आज से खुला Regaal Resources IPO : एंकर निवेशकों से ₹92 करोड़ जुटाए, जानें प्राइस बैंड और डिटेल्स

आज से खुला Regaal Resources IPO : एंकर निवेशकों से ₹92 करोड़ जुटाए, जानें प्राइस बैंड और डिटेल्स

रीगल रिसोर्सेज का IPO 12 अगस्त से शुरू होकर 14 अगस्त तक खुला रहेगा, जिसका कुल आकार ₹306 करोड़ है

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत की प्रमुख एग्रो प्रोसेसिंग कंपनी रीगाल रिसोर्सेज लिमिटेड (Regaal Resources Limited - RRL) का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) आज 12 अगस्त से निवेशकों के लिए खुल गया है. इससे पहले सोमवार को कंपनी ने एंकर निवेशकों से ₹92 करोड़ जुटाए. ये शेयर ₹5 के फेस वैल्यू पर ₹102 प्रति शेयर के हिसाब से जारी किए गए थे. एंकर लिस्ट में Taurus Mutual Fund और Meru Investment Fund जैसे बड़े नाम शामिल हैं.

IPO का साइज और स्ट्रक्चर

रीगल रिसोर्सेज़ का यह मेनबोर्ड IPO कुल ₹306 करोड़ का है. इसमें से ₹2.06 करोड़ शेयर नए इश्यू के तहत और ₹94 लाख शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत जारी किए जाएंगे. यह IPO 12 अगस्त से 14 अगस्त तक रिटेल निवेशकों के लिए खुला रहेगा.

प्राइस बैंड और निवेश सीमा

कंपनी ने IPO का प्राइस बैंड ₹96 से ₹102 प्रति शेयर तय किया है. एक लॉट में 144 शेयर होंगे, यानी न्यूनतम निवेश ₹13,824 का होगा. गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) को कम से कम 14 लॉट और बड़े NII को 69 लॉट में निवेश करना होगा.

ग्रे मार्केट से आई सकारात्मक खबर

IPO से पहले ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) में भी तेजी देखने को मिली है. आज रीगल रिसोर्सेज़ का GMP ₹23 प्रति शेयर तक पहुंच गया है, जो अब तक का उच्चतम स्तर है. 7 अगस्त को यह GMP ₹17 था, यानी अब तक इसमें ₹6 की बढ़ोतरी हुई है, जो निवेशकों की मजबूत रुचि को दर्शाता है.

लीड मैनेजर्स और अन्य विवरण

इस IPO का लीड मैनेजर Pantomath Capital Advisors Pvt. Ltd और Sumedha Fiscal Services Ltd को नियुक्त किया गया है. वहीं, रजिस्ट्रार की भूमिका MUFG Intime India Pvt. Ltd निभा रही है. IPO का 50% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) के लिए, 35% रिटेल निवेशकों के लिए, और 15% NII के लिए आरक्षित है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

15 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

17 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

18 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

19 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

19 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

17 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

15 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago