होम / बिजनेस / RBI ने कहा मत बनिए मनी म्यूल! जानिए क्या होता है ये और क्या है इसका नुकसान?

RBI ने कहा मत बनिए मनी म्यूल! जानिए क्या होता है ये और क्या है इसका नुकसान?

RBI ने लोगों को मनी म्यूल को लेकर एक चेतावनी जारी की है. साथ ही बताया है कि मनी म्यूल के रूप में काम करना अपराध है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) देश के लोगों को समय-समय पर बैंक, यूपीआई फ्रॉड जैसे विषयों पर चेतावनी जारी करता रहता है, ताकि उनका बैंक खाता सुरक्षित रह सके. इसी कड़ी में अब आरबीआई ने देश के लोगों के लिए मनी म्युल को लेकर एक चेतावनी जारी की है, जिसका उद्देश्य लोगों के खाते को सुरक्षित करना है. आरबीआई ने इसे लेकरएक विज्ञापन भी जारी किया है, जिसका टैग लाइन है मत बनिए मनी म्यूल!, जिसमें कहा गया है कि मनी म्यूल के रूप में काम करना अपराध है. तो आइए जानते हैं आखिर क्या होता है ये मनी म्यूल और आरबीआई ने इसे लेकर चेतावनी जारी है?

क्या होता है मनी म्यूल?
मनी म्यूल वो शख्स होता है, जो किसी अन्य की ओर से अवैध रुप से अर्जित धन का लेन-देन या ट्रांसफर करता है. ऐसे शख्स या इस तरह की गतिविधियों को रोकने के लिए आरबीआई ने विज्ञापन में बताया है कि कैसे आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है. इस विज्ञापन के जरिए लोगों को बताया गया है कि दूसरो के धन के आवागमन के लिए अपने खाते के संचालन की अनुमति न दें. 

आरबीआई ने चलाई कैंपेन
मत बनिए मनी म्यूल! कैपेंन के तहत आरबीआई और राष्ट्रीय साइबर पोर्टल ने एक मुहिम चलाई है. इसके जरिए आरबीआई उन लोगों को आगाह करना चाहता है जो बिना सोचे समझे अपने अकाउंट में किसी का भी पैसा मंगवा लेते है और फिर ठगी का शिकार बन जाते हैं.

मनी म्यूल पंहुचा सकता है जेल

आरबीआई ने कहा कि अगर आपके बैंक खाते के माध्यम से किसी दूसरे का धन प्राप्त करने या उसे आगे भेजने का प्रस्ताव आपको जेल पहुंचा सकता है. आरबीआई ने देश के लोगों को सचेत करते हुए कहा है कि कभी भी किसी ऐसे व्यक्ति को अपने खाते का विवरण न दें, जिसे आप जानते न हों. अगर आपके साथ किसी तरह की धोखाधड़ी होती है तो आप ऐसे मामले की रिपोर्ट अपने बैंक या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल या साइबर हेल्पलाइन नबंर 1930 पर सकते हैं. दरअसल, बैंक समय-समय पर देश के लोगों को अलग अलग तरीके से जानकारी देती रहती है. ताकि वो किसी भी तरह के साइबर फ्रॉड से बच सकें. आरबीआई ने ट्विटर के जरिए और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बैंक ग्राहकों को आगाह करती रहती है. ताकि देश के बैंकिंग सिस्टम में फ्रॉड कम हो सके. 

आरबीआई द्वारा हाल में जारी 10 तरह के फ्रॉड की लिस्ट
हाल ही में आरबीआई ने 10 तरह के लेन-देन की एक लिस्ट जारी की थी, जिसे फॉड घोषित करने के दौरान बैंक सैलेक्ट कर पाएंगे. इस लिस्ट की मदद से बैंकिंग सेक्टर को फ्रॉड रोकन में मदद मिल सकेगी.
1. फंड का दुरुपयोग और आपराधिक विश्वासघात.
2. फर्जी डिवाइस के जरिए धोखाधड़ी को अंजाम देना और उससे धन उगाही करना.
3. बैंक पासबुक में हेरफेर या गलत खाते के जरिए ट्रांजैक्शन
4. किसी व्यक्ति को धोखा देने के इरादे से सही जानकारी को छिपाकर धोखाधड़ी को अंजाम देना.
5. कोई भी गलत दस्तावेज / इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड बनाकर धोखाधड़ी करने के इरादे से जालसाजी.
6. धोखा देने के इरादे से किसी भी पासबुक, इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड, कागज , लेखन, मूल्यवान सुरक्षा या खाते का जानबूझकर मिथ्याकरण, विनाश, परिवर्तन, विकृति.
7. धोखाधड़ीपूर्ण लोन की सुविधा देना.
8. धोखाधड़ी के कारण नकदी की कमी.
9. फॉरेन करेंसी से जुड़े फ्रॉड ट्रांजैक्शन.
10. धोखाधड़ीपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग/डिजिटल पेमेंट ट्रांजैक्शन.

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

1 hour ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

1 hour ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

3 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

4 hours ago

बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

4 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

1 hour ago

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

1 hour ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

1 hour ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

1 hour ago