होम / बिजनेस / RBI कॉलेज छात्रों को दे रहा लाखों रुपये जीतने का मौका, जानिए कैसे?

RBI कॉलेज छात्रों को दे रहा लाखों रुपये जीतने का मौका, जानिए कैसे?

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से RBI 90 क्विज का आयोजन किया जा रहा है. इसमें प्रतिभागियों को लाखों रुपये जीतने का मौका मिलेगा. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप अभी कॉलेज में ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे हैं यानी अंडर ग्रेजुएट हैं, तो ये खबर आपके लिए बहुत काम की है. दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अंडरग्रेजुएट लेवल पर कॉलेज के छात्रों के लिए RBI90Quiz का आयोजन करने जा रहा है. यह एक नेशनल प्रतियोगिता है जो RBI के 90 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित की जा रही है. इसमें भाग लेने वाले छात्रों को आरबीआई की ओर से लाखों रुपये इनाम में दिए जाएंगे. तो आइए जानते हैं आप इस प्रतियोगिता में भाग कैसे ले सकते हैं?

ऑनलाइन होगी क्विज प्रतियोगिता
आरबीआई द्वारा आयोजित क्विज प्रतियोगिता में छात्रों से सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे और इसमें एक बहु-स्तरीय प्रतियोगिता होगी, जिसकी शुरुआत ऑनलाइन होगी, उसके बाद फिर लोकल और राज्य लेवल पर इसके टेस्ट होंगे. इसके बाद फाइनल प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर पर होगी. यह फाइनल हर राज्यों के विनर के साथ आयोजित किया जाएगा. बता दें, इस क्विज में करंट अफेयर्स, इतिहास, साहित्य, खेल, अर्थव्यवस्था, वित्त और सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न भी हो सकते हैं.

छात्रों को रिजर्व बैंक और फाइनेंशियल इकोसिस्टम के प्रति जागरूक करेगी प्रतियोगिता
RBI90Quiz ऑनलाइन प्लेटफॉर्म लॉन्च करते हुए RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा है कि क्विज छात्रों के बीच रिजर्व बैंक और फाइनेंशियल इकोसिस्टम के बारे में अधिक जागरूकता पैदा करने में मदद करेगा. उन्होंने यह भी कहा कि बैंकिंग रेगुलेटर अपने जन जागरूकता अभियानों के माध्यम से युवाओं को जिम्मेदार वित्तीय व्यवहार विकसित करने और डिजिटल वित्तीय उत्पादों के सुरक्षित और सुरक्षित उपयोग की आदत विकसित करने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है.

17 सितंबर तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन
इस प्रतियोगिता के लिए आप इस लिंक https://www.rbi90quiz.in/hi/rules पर क्लिक करके या आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 
रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. रजिस्ट्रेशन 20 अगस्त से शुरू होकर 17 सितंबर तक किए जा सकते हैं. फिलहाल प्रतियोगिता की तारीख अभी तय नहीं हुई है, इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के बाद अपडेट किया जाएगा. आपको बता दें, इसमें पार्टिसिपेट करने के लिए कोई फीस नहीं ली जा रही है. 

इसे भी पढ़ें-देश के 50 से अधिक शहरों में Tata इंस्टॉल करेगी EV चार्जिंग स्टेशन, इस कंपनी से साथ हुई डील!

1 से लेकर 10 लाख रुपये तक जीतने का मौका
राष्ट्रीय स्तर पर आजित प्रतियोगिता में पहला पुरस्कार 10 लाख रुपये का है, उसके बाद दूसरा पुरस्कार 8 लाख रुपये और तीसरा पुरस्कार 6 लाख रुपये का है. वहीं, जोनल स्तर में पहला पुरस्कार 5 लाख रुपये, दूसरा पुरस्कार 4 लाख रुपये और तीसरा पुरस्कार 3 लाख रुपये का है. वहीं, राज्य स्तर पर पहला पुरस्कार 2 लाख रुपये, दूसरा पुरस्कार 1.5 लाख रुपये और तीसरा पुरस्कार 1 लाख रुपये है.

ये लोग ले सकते हैं प्रतियोगिता में भाग
RBI90Quiz उन अंडरग्रेजुएट छात्रों के लिए खुला है, जिनकी आयु 1 सितंबर, 2024 को 25 वर्ष से अधिक नहीं है यानी जिनका जन्म 01 सितंबर, 1999 को या उसके बाद हुआ है और जो भारत में स्थित कॉलेजों में किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री प्राप्त कर रहे हैं. केवल इसी उम्र के दायरे में आने वाले छात्र इसमें भाग ले सकते हैं. 


 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

1 minute ago

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

1 hour ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

1 hour ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

4 hours ago


बड़ी खबरें

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

1 minute ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

4 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

1 hour ago

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

1 hour ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

1 hour ago