होम / बिजनेस / इन 13 Co-Operative Banks पर RBI ने गिराई गाज, लगाया लाखों रुपये का जुर्माना

इन 13 Co-Operative Banks पर RBI ने गिराई गाज, लगाया लाखों रुपये का जुर्माना

हालांकि इससे खातेदारों पर तो असर नहीं पड़ेगा, लेकिन इन बैंकों की साख पर बट्टा लग गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः देश के सहकारी क्षेत्र में काम कर रहे 13 बैंकों पर भारतीय रिजर्व बैंक ने 50 हजार रुपये से लेकर के 4 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया है. हालांकि इससे खातेदारों पर तो असर नहीं पड़ेगा, लेकिन इन बैंकों की साख पर बट्टा लग गया है. गौरतलब है कि इन बैंकों में ज्यादातर छोटे ग्राहक जिनमें मजूदर, किसान, छात्र, महिलाएं ज्यादा शामिल होते हैं. 

इन बैंकों पर लगा है 2-4 लाख रुपये का जुर्माना

श्री कन्याका नागरी सहकारी बैंक, चंद्रपुर पर अधिकतम 4 लाख रुपये और वैद्यनाथ अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक, बीड पर 2.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. वाई अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक, सतारा और इंदौर प्रीमियर को-ऑपरेटिव बैंक, इंदौर पर 2-2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

विभिन्न मानदंडों के उल्लंघन के लिए पाटन नागरिक सहकारी बैंक, पाटन और द तुरा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक, मेघालय में प्रत्येक पर 1.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. जिन अन्य बैंकों पर जुर्माना लगाया गया है वे हैं: नागरिक सहकारी बैंक मर्यादित, जगदलपुर; जिजाऊ वाणिज्यिक सहकारी बैंक, अमरावती; ईस्टर्न एंड नॉर्थ-ईस्ट फ्रंटियर रेलवे को-ऑप बैंक, कोलकाता; जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, छतरपुर; नागरिक सहकारी बैंक मर्यादित, रायगढ़; जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, बिलासपुर; और जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, शहडोल. 

प्रत्येक मामले में, आर.बी.आई उक्त दंड विनियामक अनुपालन में कमियों पर आधारित हैं और बैंकों द्वारा अपने ग्राहकों के साथ किए गए किसी भी लेनदेन या समझौते की वैधता पर उच्चारण करने का इरादा नहीं है.

7 और बैंकों पर लगाया था जुर्माना

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 28 नवंबर, 2022 के एक आदेश द्वारा, द भारत को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, बेंगलुरु पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया था. 28 नवंबर, 2022 को अरुणाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक पर बयालीस लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. 28 नवंबर को बैंक ने 7 को-ऑपरेटिव बैंकों पर जुर्माना लगाया था. 24 नवंबर, 2022 को इंडियन मर्केंटाइल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, लखनऊ, उत्तर प्रदेश पर 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था.

VIDEO: जल्द हर साल रिन्यू नहीं करानी पड़ेगी इंश्योरेंस पॉलिसी!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

7 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

8 hours ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

11 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

12 hours ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

12 hours ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

7 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

8 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

12 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

7 hours ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

11 hours ago