होम / बिजनेस / RBI ने मल्टीबैगर हाउसिंग कंपनी पर लगाया बड़ा जुर्माना, 3 प्रतिशत लुढ़क गया शेयर

RBI ने मल्टीबैगर हाउसिंग कंपनी पर लगाया बड़ा जुर्माना, 3 प्रतिशत लुढ़क गया शेयर

RBI ने हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (HUDCO) सहित तीन हाउसिंग कंपनियों पर जुर्माना लगाया है. इस कार्रवाई के बाद मल्टीबैगर HUDCO के शेयर में 3 प्रतिशत की गिरावट आई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (HUDCO) सहित तीन हाइसिंग कंपनियों पर भारी जुर्माना लगाया है. इन कंपनियों के खिलाफ ये कार्रवाई आरबीआई की गाइडलाइन का पालन नहीं करने को लेकर की गई है. इस कार्रवाई का असर हुडको के शेयर पर भी देखने को मिला और यह शेयर 3 प्रतिशत तक टूट गया. बता दें इस शेयर ने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है. तो चलिए जानते हैं मल्टीबैगर रिटर्न देने वाली इस कंपनी पर आरबीआई ने क्यों और कितना जुर्माना लगाया है ?
 
इसलिए हुई कार्रवाई
आरबीआई द्वारा हुडको पर ये कार्रवाई गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी-आवास वित्त कंपनी निर्देशों के कुछ प्रावधानों के उल्लंघन को लेकर की गई है. बता दें, कंपनी को इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (एनबीएफसी) के रूप में रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट के लिए आरबीआई की मंजूरी भी मिल गई है. यह दर्जा कंपनी को हाउसिंग के अलावा अलग-अलग इंफ्रा सेक्टर के फंडिंग को हाई रिस्क लिमिट की अनुमति देता है.

हाल में कंपनी ने 20 करोड़ अमेरिकी डॉलर जुटाए
हाल ही में हुडको ने लोन मार्केट में कदम रखते हुए 20 करोड़ अमेरिकी डॉलर (30 अरब जापानी येन) जुटाए हैं. इसकी व्यवस्था करने वाली जापान की सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉरपोरेशन (एसएमबीसी) ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की संस्था ने अपने पहले सामाजिक ऋण के हिस्से के रूप में पांच साल के लिए यह धनराशि जुटाई है. एसएमबीसी की सिंगापुर शाखा के नेतृत्व में हुए इस सौदे को कुल नौ ऋणदाताओं से अधिक सब्सक्रिप्शन मिला और ग्रीनशू विकल्प का इस्तेमाल करने के बाद इसकी मूल आरंभिक राशि 15 अरब येन से बढ़ाकर 30 अरब येन कर दी गई.

शेयर में आई गिरावट
आरबीआई की इस कार्रवाई का असर कंपनी के शेयर पर भी देखने को मिला है. शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में यह 3 प्रतिशत टूट गया और सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर 254.15 रुपये पर बंद हुआ. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर 2.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 255.40 रुपये पर बंद हुआ. बता दें कि इस शेयर ने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है. सितंबर 2023 में 67.70 रुपये का यह शेयर जुलाई 2024 में 353.95 रुपये के स्तर तक पहुंच गया था.

इसे भी पढ़ें-Airtel ने लॉन्च किए स्पेशल फेस्टिव प्लान, OTT सहित मिलेंगे ये बेनिफिट!

2 और कंपनियों पर हुआ एक्शन
हुडको के अलावा आरबीआई ने गोदरेज हाउसिंग पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. वहीं, आधार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड पर भी 5 लाख रुपये का मौद्रिक जुर्माना लगा है. इन तीनों ही मामले में आरबीआई ने कहा कि यह दंड, नियामकीय अनुपालन में कमियों के कारण लगाया गया हैं और इसका उद्देश्य कंपनियों के किसी भी लेन-देन या समझौते की वैधता को प्रभावित करने का नहीं है.

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

1 hour ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

1 hour ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

3 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

4 hours ago

बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

4 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

1 hour ago

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

1 hour ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

1 hour ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

1 hour ago