होम / बिजनेस / रिकॉर्ड हाई के बाद आज गिर रहे Railway Stocks, आगे कैसा रहेगा भविष्य?

रिकॉर्ड हाई के बाद आज गिर रहे Railway Stocks, आगे कैसा रहेगा भविष्य?

साल 2023 की शुरुआत से अभी तक Railway Stocks ने अपने इन्वेस्टर्स को मल्टीबैगर रिटर्न्स प्रदान किए हैं.

पवन कुमार मिश्रा 2 years ago

पिछले कुछ कारोबारी दिनों के दौरान रेलवे के स्टॉक्स (Railway Stocks) में हमें लगातार बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही थी. केवल पिछले पांच कारोबारी दिनों की बात करें तो जहां भारतीय रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन (IRFC) के शेयरों में 20% जितना, वहीं रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) के शेयरों में हमें 17% जितना उछाल देखने को मिला था, लेकिन इस वक्त रेलवे के स्टॉक्स में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है. खबर लिखे जाने तक IRFC समेत रेलवे के अन्य स्टॉक्स में 2% से लेकर 9% जितनी गिरावट देखने को मिल रही है. आइए जानते हैं गिरावट के कारण और आगे इन स्टॉक्स के लिए कैसा रहेगा भविष्य?

मल्टीबैगर जैसे रिटर्न्स
2023 की शुरुआत से ही रेलवे के स्टॉक्स (Railway Stocks) में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा था. अगर इस साल की शुरुआत से अभी तक की बात करें तो रेलवे के कई स्टॉक्स ने अपने इन्वेस्टर्स को मल्टीबैगर रिटर्न्स प्रदान किए हैं. अगर 5 ऐसे ही स्टॉक्स की बात करें तो इनमें सबसे पहले Ircon अंतर्राष्ट्रीय (Ircon International) का नाम आता है. इस साल की शुरात में NSE (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) पर Ircon के शेयरों की कीमत 60 रूपए प्रति शेयर हुआ करती थी जो अब बढ़कर 174 रूपए प्रति शेयर तक जा पहुंची है. जिसका मतलब ये है कि साल की शुरुआत से लेकर अब तक इस शेयर की कीमतों में 190% जितना उछाल देखने को मिला है. दूसरी तरफ IRFC का शेयर है जो इस साल की शुरुआत में 33 रूपए प्रति शेयर हुआ करता था और अब इसकी कीमत 92 रूपए प्रति शेयर तक जा पहुंची है. जिसका मतलब ये है कि IRFC के शेयरों में अभी तक 180% जितनी वृद्धि दर्ज की गई है. 

इन स्टॉक्स ने भी किया शानदार प्रदर्शन
ठीक इसी तरह RVNL के शेयर में 2023 की शुरुआत से लेकर अभी तक लगभग 190% की वृद्धि दर्ज की जा चुकी है. NSE पर कंपनी के शेयर की कीमत 68.50 रूपए प्रति शेयर करती थी जो अब बढ़कर 199.25 रूपए प्रति शेयर तक जा पहुंची है. RailTel भी पीछे नहीं है और इसके शेयरों में भी अभी तक 90% जितनी वृद्धि दर्ज की जा चुकी है. RailTel के शेयरों की कीमत 132.50 रूपए प्रति शेयर से बढ़कर 255 रूपए प्रति शेयर तक जा पहुंची है. इतना ही नहीं, रेलवे स्टॉक्स (Railway Stocks) का एक अन्य स्टॉक भी है, जिसने अपने इन्वेस्टर्स को मल्टीबैगर रिटर्न्स प्रदान किए हैं. हम बात कर रहे हैं BEML के शेयर के बारे में. इस साल की शुरुआत से लेकर अभी तक कंपनी के शेयरों में 110% जितना उछाल देखने को मिला है. 

गिरावट और भविष्य
इस साल की शुरुआत से लेकर अभी तक रेलवे के इन स्टॉक्स (Railway Stocks) ने जबरदस्त रिटर्न्स प्रदान किए हैं लेकिन आज कारोबारी दिन की शुरुआत से ही इन स्टॉक्स में गिरावट देखने को मिल रही है. IRFC के शेयरों में 2.71% की गिरावट देखने को मिल रही है जिसके बाद इसके शेयर 84.40 रूपए पार्टी शेयर की कीमत पर ट्रेड कर रहे हैं. इसके साथ ही RVNL, Ircon, Railtel और BEML के शेयरों में भी क्रमशः 8.34%, 4.80%, 8.98% और 9.55% जितनी गिरावट देखने को मिल रही है. ऐसे में एक जरूरी सवाल ये है कि आने वाले समय में रेलवे के स्टॉक्स किस तरफ रुख करेंगे? एक्सपर्ट्स की मानें तो फिलहाल प्रॉफिट बुकिंग की वजह से इन शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है लेकिन आने वाले समय में यह अपने इन्वेस्टर्स को शानदार रिटर्न्स प्रदान करते रहेंगे. इसलिए यदि आप भी लॉन्ग टर्म में इन्वेस्टमेंट के बारे में सोच रहे हैं तो आप रेलवे स्टॉक्स का रुख कर सकते हैं. 
 
यह भी पढ़ें: Hindalco और Italy की कंपनी की पार्टनरशिप से बढ़ेगी भारतीय ट्रेनों की रफ्तार?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुथूट फिनकॉर्प के IPO की राह आसान, सेबी ने 6 फैमिली ट्रस्टों को ओपन ऑफर नियम से दी छूट

सेबी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह राहत केवल ओपन ऑफर नियमों तक सीमित है. अधिग्रहण करने वाले पक्षों को अन्य सभी लागू नियामकीय प्रावधानों का पालन करना होगा.

15 hours ago

अडानी इंफ्रा ने अडानी ग्रीन एनर्जी में 2,380 करोड़ रुपये में खरीदी 1.03% हिस्सेदारी

अडानी ग्रीन एनर्जी भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में बनी हुई है और स्वच्छ ऊर्जा की बढ़ती मांग तथा ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के बीच कंपनी लगातार अपनी उत्पादन क्षमता का विस्तार कर रही है.

15 hours ago

मिडिल ईस्ट संकट का भारत को बड़ा फायदा! 1 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा फ्यूल एक्सपोर्ट

बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और वैश्विक बाजार में सप्लाई गैप का फायदा उठाते हुए भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली.

16 hours ago

महंगाई और वैश्विक चुनौतियों के बीच इमामी का दमदार प्रदर्शन, Q1 में राजस्व 15% बढ़ा

इमामी लिमिटेड के निदेशक मंडल ने 30 जून 2026 को समाप्त पहली तिमाही के गैर-ऑडिटेड वित्तीय नतीजों को मंजूरी दे दी है. कंपनी ने बताया कि Q1 FY27 में समेकित परिचालन राजस्व 15 फीसदी बढ़कर 1,039 करोड़ रुपये रहा.

17 hours ago

'100% Pure' का दावा पड़ा भारी! FSSAI ने डाबर के कई प्रोडक्ट्स की बिक्री पर लगाई रोक

FSSAI के आदेश के मुताबिक, जिन उत्पादों पर कार्रवाई की गई है उनमें शहद, एप्पल साइडर विनेगर, वर्जिन कोकोनट ऑयल, तिल का तेल, गाय का घी, नारियल पानी, नारियल का दूध और अन्य खाद्य उत्पाद शामिल हैं.

19 hours ago

बड़ी खबरें

मिडिल ईस्ट संकट का भारत को बड़ा फायदा! 1 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा फ्यूल एक्सपोर्ट

बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और वैश्विक बाजार में सप्लाई गैप का फायदा उठाते हुए भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली.

16 hours ago

मुथूट फिनकॉर्प के IPO की राह आसान, सेबी ने 6 फैमिली ट्रस्टों को ओपन ऑफर नियम से दी छूट

सेबी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह राहत केवल ओपन ऑफर नियमों तक सीमित है. अधिग्रहण करने वाले पक्षों को अन्य सभी लागू नियामकीय प्रावधानों का पालन करना होगा.

15 hours ago

अडानी इंफ्रा ने अडानी ग्रीन एनर्जी में 2,380 करोड़ रुपये में खरीदी 1.03% हिस्सेदारी

अडानी ग्रीन एनर्जी भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में बनी हुई है और स्वच्छ ऊर्जा की बढ़ती मांग तथा ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के बीच कंपनी लगातार अपनी उत्पादन क्षमता का विस्तार कर रही है.

15 hours ago

नोएडा-गुरुग्राम बने रियल एस्टेट निवेश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट, 7 साल में घरों की कीमतें 125% तक बढ़ीं: रिपोर्ट

ANAROCK रिसर्च एंड एडवाइजरी के विश्लेषण के अनुसार, देश के 11 प्रमुख आवासीय बाजारों में 2019 से Q2 2026 के बीच पूंजीगत मूल्य और रेंटल यील्ड, दोनों में लगभग समान गति से वृद्धि हुई है.