✕

होम / बिजनेस / रघुराम राजन ने विकसित भारत के लिए सुझाए ये मंत्र, इतनी होनी चाहिए जीडीपी की रफ्तार 

रघुराम राजन ने विकसित भारत के लिए सुझाए ये मंत्र, इतनी होनी चाहिए जीडीपी की रफ्तार 

रघुराम राजन ने ये अहम बात कही कि भारत की आबादी वृद्ध हो जाए इससे पहले उसे विकसित होना होगा. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगले कुछ दिनों में बजट आने वाला है, उससे पहले अक्‍सर सरकार की योजनाओं को लेकर सवाल उठाने वाले रघुराम राजन ने इस बार सलाह दी है. उन्‍होंने कहा है कि अगर भारत को विकासशील से विकसित भारत का सफर तय करना है तो उसे हेल्‍थकेयर या एजुकेशन को लेकर काम करना होगा. उन्‍होंने 6 प्रतिशत ग्रोथ को लेकर भारत की तारीफ भी की. उन्‍होंने ग्रोथ रेट बढ़ाने को लेकर उन क्षेत्रों के बारे में विस्‍तार से बताया है जिन पर भारत को काम करना चाहिए. 

रघुराम राजन ने आखिर कहां कही ये बात 
रघुराम राजन ये बात कोलकाता में अपनी पुस्‍तक ब्रेकिंग द मोल्‍ड: रिइमेजिनिंग इंडियाज इकोनॉमिक फ्यूचर पुस्‍तक के लॉन्‍च के मौके पर कही. उन्‍होंने इस पुस्‍तक का सहलेखन किया है. उन्‍होंने कहा कि 2047 तक भारत को स्‍वास्‍थ्‍य और और शिक्षा पर ज्‍यादा ध्‍यान देने की जरूरत है. उन्‍होंने ये भी कहा कि पिछले 25 वर्षों में भारत ने 6 प्रतिशत की ग्रोथ रेट को बनाए रखा है जो किसी भी देश के लिए आसान काम नहीं है. 

जनसंख्‍या लाभांश 2050 के बाद कम हो जाएगा
रघुराम राजन ने ये भी कहा कि शिक्षा और स्‍वास्‍थ्‍य के साथ साथ शासन सुधारों पर भी खास ध्‍यान देने की जरूरत है. उन्‍होंने कहा कि मौजूदा समय में भारत को जो जनसंख्‍या के लाभ प्राप्‍त हो रहे हैं वो 2050 के बाद मिलने बंद हो जाएंगे. उन्‍होंने ये भी कहा कि समाज के सभी तबकों तक विकास को पहुंचाने की आवश्‍यकता है. 

6 प्रतिशत की ग्रोथ रेट बिना आबादी बढ़े 
रघुराम राजन ने पिछले महीने कहा था कि अगर बिना आबादी बढ़े भारत की ग्रोथ रेट 6 प्रतिशत रहती है तो वो लोअर मीडिल इकोनॉमी ही रह जाएगा.  भारत को आगे बढ़ने के लिए अपनी ग्रोथ की रफ्तार को बढ़ाना होगा. उन्‍होंने ये भी कहा कि भारत में एक बड़ी आबादी जब बूढ़ी होगी उससे पहले भारत को विकसित होना होगा. ताकि वो इस आबादी के बोझ को उठा सके. 

ये भी पढ़ें: ZEE को अच्छे दिनों का इंतजार, Sony के बाद अब इस कंपनी से भी टूटा रिश्ता!
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

1 hour ago

टाटा स्टील को दूसरी छमाही में घरेलू स्टील मांग 8-10% बढ़ने की उम्मीद, नीदरलैंड्स प्रोजेक्ट पर बातचीत जारी

टाटा स्टील अपने नीदरलैंड्स स्थित प्रोजेक्ट में बदलाव को लेकर वहां की सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है. कंपनी बाध्यकारी समझौते की ओर बढ़ने से पहले कई लंबित मुद्दों को सुलझाना चाहती है.

1 hour ago

RBI के फैसले से आज तय होगी बाजार की दिशा, गिफ्ट निफ्टी 110 अंक टूटा; इन शेयरों पर नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को सेंसेक्स 685.34 अंक यानी 0.95 फीसदी चढ़कर 73,067.81 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 220.35 अंक यानी 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 22,776.10 पर पहुंच गया.

1 hour ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

17 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

19 hours ago


बड़ी खबरें

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

1 hour ago

टाटा स्टील को दूसरी छमाही में घरेलू स्टील मांग 8-10% बढ़ने की उम्मीद, नीदरलैंड्स प्रोजेक्ट पर बातचीत जारी

टाटा स्टील अपने नीदरलैंड्स स्थित प्रोजेक्ट में बदलाव को लेकर वहां की सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है. कंपनी बाध्यकारी समझौते की ओर बढ़ने से पहले कई लंबित मुद्दों को सुलझाना चाहती है.

1 hour ago

RBI के फैसले से आज तय होगी बाजार की दिशा, गिफ्ट निफ्टी 110 अंक टूटा; इन शेयरों पर नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को सेंसेक्स 685.34 अंक यानी 0.95 फीसदी चढ़कर 73,067.81 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 220.35 अंक यानी 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 22,776.10 पर पहुंच गया.

1 hour ago

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे देश के 29वें वायु सेना प्रमुख, 31 अक्टूबर को संभालेंगे कमान

लगभग चार दशक के अपने सैन्य करियर के दौरान एयर मार्शल दीक्षित कई महत्वपूर्ण अभियानों और गतिविधियों का हिस्सा रहे हैं. इनमें ऑपरेशन सफेद सागर, ऑपरेशन रक्षक और ऑपरेशन सिंदूर शामिल हैं.

1 hour ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

20 hours ago