होम / बिजनेस / PNB के कारोबार में हुई वृद्धि, शेयरों में आया उछाल; अब 3% गिरावट के साथ कर रहे ट्रेड!

PNB के कारोबार में हुई वृद्धि, शेयरों में आया उछाल; अब 3% गिरावट के साथ कर रहे ट्रेड!

आज कारोबारी दिन की शुरुआत में Punjab National Bank के शेयरों में 1.6% जितनी उछाल देखने को मिली थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank), भारतीय पब्लिक सेक्टर का जाना माना बैंक है और इस वक्त PNB को लेकर एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. हाल ही में बैंक ने सालाना आधार पर अपने कारोबार में वृद्धि की जानकारी दी है जिसके बाद बैंक के शेयरों में भी उछाल देखने को मिला है. 

PNB के कारोबार में हुई वृद्धि
बैंक ने जानकारी देते हुए बताया है कि बैंक के कारोबार में सालाना आधार पर लगभग 11.3% जितनी वृद्धि देखने को मिली है. इस वृद्धि के बाद वित्त वर्ष 24 की दूसरी तिमाही के दौरान बैंक का कारोबार 22.5 लाख करोड़ रुपयों पर पहुंच गया है. इतना ही नहीं, बैंक के जमा में भी वृद्धि देखने को मिली है. सालाना आधार पर बैंक के जमा में 9.7% की वृद्धि हुई है जिसके बाद बैंक के पास कुल जमा राशि 13.08 करोड़ रुपयों पर पहुंच गई है. बैंक के पास मौजूद कुल जमा राशि यानी 13.08 करोड़ रुपयों में से 12.76 लाख करोड़ रुपए का जमा बैंक को घरेलु रूप से प्राप्त हुआ है. 

PNB के एडवांस में भी हुई वृद्धि 
PNB (Punjab National Bank) के CASA जमा में भी वृद्धि देखने को मिली है. आपको बता दें कि बैंक के CASA जमा में लगभग 2.6% की वृद्धि देखने को मिली थी जिसके बाद बैंक के पास मौजूद कुल CASA जमा 5.4 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गए हैं. आपको बता दें कि पिछले साल इसी क्वार्टर के दौरान बैंक के पास मौजूद CASA जमा की कीमत 5.2 लाख करोड़ रुपए हुआ करती थी. बैंक के ग्लोबल कुल एडवांस को फिलहाल 9.4 लाख करोड़ रुपयों के स्तर पर दर्ज किया गया है और सालाना आधार पर इनमें भी 13.8% की वृद्धि देखने को मिली है. इतना ही नहीं बैंक के घरेलु एडवांस में भी वृद्धि देखने को मिली है. इनमें सालाना आधार पर 13.9% की वृद्धि देखने को मिली है जिसके बाद यह 9.08 लाख करोड़ रुपयों के स्तर पर पहुंच गए हैं. 

शेयरों में आया उछाल पर फिर गिरे शेयर
आपको बता दें कि पिछ्ले एक साल के दौरान निफ्टी ने 12.5% की दर से वृद्धि की है लेकिन इसी समय सीमा के दौरान PNB (Punjab National Bank) आज के कारोबारी दिन की शुरुआत के दौरान PNB (Punjab National Bank) के शेयरों में 1.6% जितनी उछाल देखने को मिली थी. लेकिन खबर लिखे जाने तक बैंक के शेयरों में 3.32% की गिरावट देखने को मिली जिसके बाद बैंक के शेयर 77.10 प्रति शेयर की कीमत पर ट्रेड कर रहे थे.
 
यह भी पढ़ें: Pilots की मनमानी से मुश्किलों के तूफान में फंसी Akasa Air को नहीं मिल रही कोई राह! 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

1 day ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

1 day ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

1 day ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

1 day ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

1 day ago

बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

1 day ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.