✕

होम / बिजनेस / Primus Partners ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट 'CHETNA' की जारी, रेवेन्यू में हुई 44.8% की वृद्धि

Primus Partners ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट 'CHETNA' की जारी, रेवेन्यू में हुई 44.8% की वृद्धि

प्राइमस पार्टनर्स ने वित्त वर्ष 2023-24 में वैश्विक स्तर पर विस्तार किया, विशेषज्ञता मजबूत की और 'CHETNA' ढांचे के तहत अपनी परामर्श क्षमताओं को बढ़ाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत की सबसे बड़ी मैनेजमेंट कंसल्टिंग कंपनियों में से एक प्राइमस पार्टनर्स प्राइवेट लिमिटेड (Primus Partners Private Limited) ने अपनी 2024 की वार्षिक रिपोर्ट ‘CHETNA’ जारी की है. प्राइमस पार्टनर्स ने 44.8% की राजस्व वृद्धि दर्ज की है और अपनी मौजूदगी देश और विदेश में बढ़ाई है. कंपनी ने अपनी टीम में 28.3% की बढ़ोतरी की, जिससे अब इसके साथ 300 विशेषज्ञ काम कर रहे हैं. 

चेन्नई में नया ऑफिस खोलने के साथ-साथ, प्राइमस ने दुबई, दम्माम और वाशिंगटन डीसी में भी अपनी पहुंच बढ़ाई है, जिससे यह एक वैश्विक कंसल्टिंग कंपनी के रूप में मजबूत हो रहा है. रिसर्च क्षमताओं को बढ़ाने, 55.4% अधिक प्रकाशन जारी करने और उद्योग व शिक्षा क्षेत्र के साथ साझेदारी को मजबूत करने से यह कंपनी नवाचार और ज्ञान नेतृत्व को आगे बढ़ा रही है.

वार्षिक रिपोर्ट ‘CHETNA’ जारी की

कंपनी ने कहा कि ‘CHETNA’ ढांचे के तहत, प्राइमस ने अपने काम करने के तरीके को बेहतर बनाया है. अब यह पांच मुख्य सेवाएं, 14 क्षमताएं और 13 क्षेत्रों में समाधान प्रदान करता है. कंपनी ने ISO, CMMi लेवल 5 और लगातार चौथे साल 'ग्रेट प्लेस टू वर्क' जैसी महत्वपूर्ण मान्यताएं हासिल की हैं, जो उत्कृष्टता और कर्मचारियों की भलाई के प्रति इसकी प्रतिबद्धता को दिखाती हैं.  

प्राइमस पार्टनर्स में 300 से ज्यादा विशेषज्ञों की टीम है, जिसे 12 मैनेजिंग डायरेक्टर्स लीड कर रहे हैं. ये सभी अलग-अलग पेशेवर क्षेत्रों से आते हैं, जिससे कंपनी का कार्यस्थल और अधिक जीवंत और समावेशी बनता है. 2024 में, प्राइमस ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अगले पांच साल के लिए एक विस्तृत रणनीति लागू की है.

कंपनी के चेयरमैन और इंडिपेंडेंट डायरेक्टर ने क्या कहा?

प्राइमस पार्टनर्स के चेयरमैन और को-फाउंडर, दविंदर संधू ने कहा कि "आने वाले समय को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं और हमें पूरी उम्मीद है कि हम अपने लक्ष्य को समर्पण और दृढ़ता के साथ पूरा करेंगे. मुझे गर्व है कि प्राइमस पार्टनर्स लगातार उत्कृष्टता, नवाचार और प्रभाव के लिए प्रयासरत है. पिछले वर्ष में, हमने अपने ग्राहकों, समुदायों और देश के विकास को आगे बढ़ाने के अपने विजन को और मजबूत किया है. हम अपने ग्राहकों के लिए स्थायी मूल्य बनाते रहेंगे और जिन समाजों की हम सेवा करते हैं, उनके विकास में योगदान देंगे.”  

बोर्ड के स्वतंत्र निदेशक (Independent Director), उमेश कुमार ने प्राइमस की ट्रांसपेरेंसी और इनोवेशन की संस्कृति पर जोर देते हुए कहा कि "2019 में स्थापना के बाद से, प्राइमस एक मजबूत संगठन के रूप में विकसित हुआ है और यह काम करने के लिए एक पसंदीदा स्थान भी बन गया है. कंपनी ने निष्पक्षता, खुलापन और ईमानदारी को अपनाया है, चाहे वह बोर्ड की चर्चाओं में हो या संगठन के भीतर. बोर्ड द्वारा लिए गए निर्णयों में पारदर्शिता है और कंपनी नई और प्रभावशाली पहलों को अपनाने के लिए हमेशा तैयार रहती है.”
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

FSSAI के सवालों के बीच ओल्ड मोंक को CSD का झटका, तीन वेरिएंट के ऑर्डर निलंबित

महाराष्ट्र में खाद्य सुरक्षा नियामक की कार्रवाई के बाद रक्षा मंत्रालय के कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट (CSD) ने ओल्ड मोंक रम के तीन वेरिएंट के ऑर्डर निलंबित कर दिए हैं.

18 hours ago

भारत में 5 साल में 50 स्टोर खोलेगा Carrefour, दिल्ली-मुंबई पर भी नजर

कंपनी ने एनसीआर से विस्तार की शुरुआत की है और दिल्ली-मुंबई समेत टियर-2 और टियर-3 शहरों में भी संभावनाएं तलाश रही है. विस्तार के लिए नए स्टोर खोलने के साथ अधिग्रहण के विकल्प पर भी विचार किया जा रहा है.

18 hours ago

हरीश भट ने ट्रेंट के निदेशक मंडल से दिया इस्तीफा, 2014 से थे बोर्ड में शामिल

ट्रेंट ने 18 अक्टूबर को शेयर बाजारों को दी गई जानकारी के जरिए भट के इस्तीफे की सूचना दी.

20 hours ago

2027 में जापान-ब्रिटेन को पछाड़ेगा भारत, लेकिन 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनने में होगी देरी: IMF

IMF ने 2028 में भारत की अर्थव्यवस्था के 5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान घटाकर 2029 कर दिया है. रुपये की कमजोरी से डॉलर में जीडीपी का आकार घटने का अनुमान है, जबकि मजबूत घरेलू मांग के कारण वित्त वर्ष 2026-27 के लिए विकास दर का अनुमान बढ़ाकर 7 फीसदी किया गया है.

22 hours ago

AAAI ने पहली बार गठित की क्रिएटिव काउंसिल, जोसी पॉल करेंगे नेतृत्व

भारतीय विज्ञापन एजेंसियों के संगठन ने वर्ष 2026-27 के एजेंडे के तहत क्रिएटिव काउंसिल का गठन किया है.

22 hours ago


बड़ी खबरें

हरि शंकर तिबरेवाल: ईडी की चार्जशीट में आरोपी नंबर 24 ने विदेश से BW Businessworld को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया

पहले ईमेल में हरि शंकर तिबरेवाल ने कहा कि उन्हें ईडी की फाइलिंग पर रिपोर्टिंग से कोई आपत्ति नहीं है, फिर उन्होंने लेख हटाने की मांग की. अप्रैल 2024 में पहली बार समन जारी होने के बाद से वह ईडी के सामने पेश नहीं हुए हैं. BW के पास उनसे पूछने के लिए कुछ सवाल हैं.

1 hour ago

भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, 15 साल में आएगा 20 अरब डॉलर का निवेश

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता 20 अक्टूबर से लागू हो गया है. इसके तहत भारतीय निर्यातकों को न्यूजीलैंड के बाजार में 100 फीसदी शुल्क-मुक्त पहुंच मिलेगी.

1 hour ago

NH पर हादसों में मौत हुई तो ठेकेदारों पर लगेगा ₹50 लाख तक जुर्माना, सरकार ने कड़े किए नियम

राष्ट्रीय राजमार्गों पर बार-बार होने वाली दुर्घटनाओं और मौतों के लिए अब निर्माण ठेकेदारों की जवाबदेही तय होगी. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के नए नियमों के तहत दूसरी दुर्घटना में प्रत्येक मृतक के लिए ₹25 लाख और तीसरी दुर्घटना में ₹50 लाख तक का जुर्माना देना होगा.

1 hour ago

खुलने से पहले ही एंकर निवेशकों से जियो IPO ने जुटाए ₹8,110 करोड़, LIC से लेकर ब्लैकरॉक तक ने लगाया दांव

जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ 21 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा. इससे पहले कंपनी ने 212 एंकर निवेशकों को ₹1,119 प्रति शेयर के भाव पर 7.24 करोड़ शेयर आवंटित किए हैं.

1 hour ago

2027 में जापान-ब्रिटेन को पछाड़ेगा भारत, लेकिन 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनने में होगी देरी: IMF

IMF ने 2028 में भारत की अर्थव्यवस्था के 5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान घटाकर 2029 कर दिया है. रुपये की कमजोरी से डॉलर में जीडीपी का आकार घटने का अनुमान है, जबकि मजबूत घरेलू मांग के कारण वित्त वर्ष 2026-27 के लिए विकास दर का अनुमान बढ़ाकर 7 फीसदी किया गया है.

22 hours ago