✕

होम / बिजनेस / आईटी-ऑटो सेक्टर में मुनाफावसूली का दबाव, आज किन शेयरों में दिखेगी हलचल?

आईटी-ऑटो सेक्टर में मुनाफावसूली का दबाव, आज किन शेयरों में दिखेगी हलचल?

सोमवार को BSE सेंसेक्स 118.96 अंक गिरकर 81,785.74 अंक पर बंद हुआ. वहीं, NSE निफ्टी 44.80 अंक की गिरावट के साथ 25,069.20 अंक पर बंद हुआ था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

सोमवार यानी 16 सितंबर को घरेलू शेयर बाजार उतार-चढ़ाव के बाद गिरावट के साथ बंद हुआ. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 119 अंक टूटा और एनएसई निफ्टी भी लाल निशान पर रहा. अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले आईटी और ऑटो सेक्टर में मुनाफावसूली देखने को मिली. बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 118.96 अंक यानी 0.15% गिरकर 81,785.74 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह 81,998.51 अंक के ऊपरी स्तर और 81,744.70 अंक के निचले स्तर तक गया. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 44.80 अंक यानी 0.18% की गिरावट के साथ 25,069.20 अंक पर बंद हुआ.

किसे हुआ नुकसान, किसे मिला फायदा

कल यानी सोमवार को नुकसान में रहने वाले शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स, इन्फोसिस, टाइटन, सन फार्मा, टीसीएस, टेक महिंद्रा और पावर ग्रिड शामिल रहे. दूसरी ओर, बजाज फाइनेंस, इटर्नल, अल्ट्राटेक सीमेंट और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में मजबूती देखने को मिली.

इन शेयरों में दिख रही मजबूती

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, आज कुछ शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इनमें Godawari Power, Anant Raj, Aegis Logistics, Railtel Corp, Ircon International, Vodafone Idea और Sarda Energy शामिल हैं. इनमें से कई शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है. यह संकेत है कि आने वाले दिनों में इन स्टॉक्स में तेजी जारी रह सकती है.

इन स्टॉक्स में मंदी का दबाव

तकनीकी इंडिकेटर MACD ने कुछ शेयरों में गिरावट के संकेत दिए हैं. इनमें GRSE, Syrma SGS Technology, Motherson Sumi Wiring India, ACME Solar Holdings, Neuland Labs, Aster DM Health और Biocon शामिल हैं. इन शेयरों में निकट भविष्य में कमजोरी देखने को मिल सकती है. फिलहाल बाजार में मुनाफावसूली का दबाव बना हुआ है. निवेशकों को सलाह दी जाती है कि तेजी वाले शेयरों में अवसर देखें, लेकिन मंदी के संकेत वाले स्टॉक्स में सतर्कता बरतें.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 hour ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

3 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

3 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

4 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

5 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

3 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 hour ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

11 hours ago