होम / बिजनेस / Pre Budget Meeting: रोजगार बढ़ाने से लेकर टैक्‍स और इंफ्रा पर सरकार को मिले ये सुझाव

Pre Budget Meeting: रोजगार बढ़ाने से लेकर टैक्‍स और इंफ्रा पर सरकार को मिले ये सुझाव

पहले दिन इंफ्रा और क्लाइमेट चेंज से जुड़े अलग-अलग संगठनों ने अपनी मांग रखी. सरकार को प्राइवेटाइजेशन पर अग्रेसिव तरीके से आगे बढ़ना चाहिए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः सोमवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ उद्योग संगठनों की प्री-बजट मीटिंग हुई. पहले दिन इंफ्रा और क्लाइमेट चेंज से जुड़े अलग-अलग संगठनों ने अपनी मांग रखी. इसमें पीएचडी और सीआईआई ने रोजगार और वित्तीय घाटे को कम करने से लेकर देश में प्राइवेटाइजेशन बढ़ाने और इज ऑफ डूइंग बिजनेस को लेकर अपनी बातें कही. इस बैठक में वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ राज्‍य मंत्री पंकज चौधरी, और भागवद करात सहित सचिव भी मौजूद रहे। 

CII ने क्या कहा 

निर्मला सीतारमन के साथ हुई मीटिंग में CII के अध्यक्ष संजीव बजाज ने अपनी बात रखते हुए कहा की इस वित्त वर्ष में वित्तीय घाटा 6.4 प्रतिशत रहने की उम्मीद है जबकि 2024 में ये 6 % करने का लक्ष्य होना चाहिए. उन्होंने ये भी मांग की 2026 में हमें इसे 6% लाने की कोशिश करनी चाहिए. जबकि 2026 में इसे 4.5% किए जाने की जरूरत है. CII ने दूसरी मांग की है की सरकार को प्राइवेटाइजेशन पर अग्रेसिव तरीके से आगे बढ़ना चाहिए. इस लक्ष्य को पाने के लिए अगर किसी PSU के विनिवेश का निर्णय हो जाता है तो उसे मंत्रालय से लेकर DIPAM को दे दिया जाना चाहिए. तीसरी मांग जो CII ने की है वो ये है की टैक्स का बेस बढ़ाया जाना चाहिए. इसे मौजूदा स्तर 11.7% से 16% किया जाना चाहिए. साथ ही GST रेट्स का रेशनलाइजेशन किया जाना चाहिए और टैक्‍स एडमिनिस्ट्रेशन में सुधार किए जाने की जरूरत है. कैपिटल एक्सपेंडिचर को पिछले साल की तरह 35% तक बढ़ाया जाना चाहिए. ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. CII ने रोजगार बढ़ाने के लिए सरकार को Employment Link Incentive स्कीम को लाना चाहिए जिसकी शुरूआत पर्यटन, लॉजिस्टिक, रिटेल, और फिल्म एनीमेशन से की जानी चाहिए. 

PHD चैंबर ने क्या कहा 

PHD Chamber ने भी वित्त मंत्री को अपनी सिफारिश दी है. PHD के अध्यक्ष साकेत डालमिया ने अपनी बात रखते हुए कहा की  जिसमें प्राइवेट इन्वेस्टमेंट को बढ़ाने, कुल खपत को बढ़ाने, देश की फैक्ट्रियों में कैपिटल यूटिलाइजेशन बढ़ाने के साथ-साथ रोजगार बढ़ाने, सामाजिक इन्फ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और आर्थिक प्रगति को बढ़ाने की बात की है. प्राइवेट सेक्टर में इन्वेस्टमेंट बढ़ाने के लिए PHD ने फैक्ट्री स्तर पर इज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ाने की भी बात कही है. टैक्स का सरलीकरण और कृषि सेक्टर में आय बढ़ाने की बात कही है. PHD ने मौजूदा समय में घर खरीदने पर दिए जाने वाले रिबेट की सीमा दो लाख से बढ़ाकर इसे दूसरे क्षेत्रों में भी दिए जाने की मांग की है, जिसमें जैसे कार खरीदने, एक से ज्यादा घर खरीदने पर भी देने की मांग की है. कृषि क्षेत्र में भी एक्सपोर्ट को बढ़ाए जाने की जरूरत है. फूड प्रोसेसिंग में एक्सपोर्ट 100 बिलियन डॉलर किए जाने की जरूरत है. 

हर साल होती है प्री बजट मीटिंग
 
देश का बजट आने से पहले हर साल वित्त मंत्री अलग-अलग उद्योगों के साथ मुलाकात करती है और उनकी इस बजट को लेकर उम्मीद जानती है. इन्ही मांगो और उम्मीद के बाद बजट का खाका तैयार होता है. जिसे वो संसद में पेश करती है.

VIDEO: Transportation में आया Digital Seal का जमाना

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

21 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

22 hours ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

21 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

22 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

21 hours ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

1 day ago