होम / बिजनेस / इस प्रोजेक्ट से ‘मेक इन इंडिया’ को मिलेगी मजबूती, देश में पहली बार होगा ये काम  

इस प्रोजेक्ट से ‘मेक इन इंडिया’ को मिलेगी मजबूती, देश में पहली बार होगा ये काम  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को गुजरात के वडोदरा में टाटा-एयरबस प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी. इस प्रोजेक्ट के तहत C-295 एयरक्राफ्ट बनाए जाएंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

'मेक इन इंडिया' को मजबूती देने वाले एक और प्रोजेक्ट की शुरुआत हो चुकी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को गुजरात के वडोदरा में टाटा-एयरबस प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी. इस प्रोजेक्ट के तहत C-295 एयरक्राफ्ट बनाए जाएंगे. इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गुजरात के राज्यपाल और मुख्यमंत्री के साथ-साथ टाटा संस के अध्यक्ष एन. चंद्रशेखरन, Airbus के CCO Christian Scherer, टोरेंट ग्रुप के चेयरमैन समीर मेहता, सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक दिलीप सांघवी, आरपी-संजीव गोयनका ग्रुप के चेयरमैन संजीव गोयनका और बजाज ऑटो के नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नीरज बजाज आदि उपस्थित थे.

घर में ही बनेंगे 40 विमान
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के अनुसार, गुजरात में स्थापित फैसिलिटी टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स और एयरबस डिफेंस एंड स्पेस SA, स्पेन के सहयोग से भारतीय वायु सेना (IAF) के लिए C-295 विमान का निर्माण करेगी. पीएमओ ने एक बयान में कहा है कि यह अपनी तरह की पहली परियोजना है जिसमें एक निजी कंपनी द्वारा भारत में सैन्य विमान का निर्माण किया जाएगा. परियोजना की कुल लागत 21,935 करोड़ रुपए है और इन विमानों का इस्तेमाल नागरिक उद्देश्यों के लिए भी किया जा सकता है. टाटा-एयरबस द्वारा कुल 40 विमान भारत में बनाए जाएंगे.

ऐसा है सी-295 एयरक्राफ्ट 
सी-295 एयरक्राफ्ट सैन्य और राहत कामों के लिए भरोसेमंद विमान है. यह एक बार में 71 सैनिकों या फिर उपकरणों के साथ 50 पैराट्रूपर्स को ले जाने में सक्षम है. इसकी मदद से दुर्गम इलाकों में भी रसद पहुंचाई जा सकती है. सी-295 हर प्रकार के मौसम में दिन हो या रात आसानी से उड़ान भर सकता है. कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत 'मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड' के मंत्र के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है. हमारा लक्ष्य 2025 तक अपने रक्षा विनिर्माण को 25 बिलियन डॉलर से अधिक करना है, हमारा रक्षा निर्यात 5 बिलियन डॉलर से अधिक होगा.

रक्षामंत्री ने बताया, क्या है लक्ष्य
वहीं, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यह मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी आत्मनिर्भर भारत अभियान की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी. उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य सेना की ज़रूरतों को घरेलू निर्माताओं से पूरा करना है और भारत को एक बड़ा डिफेंस एक्सपोर्टर बनाना है. टाटा संस के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन ने कहा कि यह न केवल टाटा ग्रुप के लिए बल्कि देश के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है. यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'आत्मनिर्भर' होने के सपने का सही मायने में सच होना है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

11 hours ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago