होम / बिजनेस / बेफिक्र रहें, दिसंबर तक पेट्रोल-डीजल के दामों में नहीं होगा इजाफा! 

बेफिक्र रहें, दिसंबर तक पेट्रोल-डीजल के दामों में नहीं होगा इजाफा! 

तेल कंपनियां प्रति लीटर घाटे का हवाला देते हुए दाम बढ़ाना चाहती हैं, लेकिन फिलहाल ऐसा नहीं कर सकेंगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

तेल कंपनियां पिछले कुछ वक्त से घाटे का हवाला दे रही हैं. उनका कहना है कि बाजार मूल्य से कम में पेट्रोल-डीजल बेचने से उन्हें प्रति लीटर घाटा उठाना पड़ रहा है. ऐसे में यह आशंका लगातार बनी हुई है कि पहले से आसमान पर पहुंच चुकी पेट्रोल-डीजल की कीमतें फिर बढ़ सकती हैं. हालांकि, ये बढ़ोत्तरी दिसंबर से पहले मुमकिन नजर नहीं आती. ऐसा इसलिए नहीं कि मोदी सरकार को आम आदमी का दर्द दिखाई दे रहा है या दिसंबर तक वो महंगाई को नीचे लाने के लिए कोई कारगर कदम उठाने जा रही है. दरअसल, इसकी वजह कुछ और नहीं, चुनावी मौसम है.    

सरकार करेगी भरपाई 
हिमाचल प्रदेश में कल यानी 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं और दिसंबर में गुजरात चुनावी दौर से गुजरेगा. ऐसे में कंपनियां तेल के दाम बढ़ाकर सरकार को नाराज करने का रिस्क मोल लेना नहीं चाहतीं. वैसे, खबर ये भी है कि सरकार ऑयल कंपनियों को पेट्रोल-डीजल की रिटेल बिक्री पर होने वाले नुकसान की भरपाई कर सकती है. एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि नुकसान की भरपाई जून से दिसंबर की अवधि तक के लिए दी जाएगी. पेट्रोलियम मंत्रालय ने नुकसान का आकलन करना भी शुरू कर दिया है. दिसंबर के बाद यानी गुजरात इलेक्शन पूरे होने के बाद कंपनियों को दाम बढ़ाने की इजाजत होगी. 

जनता को नहीं मिला फायदा
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 95 डॉलर प्रति बैरल पर है. यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद यह 139 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई थी, जो 2008 के बाद इसका उच्चतम स्तर था. कच्चे तेल में इजाफे के साथ तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दामों में लगभग हर रोज बढ़ोत्तरी की थी, जिसकी वजह से पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर के पार चला गया है. हालांकि, जब कच्चा तेल नीचे गिरा, तब इसका फायदा जनता को नहीं दिया गया. कंपनियों ने तर्क दिया कि उन्हें पुराना घाटना पाटना है और सरकार भी खामोशी से जनता की जेब कटती देखती रही.

अप्रैल से नहीं बदले दाम
तेल कंपनियों ने छह अप्रैल के बाद से पेट्रोल-डीजल के रिटेल दामों में कोई बदलाव नहीं किया है. लिहाजा, उनका कहना है कि इससे उन्हें प्रति लीटर 10 रुपए के आसपास घाटा हो रहा है. रिपोर्ट में बताया गया है कि इसके बावजूद कंपनियां दाम नहीं बढ़ाएंगी, क्योंकि चुनाव हैं. हालांकि, इसके बाद वह नुकसान की भरपाई के लिए कीमतों में बढ़ोतरी कर सकती हैं और इस अवधि यानी दिसंबर तक उनके नुकसान की भरपाई सरकार कर सकती है. 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

1 day ago