होम / बिजनेस / GIFT City में इन्वेस्ट करना चाहता है Paytm? क्या है पूरा मामला?

GIFT City में इन्वेस्ट करना चाहता है Paytm? क्या है पूरा मामला?

वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा आज किया जाना है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

जाने माने डिजिटल पेमेंट ऐप पेटीएम (Paytm) की पैरेंट कंपनी One97 Communications को लेकर इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. हाल ही में घोषणा करते हुए कंपनी ने जानकारी दी है कि वह गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक सिटी (GIFT City) में 100 करोड़ रुपयों की इन्वेस्टमेंट करने जा रही है. इसके साथ ही कंपनी ने यह भी बताया है कि इस इन्वेस्टमेंट का उद्देश्य एक ग्लोबल वित्तीय इकोसिस्टम बनाना होगा. 

GIFT City में इन्वेस्ट करेगा Paytm
आपको बता दें कि कुछ ही समय में वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 (Vibrant Gujarat Global Summit 2024) का आयोजन होना है और इस कार्यक्रम के आयोजन से कुछ दिनों पहले ही पेटीएम (Paytm) की पैरेंट कंपनी द्वारा इस इन्वेस्टमेंट की घोषणा की गई है. वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा आज किया जाना है. कंपनी का कहना है कि वह गुजरात में यह इन्वेस्टमेंट एक तय समयावधि के दौरान करेगी और इसके लिए सभी आवश्यक मंजूरियां भी ले ली गई हैं. पेटीएम के फाउंडर और CEO विजय शेखर शर्मा का कहना है कि गिफ्ट सिटी (GIFT City) एक फाइनेंशियल हब बनने के लिए पूरी तरह तैयार है और इससे पूरी दुनिया में भारत को इनोवेशन के लिए जाना जाएगा. 

GIFT City की तारीफ की
इसके साथ ही विजय शेखर शर्मा बताते हैं कि GIFT City में रणनीतिक इन्वेस्टमेंट से AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) द्वारा बॉर्डर पार पेमेंट करने और पैसे ट्रान्सफर करने के लिए एक समान टेक्नोलॉजी का निर्माण करने और हमारे सामने ग्लोबल स्तर के मौके पेश करने का काम भी करेगी. इससे हम तेज, विश्वसनीय और कम लागत वाले भुगतान सिस्टम का ग्लोबल स्तर पर निर्माण करेंगे. इसके साथ ही विजय शर्मा ने गिफ्ट सिटी की काफी तारीफ भी की. खबर लिखे जाने तक One97 Communications Limited के शेयरों में लगभग 0.07% की वृद्धि देखने को मिल रही है जिसके बाद कंपनी के शेयर 686 रुपए प्रति शेयर की कीमत पर ट्रेड कर रहे हैं. 

कहां इस्तेमाल होगी इन्वेस्टमेंट?
इस इन्वेस्टमेंट का इस्तेमाल पेटीएम (Paytm) द्वारा ऐसे यूजर्स के लिए नई तकनीक बनाने के लिए किया जाएगा, जो दुनिया भर में मौजूद हैं और भारत में इन्वेस्ट करना चाहते हैं. इसके साथ ही कंपनी का कहना है कि देश के बाहर किये जाने वाले भुगतानों में आने वाली समस्याओं को कम करने के लिए कम लागत वाले सोल्यूशंस पर भी काम किया जाएगा.
 
यह भी पढ़ें: खत्‍म नहीं हो रही है गौतम सिंघानिया की परेशानी, अब चुकाया इतने करोड़ का जुर्माना

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

8 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

8 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

9 hours ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

11 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

12 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

11 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

8 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

8 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

9 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

16 hours ago