होम / बिजनेस / फिर भी Paytm नुकसान में, Q2 में घाटा बढ़कर 571.5 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में तेजी जारी

फिर भी Paytm नुकसान में, Q2 में घाटा बढ़कर 571.5 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में तेजी जारी

रेवेन्यू के मामले में कंपनी ने अच्छा प्रदर्शन किया है. दूसरी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू पिछले साल इसी तिमाही से 76.2 परसेंट बढ़कर 1,914 करोड़ रुपये रहा है

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: Paytm का घाटा बढ़ता ही जा रहा है, इस पेमेंट ऐप को चलाने वाली One 97 Communications ने अपने नतीजे जारी किए हैं. जिसमें कंपनी ने दूसरी तिमाही में 571.5 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड घाटा दिखाया है, जो कि पिछले वित्त वर्ष इसी तिमाही में 473.5 करोड़ रुपये था. हालांकि पिछली तिमाही से तुलना करें तो घाटा कम हुआ है, वित्त वर्ष 23 की पहली तिमाही में घाटा 645.4 करोड़ रुपये था. कंपनी ने बताया है कि कर्मचारियों के बेनेफिट्स और पेमेंट प्रोसेसिंग चार्जेस बढ़ने की वजह से घाटे में इजाफा हुआ है. 

घाटा बढ़ा लेकिन रेवेन्यू में इजाफा
हालांकि रेवेन्यू के मामले में कंपनी ने अच्छा प्रदर्शन किया है. दूसरी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू पिछले साल इसी तिमाही से 76.2 परसेंट बढ़कर 1,914 करोड़ रुपये रहा है. पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 1086 करोड़ रुपये रहा था. रेवेन्यू में ये बढ़ोतरी लोन ग्रोथ, मर्चेंट सब्सक्रिप्शन रेवेन्यू, बिल पेमेंट्स में बढ़ोतरी की वजह से आई है. कंपनी ने अपनी फाइलिंग में बताया है कि उसकी पेमेंट सर्विसेज रेवेन्यू में सालाना आधार पर 56 परसेंट का इजाफा हुआ है, जो बढ़कर दूसरी तिमाही में 1173 करोड़ रुपये हो गया है.  

Paytm का MTU बढ़ा

Paytm का पेमेंट मार्जिन या पेमेंट रेवेन्यू (प्रोसेसिंग कॉस्ट हटाकर) पिछली तिमाही के मुकाबले 15 परसेंट बढ़कर 443 करोड़ रुपये हो गया है. Paytm का औसत मंथली ट्रांजैक्टिंग यूजर्स पिछले साल के मुकाबले 39 परसेंट हो गया है. कंपनी का buy-now-pay-later, पर्सनल और मर्चेंट लोन 349 करोड़ रुपये हो गया है, जो कि पिछले की इसी तिमाही में 293 करोड़ रुपये रहा है, रेवेन्यू में ये इजाफा तिमाही आधार पर 29 परसेंट बढ़ा है. 

लोन डिस्बर्समेंट भी बढ़ा

लोन डिस्बर्समेंट दूसरी तिमाही में पिछली तिमाही के मुकाबले 482 परसेंट बढ़कर 7313 करोड़ रुपये रहा है. लेंडिंग पार्टनर्स के जरिए कुल लोन डिस्बर्स 92 लाख रहा है, जो कि सालाना आधार पर 224 परसेंट और तिमाही आधार पर 8 परसेंट का इजाफा है. तिमाही आधार पर लोन डिस्बर्समेंट 32 परसेंट बढ़ा है. कंपनी ने बताया कि ऑफलाइन मर्चेंट्स से सब्सक्रिप्शन (और MDR) रेवेन्यू, डिवाइस बिजनेस और ऑनलाइन मर्चेंट्स से ऊंचे GMV से भी पेमेंट सर्विस के रेवेन्यू में इजाफा देखने को मिला है. 

VIDEO: दिल्ली एनसीआर में आज प्रदूषण के खतरनाक जोन में प्रवेश करने का क्या है मतलब जानिए


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

2 hours ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago