होम / बिजनेस / Patanjali Foods का मुनाफा तो बढ़ा, क्या अब शेयरों में भी आएगी मजबूती?

Patanjali Foods का मुनाफा तो बढ़ा, क्या अब शेयरों में भी आएगी मजबूती?

बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि फूड्स, जिसे पहले रुचि सोया के नाम से जाना जाता था, के तिमाही नतीजे आ गए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि फूड्स के प्रॉफिट में इजाफा हुआ है. कंपनी द्वारा घोषित दिसंबर तिमाही के नतीजों के अनुसार, साल दर साल आधार पर पतंजलि फूड के नेट प्रॉफिट में दिसंबर तिमाही में 15% की वृद्धि हुई है और यह 269 करोड़ रुपए पर पहुंच गया. इसके साथ ही कंपनी के रिवेन्यु में भी बढ़ोत्तरी हुई है. दिसंबर तिमाही में 26 फीसदी इजाफे के साथ यह 7927 करोड़ रुपए पर रहा.  

कंपनी के खर्चे बढ़े
वहीं, दिसंबर तिमाही में पतंजलि फूड्स का मार्जिन 205 बेसिस प्वाइंट गिरकर 4.64% रहा है. दरअसल, कच्चे माल की लागत में वृद्धि, स्टाफ और अन्य खर्च बढ़ने की वजह से पतंजलि फूड्स के कामकाजी प्रदर्शन में कमजोरी दर्ज की गई है. FMCG सेक्टर की इस दिग्गज कंपनी ने बताया कि कच्चे माल की कीमत में 27 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. इसके साथ ही स्टाफ खर्च भी बढ़कर 73 करोड़ रुपए पहुंच गया है. इसके अलावा, अन्य खर्चे भी बढ़कर 538 करोड़ रुपए हो गए हैं.

ऐसा है शेयरों का हाल 
कंपनी के नेट प्रॉफिट में इजाफे का असर उसके शेयरों पर देखने को मिल सकता है. हालांकि, फिलहाल Patanjali Foods Ltd का शेयर 5 फीसदी की गिरावट के साथ 1,104.20 पर ट्रेड कर रहा है. इस समय पूरे बाजार में गिरावट का माहौल है, इसलिए पतंजलि के शेयरों में भी नरमी है. पिछले 5 दिनों में यह करीब 8 फीसदी नीचे आया है और एक साल में इस शेयर ने 6.24% रिटर्न दिया है. 

सुधार की उम्मीद 
पतंजलि फूड्स ने शेयर बाजार नियामक को दी जानकारी में कहा है कि उसके पिछली तिमाही के कामकाज में काफी उतार-चढ़ाव और डाउनट्रेंड दर्ज किया गया था. अब कंपनी को कामकाज में सुधार दर्ज किए जाने की उम्मीद है. माना जा रहा है कि प्रॉफिट और रिवेन्यु में उछाल के बाद कंपनी के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है. हालांकि, बाजार के संभलने के बाद ही पता चल पाएगा कि तिमाही नतीजे कंपनी के स्टॉक को कितना प्रभावित करते हैं. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट के बाद आज इन शेयरों में रह सकती है हलचल, जानिए क्यों

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 715.06 अंक यानी 0.92% की गिरावट के साथ 76,755.05 अंक पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 191.45 अंक यानी 0.79% टूटकर 23,996.25 अंक पर बंद हुआ.

10 hours ago

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

22 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

1 day ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

1 day ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

1 day ago


बड़ी खबरें

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

3 hours ago

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

1 hour ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

2 hours ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

7 hours ago

ईरान संकट का असर: HPCL-BPCL को हजारों करोड़ का घाटा, पहली तिमाही में भारी नुकसान

वेस्ट एशिया तनाव और महंगे कच्चे तेल ने बिगाड़ा तेल कंपनियों का गणित, HPCL को ₹12,265 करोड़ और BPCL को ₹3,962 करोड़ का नुकसान

4 hours ago