✕

होम / बिजनेस / Swiggy-Zomato से खाना मंगाना हुआ महंगा, अब देना होगा 18% GST

Swiggy-Zomato से खाना मंगाना हुआ महंगा, अब देना होगा 18% GST

सरकार की नई टैक्स नीति से जहां कंपनियों को अतिरिक्त राजस्व का रास्ता मिला है, वहीं ग्राहकों को हर ऑर्डर पर अधिक खर्च करना पड़ेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप भी अक्सर Swiggy और Zomato से ऑनलाइन खाना ऑर्डर करते हैं, तो अब आपकी जेब पर और ज्यादा बोझ पड़ने वाला है. दरअसल, केंद्र सरकार ने फूड डिलीवरी सेवाओं पर 18% जीएसटी लागू करने का फैसला किया है, जो 22 सितंबर 2025 से प्रभावी होगा. इसका सीधा असर ग्राहकों पर पड़ेगा, क्योंकि अब हर फूड ऑर्डर पर उन्हें डिलीवरी चार्ज के साथ-साथ टैक्स भी देना होगा.

Swiggy और Zomato ने पहले ही बढ़ाए प्लेटफॉर्म शुल्क

टैक्स के अलावा फूड डिलीवरी कंपनियों ने अपने प्लेटफॉर्म शुल्क पहले ही बढ़ा दिए हैं.

- Swiggy ने कुछ शहरों में अपना शुल्क 15 रुपये (जीएसटी समेत) कर दिया है.
- Zomato अब हर ऑर्डर पर 12.50 रुपये (बिना GST) चार्ज कर रहा है.
- Magicpin भी 10 रुपये प्रति ऑर्डर शुल्क वसूल रहा है.

इन नए शुल्कों और टैक्स को मिलाकर, ग्राहकों को Zomato पर हर ऑर्डर पर लगभग 2 रुपये और Swiggy पर करीब 2.6 रुपये अधिक चुकाने होंगे. ये छोटे-छोटे चार्ज बिल को काफी बढ़ा सकते हैं, खासकर रोजाना ऑर्डर करने वाले यूजर्स के लिए आनलाइन खाना बहुत महंगा होने वाला है.

सरकार का स्पष्ट स्पष्टीकरण: कब, कौन देगा टैक्स?

वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को जारी FAQ दस्तावेज में स्पष्ट किया है कि स्थानीय डिलीवरी सेवाओं पर 18% GST लागू होगा. अगर सेवा सीधे किसी पंजीकृत व्यक्ति द्वारा दी जाती है, तो उसी को टैक्स देना होगा. यदि सेवा अ-पंजीकृत व्यक्ति द्वारा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म (ECO) के माध्यम से दी जाती है, तो टैक्स की जिम्मेदारी उस ECO यानी Swiggy/Zomato की होगी. वहीं, अगर पंजीकृत व्यक्ति ECO के माध्यम से सेवा देता है, तो टैक्स उसी व्यक्ति को देना होगा.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 hour ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

3 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

3 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

5 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

5 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

3 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 hour ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

11 hours ago