✕

होम / बिजनेस / बाजार में उछाल के साथ निवेश का मौका: इन शेयरों पर रखें नजर

बाजार में उछाल के साथ निवेश का मौका: इन शेयरों पर रखें नजर

सोमवार को कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 554.84 अंक बढ़कर 80,364.49 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 198.20 अंक बढ़कर 24,625.05 पर पहुंचा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली. कारोबारी सत्र के अंत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 554.84 अंक यानी 0.70% बढ़कर 80,364.49 पर बंद हुआ. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 198.20 अंक या 0.81% की छलांग लगाकर 24,625.05 पर पहुंचा. बाजार विशेषज्ञों के अनुसार बाजार में यह तेजी देश की मजबूत जीडीपी ग्रोथ के चलते आई. जीडीपी के मजबूत आंकड़ों से निवेशकों का विश्वास बढ़ा. अप्रैल-जून तिमाही में जीडीपी 7.8% की दर से बढ़ी, जिसने अमेरिकी टैरिफ जैसे बाहरी दबावों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती साबित की. 

सेक्टोरल इंडेक्स की स्थिति

वहीं, लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बढ़त देखने को मिली. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1.97% की बढ़त के साथ 56,825.50 पर और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 1.57% बढ़कर 17,498.10 पर बंद हुआ. निफ्टी ऑटो (2.80%), निफ्टी आईटी (1.59%), निफ्टी मेटल (1.64%), निफ्टी एनर्जी (1.54%) और निफ्टी पीएसई (1.78%) सबसे ज्यादा फायदे में रहे. केवल निफ्टी फार्मा (0.12%) और निफ्टी मीडिया (0.32%) ही लाल निशान में बंद हुए.

टॉप गेनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स पैक में महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स, ट्रेंट, जोमैटो, एशियन पेंट्स, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, अडानी पोर्ट्स, पावर ग्रिड और एक्सिस बैंक टॉप गेनर्स रहे.
वहीं, सन फार्मा, आईटीसी, एचयूएल, टाइटन, एचडीएफसी बैंक और एलएंडटी को नुकसान झेलना पड़ा.

आज इन शेयरों में खरीदारी का मौका

मजबूत खरीदारी वाले शेयरों में Ola Electric Mobility, Kaynes Technology, Aditya Birla Retail & Fashion, Gujarat Mineral Development, eClerx Services, Chennai Petro और Tube Investments शामिल हैं. 129 से ज्यादा शेयर अपने 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर पहुंच गए.

इन शेयरों पर रखें नजर

आज जेएसडब्ल्यू सीमेंट, ऑल टाइम प्लास्टिक्स, उड़ीसा मिनरल्स डेवलपमेंट कंपनी, सेवन हिल इंडस्ट्रीज और व्हाइट ऑर्गेनिक रिटेल अपने कारोबारी नतीजे जारी करेंगी. ऐसे में इनके नतीजों का भी शेयर पर असर दिख सकता है.

किन शेयरों में मंदी?

MACD संकेतक ने बताया कि Waaree Energies, Godfrey Philips, Piramal Enterprises, United Breweries, Karur Vysya Bank, Sun Pharma और Metropolis Health के शेयरों में गिरावट के रुझान नजर आ रहे हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

7 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

9 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

9 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

11 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

11 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

9 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

7 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

17 hours ago