✕

होम / बिजनेस / भारत में खुलने जा रहा OpenAI का पहला ऑफिस: AI क्रांति की नई शुरुआत

भारत में खुलने जा रहा OpenAI का पहला ऑफिस: AI क्रांति की नई शुरुआत

भारत में तेजी से बढ़ते ChatGPT यूजर बेस को देखते हुए OpenAI का नई दिल्ली में पहला ऑफिस खोलने का फैसला कंपनी की लंबी रणनीति का हिस्सा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर काम करने वाली दिग्गज कंपनी OpenAI भारत में अपनी पैठ मजबूत करने की तैयारी कर रही है. कंपनी इस साल के अंत तक नई दिल्ली में अपना पहला ऑफिस खोलने जा रही है. भारत ChatGPT का दूसरा सबसे बड़ा बाजार है और इसी वजह से कंपनी यहां अपनी लोकल मौजूदगी बढ़ाने पर जोर दे रही है.

टैलेंट हायरिंग शुरू

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार माइक्रोसॉफ्ट समर्थित ओपनएआई ने भारत में अपनी लोकल टीम बनाने के लिए टैलेंट हायरिंग शुरू कर दी है. कंपनी मानती है कि भारत उसके लिए एक अहम बाजार है. इसी हफ्ते ओपनएआई ने भारतीय यूजर्स के लिए अपनी सबसे सस्ती मासिक योजना $4.60 (करीब ₹383) में लॉन्च की है.

लोकल टीम बनाना अहम पहला कदम

ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने कहा, “भारत में पहला ऑफिस खोलना और लोकल टीम बनाना हमारे लिए एक अहम पहला कदम है. यह हमारी इस प्रतिबद्धता का हिस्सा है कि हम पूरे देश में एडवांस्ड AI को और सुलभ बनाएं और भारत के लिए, भारत के साथ मिलकर AI का निर्माण करें.”

ChatGPT का दूसरा सबसे बड़ा बाजार भारत

भारत में तेजी से बढ़ते यूजर बेस के चलते ChatGPT का इस्तेमाल शिक्षा, कारोबार और स्टार्टअप्स में तेजी से बढ़ रहा है. ऑल्टमैन के मुताबिक, मौजूदा समय में भारत कंपनी का दूसरा सबसे बड़ा बाजार है और जल्द ही यह सबसे बड़ा भी बन सकता है.

इस साल फरवरी में भारत दौरे के दौरान ऑल्टमैन ने बताया था कि 2024 में देश में ChatGPT यूजर्स की संख्या तीन गुना बढ़ी है. वहीं, मई 2024 में कंपनी ने घोषणा की थी कि ChatGPT Enterprise, ChatGPT Edu और OpenAI API से जुड़े भारतीय यूजर्स का डेटा अब देश के भीतर ही स्टोर किया जाएगा, ताकि भारतीय कंपनियों की डेटा संप्रभुता (Data Sovereignty) की जरूरतों को पूरा किया जा सके.

भारतीय यूजर्स के लिए नया ChatGPT Go प्लान

इसी हफ्ते ओपनएआई ने भारतीय यूजर्स के लिए नया सब्सक्रिप्शन प्लान *ChatGPT Go* पेश किया है. इसकी कीमत ₹399 प्रति महीना रखी गई है. इस प्लान के तहत यूजर्स को अधिक मैसेज लिमिट, इमेज जनरेशन, फाइल अपलोडिंग और चैट मेमोरी जैसी सुविधाएं मिलेंगी. खास बात यह है कि यह सभी फीचर्स नए मॉडल GPT-5 पर आधारित होंगे और भारतीय भाषाओं के लिए बेहतर सपोर्ट भी देंगे.भुगतान की सुविधा यूपीआई (UPI) के जरिए उपलब्ध कराई गई है. अभी तक भारत में यूजर्स को ChatGPT Plus (₹1,999 प्रति माह) और ChatGPT Pro (₹19,900 प्रति माह) का विकल्प मिलता है. ऐसे में नया ChatGPT Go भारतीय ग्राहकों के लिए एक किफायती विकल्प साबित होगा.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

10 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

12 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

13 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

14 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

14 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

12 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

10 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

20 hours ago