होम / बिजनेस / Ola Electric को फेस्टिव सीजन में लगा झटका, आधे से भी कम हो गई ई-टू-व्हीलर की बिक्री

Ola Electric को फेस्टिव सीजन में लगा झटका, आधे से भी कम हो गई ई-टू-व्हीलर की बिक्री

अगस्त के महीने में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों की बिक्री में भारी गिरावट दर्ज हुई है. इसमें भी सबसे ज्यादा नुकसान ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) को हुआ है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ऑटो कंपनियों (Automobile Companies) ने अगस्त के महीने में सभी डिवीजन के वाहनों की बिक्री में गिरावट दर्ज की है. टू-व्हीलर और कमर्शियल वाहनों की बिक्री में हुई गिरावट से तो ऑटो कंपनियों को जोर का झटका लगा है. ऐसे में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों को भी बीते महीने काफी नुकसान हुआ है, जिसमें सबसे ज्यादा नुकसान ओला इलेक्ट्रिक को हुआ है. इससे ओला इलेक्ट्रिक को भारी झटका भी लगा है. तो चलिए जानते हैं ईलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की बिक्री में आई इस गिरावट से इन कंपनियों को कितना नुकसान हुआ है?

ओला EV की बिक्री सबसे धीमी
अगस्त में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की बिक्री में 17 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई. फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स के आंकड़ों के अनुसार अगस्त में ईलेक्ट्रिक टू-व्हीलप की बिक्री 88,472 दर्ज की गई जबकि जुलाई में यह आंकड़ा 1 लाख 7,000 हजार था. वहीं, सबसे ज्यादा गिरावट ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electrics) की बिक्री में देखने को मिली. ओला इलेक्ट्रिक के सेल्स आंकड़े में 35 प्रतिशत की गिरावट आई. ओला इलेक्ट्रिक ने अगस्त में 41,624 स्कूटर की बिक्री की, जबकि जुलाई में कंपनी ने 27,517 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की थी.

TVS Motors की बिक्री में इतनी गिरावट
टीवीएस मोटर (TVS Motors) की बिक्री में भी गिरावट अगस्त महिने में 10 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है. कंपनी ने जुलाई में 19,486 स्कूटर बेचे लेकिन अगस्त में यह बिक्री गिर कर 17,543 पर आकर रुक गई. वहीं, बजाज ऑटो की बिक्री में महीने-दर-महीने 5 प्रतिशत की मामूली गिरावट देखी गई. कंपनी ने कुल 16,706 यूनिट की बिक्री की.

एथर एनर्जी की बिक्री में तेजी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक ओर सभी प्रमुख ऑटो कंपनियों के बिक्री में गिरावट देखी गई. वहीं, एकमात्र ऑटो कंपनी एथर एनर्जी (Ather Energy) ने अगस्त महीने में 10,830 यूनिट बेच कर अपनी बिक्री में 7 प्रतिशत की वृद्धि की. एक्सपर्ट्स का कहना है कि अब फेस्टिव सीजन शुरू हो चुका है, ऐसे में अब ये बिक्री बढ़ने की उम्मीद है. फेस्टिव सीजन में ये कंपनियां अपने इस घाटे की भरपाई कर लेंगी.    

इसे भी पढ़ें-क्या है डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन? इस योजना के तहत 2,817 करोड़ के बजट को मिली मंजूरी
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

17 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

17 hours ago

बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago