✕

होम / बिजनेस / एनविडिया का 54 अरब डॉलर तिमाही अनुमान, उम्मीद से कम प्रदर्शन पर शेयर गिरे

एनविडिया का 54 अरब डॉलर तिमाही अनुमान, उम्मीद से कम प्रदर्शन पर शेयर गिरे

चीन बिक्री को गाइडेंस से बाहर रखने पर निवेशकों में निराशा, शेयर आफ्टर-ऑवर्स में 3.2% गिरे

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अमेरिकी चिप दिग्गज एनविडिया (Nvidia) के शेयर बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए, जब कंपनी ने तीसरी तिमाही का अनुमान पेश करते समय चीन की संभावित बिक्री को शामिल नहीं किया। अमेरिका-चीन के बीच जारी व्यापारिक तनाव और नियामकीय अनिश्चितता ने निवेशकों की उम्मीदों को झटका दिया।

एनविडिया ने तीसरी तिमाही के लिए 54 अरब डॉलर (±2%) राजस्व का अनुमान जताया, जो वॉल स्ट्रीट के 53.14 अरब डॉलर के अनुमान से थोड़ा अधिक है। बावजूद इसके, बाजार को और दमदार प्रदर्शन की उम्मीद थी। यही वजह रही कि परिणामों के बाद आफ्टर-ऑवर्स ट्रेडिंग में कंपनी के शेयर 3.2% गिर गए, जिससे इसके 4.4 ट्रिलियन डॉलर के बाजार मूल्य में करीब 110 अरब डॉलर का नुकसान हुआ।

कंपनी के सीईओ जेनसन हुआंग ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हुए समझौते के बाद चीन को चिप बिक्री की मंजूरी मिल जाएगी। लेकिन औपचारिक नियमों की कमी और चीनी नियामकों के संभावित रुख को देखते हुए कंपनी ने चीन को गाइडेंस से बाहर रखा।

दूसरी तिमाही में एनविडिया का राजस्व 46.74 अरब डॉलर रहा, जो बाजार की उम्मीद (46.06 अरब डॉलर) से अधिक है। हालांकि, डेटा सेंटर बिक्री 41 अरब डॉलर रही, जो विज़िबल अल्फा (Visible Alpha) के 41.42 अरब डॉलर के अनुमान से कम रही। विश्लेषकों का कहना है कि प्रमुख क्लाउड कंपनियां फिलहाल खर्चों में कटौती कर रही हैं।

कंपनी ने यह भी बताया कि उसने चीन को भेजे जाने वाले एच20 (H20) चिप्स को अपने तिमाही अनुमान में शामिल नहीं किया है, भले ही इसके लिए कुछ लाइसेंस मिल चुके हों। यदि भू-राजनीतिक हालात सुधरते हैं, तो एनविडिया के मुताबिक, 2 अरब से 5 अरब डॉलर का अतिरिक्त राजस्व इससे आ सकता है।

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

8 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

10 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

11 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

12 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

13 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

10 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

8 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

18 hours ago