होम / बिजनेस / भारत की स्थिर ग्रोथ पर अब वर्ल्‍ड बैंक ने लगाई मुहर, ग्रोथ को लेकर कही ये अहम बात 

भारत की स्थिर ग्रोथ पर अब वर्ल्‍ड बैंक ने लगाई मुहर, ग्रोथ को लेकर कही ये अहम बात 

भारत की अर्थव्‍यवस्‍था को लेकर इससे पहले कई और एजेंसियां भी उसकी स्थिर ग्रोथ की भविष्‍यवाणी कर चुकी हैं. विश्‍व बैंक ने जो अनुमान जताया है वो 2023 के मुकाबले कम है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हाल ही में संपन्‍न हुई आरबीआई की एमपीसी बैठक में जहां गवर्नर शक्तिकांत दास ने भारत की स्थिर ग्रोथ को लेकर मुहर लगाई तो वहीं अब विश्‍व बैंक ने भी उस पर अपनी सहमति दे दी है. दुनिया भर के देशों को उनकी विकासशील परियोजनाओं के लिए धन मुहैया कराने वाली संस्‍था विश्‍व बैंक का कहना है कि भारत की ग्रोथ रेट 6.7 प्रतिशत की स्थिर ग्रोथ रेट बनी रहेगी. 

क्‍या कह रही है विश्‍व बैंक की रिपोर्ट? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विश्‍व बैंक की ‘वैश्विक आर्थिक संभावना रिपोर्ट’ के मुताबिक भारत में वर्ष 2023-24 में आर्थिक ग्रोथ बढ़कर 8.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है. भारत की ग्रोथ रेट को लेकर इससे पहले जनवरी में जब विश्‍व बैंक की ग्रोथ रेट को लेकर अनुमान जारी किया गया था उस वक्‍त ये 7.3 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया गया था. इसके साथ ही विश्‍व बैंक ने वर्ष 2024 में वैश्विक आर्थिक बढ़ोतरी 2.6 प्रतिशत पर स्थिर रहने का अनुमान जताया गया है. रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि अगले दो वर्षों में वैश्विक बढ़ोतरी औसतन 2.7 प्रतिशत तक हो जाएगी. 

ये भी पढ़ें: प्याज ने सरकारों के निकाले हैं खूब आंसू, क्या अब Modi सरकार की बारी है?

कोविड 19 से धीमी से पहले के मुकाबले धीमी रहेगी रफ्तार 
विश्‍व बैंक की ओर से जारी की इस रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि 2024 से लेकर 2026 के बीच दुनिया की 80 प्रतिशत से ज्‍यादा आबादी और वैश्विक जीडीपी वाले देश कोविड 19 से पहले के मुकाबले धीमी गति से आगे बढ़ रहे हैं. वहीं अगर 2023 में समूचे दक्षिण एशिया में ग्रोथ रेट देखें तो वो 6.6 प्रतिशत रही थी और 2024 में माना जा रहा है कि ये सुस्‍त पड़ सकती है. ये ग्रोथ रेट सुस्‍त पड़कर 6.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है. हालांकि विश्‍व बैंक ने दुनिया के मुकाबले भारत की ग्रोथ रेट के स्थिर रहने का अनुमान जताया है. विश्‍व बैंक का मानना है कि ये 6.2 प्रतिशत रह सकती है. वहीं बांग्‍लादेश की अर्थव्‍यवस्‍था के सुस्‍त रहने का अनुमान जताया जा रहा है. 

भारत की ग्रोथ रेट बनी रहेगी सबसे तेज 
विश्‍व बैंक की रिपोर्ट कह रही है कि भारत की ग्रोथ रेट सबसे तेज बनी रह सकती है. लेकिन इसके विस्‍तार की रफ्तार स्‍लो हो सकती है. विश्‍व बैंक का कहना है कि जिस तरह से ग्रोथ रेट 2023-24 में उच्‍च बढ़ोतरी के बाद 24-25 से शुरू हो रहे तीन वर्षों के लिए ये ग्रोथ रेट औसतन 6.7 प्रतिशत तक बने रहने की संभावना है. इसके पीछे की वजह बताते हुए विश्‍व बैंक की रिपोर्ट कह रही है कि आधार अंकों में होने वाला इजाफा निवेश को बाधित कर रहा है. वहीं अगर महंगाई को लेकर जो अनुमान जताया गया है उसमें 2024 में 3.5 प्रतिशत और 2025 में 2.9 प्रतिशत रहने की अनुमान जताया गया है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

18 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

18 hours ago

बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago