✕

होम / बिजनेस / अब दिल्ली मेट्रो में सफर करना होगा महंगा, आज से बढ़ी हुई दरें लागू

अब दिल्ली मेट्रो में सफर करना होगा महंगा, आज से बढ़ी हुई दरें लागू

DMRC ने 25 अगस्त 2025 से मेट्रो किरायों में मामूली बढ़ोतरी की है. सामान्य और एयरपोर्ट एक्सप्रेस दोनों लाइनों पर किराया 1 से 5 रुपये तक बढ़ाया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

दिल्ली मेट्रो से रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने किराए में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. नए किराए आज यानी 25 अगस्त 2025 से लागू हो गए हैं. सामान्य यात्रा और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन दोनों पर ही किराए में 1 रुपये से लेकर अधिकतम 5 रुपये तक का इजाफा किया गया है.

DMRC ने दी जानकारी

डीएमआरसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह किराया बढ़ोतरी *“मिनिमल इंक्रीज”* के तौर पर लागू की गई है. मतलब यात्रियों पर ज्यादा बोझ न पड़े, इसके लिए केवल मामूली बढ़ोतरी की गई है.

दूरी के हिसाब से नए किराए

- 0 से 2 किलोमीटर : किराया 10 रुपये से बढ़कर 11 रुपये.
- 2 से 5 किलोमीटर : किराया 1 रुपये बढ़ा.
- 5 से 12 किलोमीटर : किराया 30 रुपये से बढ़कर 32 रुपये.
- 12 से 21 किलोमीटर : किराया 40 रुपये से बढ़कर 43 रुपये.
- 21 से 32 किलोमीटर : किराया 54 रुपये तय किया गया.
- 32 किलोमीटर से अधिक : अब 64 रुपये देना होगा.

एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर भी किराए में संशोधन किया गया है. यहां टिकट के दाम 1 रुपये से लेकर अधिकतम 5 रुपये तक बढ़ाए गए हैं.

रविवार और छुट्टियों पर भी असर

सामान्य दिनों की तरह संडे और पब्लिक हॉलिडे पर मिलने वाली रियायती यात्रा दरों में भी बदलाव किया गया है. अब इसमें भी दूरी के हिसाब से नया किराया लागू होगा. अधिकतम किराया 54 रुपये तक तय किया गया है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

9 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

11 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

12 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

13 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

13 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

11 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

9 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

19 hours ago