होम / बिजनेस / अब सिर्फ बड़े सौदों में डील करेगी ये नामी टेक कंपनी, इसकी वजह है बड़ी दिलचस्‍प

अब सिर्फ बड़े सौदों में डील करेगी ये नामी टेक कंपनी, इसकी वजह है बड़ी दिलचस्‍प

ये कंपनी आने वाले दिनों में उन्‍हीं सौदों पर अपना ध्‍यान केन्द्रित करने की तैयारी कर रही है जिन पर बड़ी रकम दांव पर लगी हो. कंपनी अपने ग्राहकों की संख्‍या को कम करने पर भी ध्‍यान दे रही है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एक ओर जहां टेक कंपनियां नए-नए सौदों के लिए कोशिशें कर रही हैं वहीं दूसरी ओर कुछ कंपनियां ऐसे लेवल पर भी पहुंच चुकी हैं, जहां अब वो अपने छोटे बजट वाले ग्राहकों की संख्‍या को कम करते हुए बड़े सौदों पर ध्‍यान लगा रही हैं. इन्‍हीं में एक है नामी टेक कंपनी विप्रो (WIPRO) . विप्रो (WIPRO) ने तय किया है कि वो अब आने वाले समय में बड़े सौदों पर ही अपना ध्‍यान फोकस करेगी. कंपनी ने ये फैसला इसलिए लिया है जिससे वो अपनी ग्राहकों की संख्‍या को कम कर सके और साथ ही बड़े ऑपरेटिंग मार्जिन पर अपना फोकस कर सके. जून 2024 को समाप्त हुए महीने में कंपनी के पास ग्राहकों की संख्‍या 1,444 है.

क्‍या बोले CEO?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सीईओ डेलापोर्टे ने कहा कि ये कदम उठाने से कंपनी प्रतिभा का बेस्‍ट इस्‍तेमाल कर सकेगी. उन्‍होंने कहा कि भारतीय आईटी सेवा कंपनी विप्रो आगामी तिमाहियों में बड़े सौदों पर प्रमुखता से ध्यान केंद्रित करेगी. सबसे दिलचस्‍प बात ये है कि कंपनी प्रबंधन ने ने ये संकेत वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही की आय की घोषणा के बाद दिए है. उन्‍होंने इस मसले पर विश्‍लेषकों के साथ बातचीत के बाद कहा कि अगर कांट्रैक्‍ट के अनुसार देखें तो अभी तक हमने 1.2 बिलियन डॉलर के बड़े सौदे किए हैं, इनकी संख्‍या में साल-दर-साल के आधार पर 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. अगर देखा जाए तो पिछली आठ तिमाहियों में सबसे ज्यादा बुकिंग कंपनी को मिली हैं. इस तिमाही के दौरान, हमने $30 मिलियन से अधिक कुल अनुबंध मूल्य (Total Contract Value) रेंज में 10 सौदे बुक किए हैं. टीसीवी के दृष्टिकोण से कुल बुकिंग $3.7 बिलियन है.

100 मिलियन का रेवेन्‍यू देने वालों की संख्‍या बढ़ी 
उन्‍होंने कहा कि हमने 100 मिलियन डॉलर से अधिक के रेवेन्‍यू वाले दो नए खाते जोड़े हैं, जिसके बाद राजस्व में 100 मिलियन डॉलर से अधिक का योगदान देने वाले व्यवसायों की संख्या 21 हो गई है. पहले ये 10 हुआ करती थी. इस योजना के तहत, विप्रो (WIPRO) रणनीतिक रूप से ग्राहकों की संख्या को कम करने और बड़े ऑपरेटिंग मार्जिन वाले सौदों पर ध्यान केंद्रित करने की योजना बना रही है.

क्‍या बोले कंपनी के CFO?
आईटी कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी जतिन दलाल ने वित्‍त वर्ष के नतीजों के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि कंपनी ने ग्राहकों की संख्या में 100 की कम कर दी है, लेकिन $20 मिलियन और $100 मिलियन रेंज के ग्राहकों पर ध्यान केंद्रित किया है. लेकिन हमने $20 मिलियन से अधिक रेंज में छह और ग्राहक और $100 मिलियन से अधिक रेंज में दो और ग्राहक जोड़े हैं.

उन्‍होंने ये भी कहा कि आगे कंपनी बड़े सौदों वाली डील पर फोकस कर रही है. मेरा मानना है कि हम हर दिन बाज़ार में अधिक प्रभावशाली होते जा रहे हैं. यह उन सौदों में दिखाई देता है जो हमने पूरे कर दिए हैं. यह उस तरीके से भी दिखाई दे रहा है जिस तरह से हम अपना बड़ा खाता बढ़ा रहे हैं और यह दिखा रहा है कि हमारी खाता रणनीति पिछले 10 तिमाहियों से हर एक तिमाही में भुगतान कर रही है. डेलापोर्टे ने कहा, हमने ढाई साल में 100 मिलियन डॉलर खातों की संख्या दोगुनी कर दी है.

बड़े सौदों पर काम करें प्रतिभावान लोग 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दरअसल कंपनी का मानना है कि अगर वो बड़े सौदों पर ध्‍यान देती है, तो इससे वो अपने बेस्‍ट कर्मचारियों पर फोकस कर सकती है. कंपनी के सीईओ डेलापोर्टे ने कहा कि जब आप ग्राहक के साथ कम मार्जिन वाला सौदा कर रहे होते हैं, तो टीम परियोजना के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को नहीं जुटाती है. मैं अपने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को बड़े सौदों में लगाना चाहता हूं. यह अपने आप में  बिल्कुल अलग दृष्टिकोण है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

10 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

12 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

14 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

15 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

17 hours ago


बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

12 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

7 hours ago

राज नायक बने YAAP Digital के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर

राज नायक पिछले दो वर्षों से YAAP के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं और इस दौरान कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कंपनी का मानना है कि वह YAAP के विजन और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं.

10 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

10 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

15 hours ago