होम / बिजनेस / अब MX Player खरीदने की तैयारी कर रही है ये बड़ी कंपनी 

अब MX Player खरीदने की तैयारी कर रही है ये बड़ी कंपनी 

सूत्रों का दावा है कि टेक दिग्गज टाइम्स इंटरनेट के साथ उसके ओटीटी प्लेटफॉर्म को खरीदने के लिए बातचीत कर रहा है और ये सौदा जल्‍द ही हो सकता है.  

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

एक ओर जहां वैश्विक बाजार में लगातार कंपनियां अपनी लागत कम करने में जुटी हैं वहीं दूसरी ओर कई कंपनियां ऐसी भी है जो लगातार नई कंपनियों को टेकओवर करने पर काम कर रही हैं. इसी कड़ी में शामिल हैं अमेजन जो Mx Player के ओटीटी वर्जन को खरीदने की तैयारी कर रही है. सूत्रों ने हमारी सहयोगी कंपनी एक्सचेंज4मीडिया को बताया कि अमेजन टाइम्स इंटरनेट के स्वामित्व वाले ओटीटी प्लेटफॉर्म MX Player का अधिग्रहण करने के लिए बातचीत कर रही है. 2018 में, टाइम्स इंटरनेट ने $140 मिलियन या 1,000 करोड़ रुपये की अनुमानित राशि के लिए MX Player का अधिग्रहण करके दुनिया को चौंका दिया था. इस कदम को उस वक्‍त टाइम्स समूह कंपनी का एक साहसिक कदम माना गया, खासकर जब से कंपनी का पिछला ओटीटी उद्यम - BoxTV.com  चार साल बाद 2016 में ही बंद हो गया था.

Times के लिए बोझ है Mx Player 
लेकिन अब 6 साल बाद मीडिया समूह टाइम्स ग्रुप की डिजिटल शाखा टाइम्स इंटरनेट ने Mx Player को बेचने का फैसला किया है. Mx Player देश की नामी ओटीटी कंपनी है जो ओटीटी प्‍लेटफॉर्म में शीर्ष पर आती है. लेकिन ये कंपनी के लिए एक बोझ है. वहीं दूसरी ओर अमेज़ॅन दुनिया के सबसे बड़े उपभोक्ता बाजारों में से एक भारत में अपने मनोरंजन व्यवसाय का विस्तार करने के लिए Mx Player का अधिग्रहण करने के लिए तैयार है. सूत्र बता रहे हैं कि ये सौदा जल्द ही हो जाएगा.

अमेजन ने इस डील को क्रैक करने के लिए एक कंसल्‍टेटिव कंपनी को भी हायर किया है. सूत्रों ने दावा किया, डील का आकार मोटे तौर पर $100 मिलियन का है, जबकि टाइम्‍स ने जब इसका अधिग्रहण किया था उस वक्‍त कंपनी ने इसके लिए  $140 मिलियन चुकाए थे. लेकिन आज हो रही डील में टाइम्‍स को $40 मिलियन का घाटा हो रहा है. ये खबर हमारी सहयोगी संस्‍था e4m के हवाले से है. हालांकि हमारी सहयोगी संस्‍था e4m स्वतंत्र रूप से दावों की पुष्टि नहीं कर सकता है.

इस पर क्‍या बोली टाइम्‍स इंटरनेट और अमेजन 

इस खबर को लेकर बार-बार अनुरोध करने के बावजूद टाइम्स इंटरनेट ने इस सप्ताह की शुरुआत में इस संबंध में भेजे गए सवालों का जवाब नहीं दिया. समूह के प्रतिनिधियों ने e4m को बताया, हमारे पास पेशकश करने के लिए कोई टिप्पणी नहीं है. जबकि अमेज़न की प्रतिक्रिया का इंतजार है.

इस डील का बाजार पर क्‍या होगा असर 
यदि अमेजन Mx Player को खरीद लेता है तो इसका बाजार पर एक बड़ा असर होने जा रहा है. यदि सौदा वास्तव में हो जाता है, तो उपभोक्ता अधिग्रहण के मामले में अमेज़न प्राइम वीडियो चार गुना बड़ा हो जाएगा. अमेज़न के भारत में अनुमानित 28 मिलियन उपयोगकर्ता हैं जबकि एमएक्स प्लेयर के लगभग 78 मिलियन उपयोगकर्ता हैं. इस सौदे के बाद ओटीटी बाजार में प्रतिस्‍पर्धा और बढ़ने की उम्‍मीद जताई जा रही है. खासकर जब से रिलायंस समूह ने ओटीटी बाजार में अपनी दावेदारी को मजबूत करने के लिए कोशिशें शुरू कर दी हैं. Viacom18 बाजार में ज्‍यादा से ज्‍यादा उपयोगकर्ताओं को प्राप्त करने के लिए सभी टेलीकॉम नेटवर्क के यूजर के लिए JioCinema पर मुफ्त में IPL स्ट्रीमिंग करके एक बड़ा दांव खेला है, सिर्फ एक वर्ष ही नहीं बल्कि उसने अगले पांच साल के लिए IPL के डिजिटल मीडिया अधिकार हासिल करने के लिए 24,000 करोड़ रुपये खर्च किए हैं.

किसका बाजार में कितना शेयर 
अगर आप बाजार में अलग-अलग ओटीटी कंपनियों का शेयर जानेंगे तो आपको पता चलेगा कि इस डील से क्‍या असर पड़ने जा रहा है. संयोग से, Data.ai की स्टेट ऑफ मोबाइल 2023 रिपोर्ट में MX प्लेयर को 2022 में विश्व स्तर पर तीसरे सबसे अधिक डाउनलोड किए जाने वाले OTT ऐप के रूप में स्थान दिया गया था. भारत में हॉटस्टार, ज़ी5, जियो टीवी और जियो सिनेमा को पीछे छोड़ते हुए एमएक्स प्लेयर सबसे अधिक डाउनलोड किया जाने वाला ऐप था. MX प्लेयर को कोरिया में 18 जुलाई 2011 को एक वीडियो प्लेयर के रूप में लॉन्च किया गया. 2019 में, इसे मूल प्रोग्रामिंग के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म के रूप में फिर से लॉन्च किया गया था.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अब जमीन भी बनेगी डिजिटल एसेट! महाराष्ट्र ला रहा है देश का पहला ब्लॉकचेन लैंड टोकन कानून

इस प्रस्तावित कानून का उद्देश्य अचल संपत्तियों को ब्लॉकचेन तकनीक के जरिए टोकनाइज करने के लिए एक मजबूत कानूनी ढांचा तैयार करना है.

45 minutes ago

जन्मदिन विशेष: CA से BSE चेयरमैन तक, एस. रवि की चार दशक लंबी भरोसे की यात्रा

पूर्व बीएसई चेयरमैन, चार्टर्ड अकाउंटेंट और कॉरपोरेट गवर्नेंस विशेषज्ञ एस. रवि ने पिछले चार दशकों में भारतीय वित्तीय संस्थानों को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

2 hours ago

ट्रंप का बड़ा ऐलान: 2 साल तक जेनेरिक दवाओं के आयात पर नहीं लगेगा टैरिफ

ट्रंप के मुताबिक, यह चरणबद्ध टैरिफ व्यवस्था इसलिए बनाई गई है ताकि फार्मास्युटिकल कंपनियों को अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट और जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करने के लिए पर्याप्त समय मिल सके. उन्हों

2 hours ago

सरकार के इथेनॉल मिशन में बड़ा निवेश, OMCs ने तीन वर्षों में ₹1.72 लाख करोड़ खर्च किए

सरकार ने संसद में बताया कि इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल (EBP) कार्यक्रम के तहत सरकारी तेल कंपनियों ने तीन इथेनॉल सप्लाई वर्षों में 1.72 लाख करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का इथेनॉल खरीदा है.

3 hours ago

NSE ने लॉन्च किया 'निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स', नैतिक निवेश को मिलेगा बढ़ावा; बैंक और रिलायंस समूह बाहर

नए इंडेक्स में केवल उन कंपनियों को जगह दी गई है जो कारोबार में अहिंसा और नैतिकता के सिद्धांतों पर खरी उतरती हैं. इसका उद्देश्य निवेशकों को एथिकल इन्वेस्टिंग के लिए नया बेंचमार्क उपलब्ध कराना है.

3 hours ago

बड़ी खबरें

ट्रंप का बड़ा ऐलान: 2 साल तक जेनेरिक दवाओं के आयात पर नहीं लगेगा टैरिफ

ट्रंप के मुताबिक, यह चरणबद्ध टैरिफ व्यवस्था इसलिए बनाई गई है ताकि फार्मास्युटिकल कंपनियों को अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट और जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करने के लिए पर्याप्त समय मिल सके. उन्हों

2 hours ago

उम्र को रोकना नहीं, थामना सीखें: 9 आदतें जो शरीर को रख सकती हैं लंबे समय तक युवा

लेखिका डॉ. रचना के अनुसार, उम्र बढ़ना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, लेकिन हमारी जीवनशैली यह तय करती है कि हम कितनी तेजी से बूढ़े होंगे और कितने स्वस्थ रहेंगे. इस लेख का संदेश यही है कि स्वस्थ और युवा दिखने के लिए किसी जादुई उपाय की जरूरत नहीं है, बल्कि रोजमर्रा की छोटी-छोटी आदतों में बदलाव जरूरी है.

20 minutes ago