होम / बिजनेस / अब लोन डिफॉल्ट पर मोबाइल होगा लॉक, RBI ला रहा नया नियम

अब लोन डिफॉल्ट पर मोबाइल होगा लॉक, RBI ला रहा नया नियम

RBI का यह प्रस्ताव बैंकों और NBFCs को डिफॉल्ट लोन वसूलने का एक नया और सशक्त तरीका दे सकता है. हालांकि, इसे लागू करने से पहले डेटा सुरक्षा और उपभोक्ता अधिकारों पर गंभीर बहस जरूरी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 9 months ago

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) कर्ज वसूली को आसान बनाने के लिए एक नया नियम लागू करने की योजना बना रहा है. इस नियम के तहत यदि कोई उधारकर्ता लोन चुकाने में विफल रहता है तो कर्जदाता उसके फोन को दूर से ही लॉक कर पाएंगे. इससे बैंकों और NBFCs को वसूली में बड़ी मदद मिल सकती है. हालांकि, उपभोक्ता अधिकारों को लेकर चिंताएं भी सामने आ रही हैं. 

लोन पर खरीदे जाते हैं ज्यादातर मोबाइल फोन

होम क्रेडिट फाइनेंस द्वारा 2024 में किए गए अध्ययन के मुताबिक, देश में एक तिहाई से ज्यादा मोबाइल और अन्य कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स लोन पर खरीदे जाते हैं. वहीं, टेलीकॉम रेगुलेटर के आंकड़ों के अनुसार भारत में 1.4 बिलियन की आबादी में 1.16 बिलियन से अधिक मोबाइल कनेक्शन मौजूद हैं.

फोन होगा लॉक, लेकिन डेटा रहेगा सुरक्षित

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आरबीआई लोन जारी करते समय उधारकर्ता के फोन में एक ऐप इंस्टॉल करने की अनुमति देगा. यह ऐप जरूरत पड़ने पर फोन को दूर से लॉक कर देगा. हालांकि, डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी ताकि ग्राहक की प्राइवेसी प्रभावित न हो. रिपोर्ट्स बताती हैं कि आने वाले कुछ महीनों में RBI इस संबंध में फेयर प्रैक्टिस कोड अपडेट कर दिशानिर्देश जारी कर सकता है.

किन कंपनियों को होगा फायदा

अगर यह नियम लागू होता है तो बजाज फाइनेंस, डीएमआई फाइनेंस और चोलमंडलम फाइनेंस जैसी कंपनियों को फायदा मिल सकता है. ये कंपनियां उपभोक्ता प्रोडक्ट्स पर छोटे लोन देती हैं, जिनकी रिकवरी दर फिलहाल कम है. क्रेडिट ब्यूरो CRIF हाईमार्क के अनुसार, 1 लाख रुपये से कम के लोन सबसे ज्यादा रिस्की माने जाते हैं.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

MTF में रिकॉर्ड तेजी: उधार लेकर निवेश का बढ़ा क्रेज, 1.33 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ा

रिपोर्ट के अनुसार, MTF सेगमेंट में एनएसई का दबदबा बरकरार है और इसकी बाजार हिस्सेदारी 96 फीसदी है. हालांकि बीएसई ने भी इस क्षेत्र में सालाना आधार पर अच्छी वृद्धि दर्ज की है.

18 hours ago

तेल की कीमतों में गिरावट और FIIs की वापसी से बढ़ा भरोसा, जानिए आज कैसा रहेगा बाजार का माहौल

बीते कारोबारी सत्र में BSE सेंसेक्स 109.25 अंक चढ़कर 77,100.47 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि NSE एनएसई निफ्टी 34.35 अंक की बढ़त के साथ 24,056 पर पहुंच गया.

18 hours ago

JSW ग्रीन मोबिलिटी का लिथियम अर्बन टेक्नोलॉजीज में निवेश, ई-मोबिलिटी सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

मुंबई में 25 जून 2026 को लिथियम अर्बन टेक्नोलॉजीज ने घोषणा की कि उसे JSW ग्रीन मोबिलिटी से रणनीतिक निवेश प्राप्त हुआ है. कंपनी का लक्ष्य अगले दो वर्षों में अपने कारोबार को तीन गुना तक बढ़ाना है.

2 days ago

एलियनकाइंड ने जुटाए 32 लाख डॉलर, विस्तार और नए बाजारों में एंट्री की तैयारी तेज

एलियनकाइंड अब अपने विस्तार, डिजिटल अनुभव और समुदाय आधारित मॉडल के जरिए भारत के प्रीमियम फूड एंड बेवरेज बाजार में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है.

2 days ago

विश्व MSME दिवस: डिजिटल, निर्यात और नवाचार के दम पर बदल रही भारत के छोटे कारोबारों की तस्वीर

भारतीय MSME क्षेत्र पहले की तुलना में अधिक डिजिटल, अधिक संगठित, अधिक महत्वाकांक्षी और वैश्विक बाजारों से जुड़ा हुआ बन रहा है.

2 days ago


बड़ी खबरें

सेशेल्स में भी मिलेगी UPI से पेमेंट की सुविधा, 10 देशों तक पहुंचा भारतीय पेमेंट नेटवर्क

सेशेल्स में UPI सेवा शुरू होने से भारतीय पर्यटक बिना विदेशी मुद्रा की चिंता किए सीधे डिजिटल भुगतान कर सकेंगे. इससे भुगतान प्रक्रिया आसान, तेज और सुरक्षित बनेगी.

10 hours ago

राजस्थान में 1 लाख करोड़ का निवेश करेगी सेरेंटिका, औद्योगिक डीकार्बोनाइजेशन को मिलेगी रफ्तार

कंपनी का लक्ष्य हर साल 67 अरब यूनिट स्वच्छ बिजली की आपूर्ति करना है, जिससे लगभग 4.7 करोड़ टन कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में कमी लाई जा सकेगी.

9 hours ago

हाउसिंग मार्केट की रफ्तार पड़ी धीमी, दूसरी तिमाही में घरों की बिक्री 6% घटी: रिपोर्ट

ANAROCK रिसर्च के अनुसार, दूसरी तिमाही में देश के सात प्रमुख शहरों में करीब 90,715 आवासीय इकाइयों की बिक्री हुई, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 96,285 यूनिट था.

10 hours ago

PFC-REC विलय को मंजूरी, बनेगी देश की सबसे बड़ी पावर फाइनेंस कंपनी; शेयरों में हलचल

11 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की संयुक्त लोन बुक के साथ उभरेगा नया वित्तीय दिग्गज, शेयरधारकों को मिलेगा शेयर-स्वैप का लाभ

12 hours ago

Kratikal Tech IPO: 39.7 करोड़ रुपये का इश्यू 30 जून से खुलेगा, जानें प्राइस बैंड और पूरी डिटेल

Kratikal Tech का SME IPO 30 जून 2026 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और निवेशक 2 जुलाई तक इसमें बोली लगा सकेंगे. एंकर निवेशकों के लिए यह इश्यू 29 जून को ही खुल जाएगा.

11 hours ago